न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला गया नाम, ASI ने भेजा नया साइन बोर्ड

उत्तर प्रदेश के संभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद का नाम एएसआई द्वारा बदलकर जुमा मस्जिद किया गया है। रिकॉर्ड आधारित इस बदलाव ने एक बार फिर मस्जिद को चर्चा में ला दिया है, जो पहले भी विवादों में रह चुकी है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 12:35:12

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला गया नाम, ASI ने भेजा नया साइन बोर्ड

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई विवादित बयान या घटना नहीं, बल्कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा भेजा गया नया साइन बोर्ड है। इस बोर्ड में मस्जिद को उसके प्रचलित नाम ‘शाही जामा मस्जिद’ की जगह ‘जुमा मस्जिद’ कहा गया है। माना जा रहा है कि यह नया साइनबोर्ड जल्द ही मस्जिद परिसर में लगाया जाएगा। एएसआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मस्जिद का यह नाम उनके रिकॉर्ड में पहले से दर्ज है और नया बोर्ड भी उसी के अनुरूप तैयार किया गया है। हालाँकि, नाम में यह बदलाव स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि यह मस्जिद पूर्व में भी विवादों में रही है। एक याचिका में इसे हिंदू मंदिर बताया गया था और इस दावे की जांच के लिए पिछले वर्ष एक सर्वेक्षण भी कराया गया था, जिसके दौरान क्षेत्र में तनाव और हिंसा की स्थिति बन गई थी।

एएसआई ने नाम बदलने की बताई वजह

एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने बताया कि पहले मस्जिद के बाहर एएसआई द्वारा एक साइनबोर्ड लगाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने कथित रूप से उसे हटाकर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ नया बोर्ड लगा दिया था। इसके जवाब में अब एएसआई ने अपने दस्तावेज़ों के अनुसार ‘जुमा मस्जिद’ नाम वाला नया बोर्ड जारी किया है। वकील शर्मा के अनुसार, मस्जिद परिसर के भीतर पहले से ही एक नीला बोर्ड इसी नाम के साथ मौजूद है।

पिछले साल सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा

संभल की यह मस्जिद पहले भी विवादों का हिस्सा रह चुकी है। कुछ लोगों द्वारा यह दावा किया गया था कि यह स्थल एक प्राचीन हिंदू मंदिर का स्थान था। इस दावे की जांच के लिए 24 नवंबर 2024 को जब सर्वे कराया गया, तो संभल के कोट गर्वी क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ीं और कर्फ्यू तक लगाना पड़ा। अब जबकि एएसआई ने आधिकारिक तौर पर ‘जुमा मस्जिद’ नाम का बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू की है, विशेषज्ञों को आशंका है कि इससे एक बार फिर विवाद खड़ा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इस पर किसी प्रकार की औपचारिक आपत्ति सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप