न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय ने बताया ‘अतरंगी रे’ में क्यों किया छोटा रोल, ‘टप्पू’ राज अनादकत छोड़ेंगे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’!

अतरंगी रे मूवी का मजा लेने के लिए फैंस बेताब हैं। इसमें सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार नजर आएंगे। अक्षय का गेस्ट अपियरेंस हैं। अक्षय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 7:45:17

अक्षय ने बताया ‘अतरंगी रे’ में क्यों किया छोटा रोल, ‘टप्पू’ राज अनादकत छोड़ेंगे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’!

अतरंगी रे मूवी का मजा लेने के लिए फैंस बेताब हैं। इसमें सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार नजर आएंगे। अक्षय का गेस्ट अपियरेंस हैं। अक्षय ने इतना छोटा रोल करने की वजह बताई है। अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म सारा और धनुष की है। निर्माता आनंद एल राय शुरू में मुझसे संपर्क करने में झिझक रहे थे। उन्हें विश्वास था कि इतना छोटा रोल देखकर मैं फिल्म करने से मना कर दूंगा। लेकिन जब वे मेरे पास आए और मैंने कहानी पढ़ी तो हां किए बगैर मैं रह नहीं पाया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई इस तरह से प्रेम कहानी कह सकता है। इसलिए जब मैंने इसके लिए हां कहा तो आनंद अवाक रह गए।

उन्होंने सोचा था कि केवल एक प्रतिशत संभावना है कि मैं फिल्म करने के लिए सहमत हो जाऊं और वही हुआ। मुझे आनंद के सिनेमा का कच्चापन हमेशा पसंद आया और इसलिए मैं तनु वेड्स मनु, रांझणा और जीरो जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक था। अगर अतरंगी रे दर्शकों के बीच क्लिक कर पाती है तो इसका श्रेय सिर्फ सारा और धनुष को ही जाएगा। किसी फिल्म में मेरी भूमिका कितनी लंबी है यह मायने नहीं रखता है चाहे वह होम प्रोडक्शन 'ओह माय गॉड' में विशेष उपस्थिति हो या 'नाम शबाना' में एक छोटा सा हिस्सा हो। मैं हमेशा दर्शकों के लिए कुछ अनोखा पेश करने की इच्छा रखता हूं।

Akshay Kumar,raj anadkat,atrangi re movie,sara,dhanush,tappu,bollywood news in hindi

राज अनादकत से पहले भव्य गांधी निभाते थे टप्पू का किरदार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (टीएमकेओसी) में टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकत शो को अलविदा कह सकते हैं। माना जा रहा है कि वे ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता की वजह से शो छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों दोनों के बीच अफेयर की खबरें चली थीं। सूत्र ने कोईमोई से कहा कि राज के साथ सफर थोड़ा-खट्टा मीठा रहा। कई बार ऐसा हुआ है कि टीम ने उनके साथ समझौते करने की कोशिश की है, लेकिन अब ये चीजें काम नहीं कर रही हैं।

न तो अब वे खुद लंबे समय तक टिके रहने के लिए तैयार हैं और न ही क्रू उनसे ऐसा करने के लिए कह रहा है। राज के शो से निकलने की अटकलों पर निर्माता असित मोदी ने बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम को बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि राज से पहले भव्य गांधी टप्पू का किरदार निभाते थे। साल 2017 में ‘टप्पू’ के रोल के लिए राज चुने गए थे। राज ने इससे पहले स्टार प्लस पर ‘महाभारत’ में अहम भूमिका अदा की थी। वे ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ में भी नजर आए थे।


राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका