न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखा ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, एक्ट्रेस 22 साल से लगातार बिखेर रही हैं चमक

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (50) हमेशा सुर्खियों में रहती है, फिर चाहे बात उनकी निजी जिंदगी की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की। अब ऐश्वर्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 May 2024 11:04:57

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखा ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, एक्ट्रेस 22 साल से लगातार बिखेर रही हैं चमक

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (50) हमेशा सुर्खियों में रहती है, फिर चाहे बात उनकी निजी जिंदगी की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की। अब ऐश्वर्या फ्रांस में 14 मई से शुरू हुए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर लाइमलाइट में हैं। ऐश्वर्या पिछले 22 साल से फेस्टिवल में अपनी चमक बिखेर रही हैं। ऐश्वर्या ने इस बार भी कान्स में शिरकत की। हालांकि ऐश्वर्या जब मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुईं तो हर किसी की निगाहें उनके हाथ पर टिक गईं, जिस पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था।

इसके बाद जब ऐश्वर्या ने कान्स में हिस्सा लिया तो सबकी निगाहें ठहर गईं। इस दौरान ऐश्वर्या काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहां से ऐश्वर्या की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या ने इस बार ब्लैक कलर का गाउन पहनकर चार चांद लगा दिए। ऐश्वर्या इस लुक में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या ने मोनोक्रोमैटिक लुक चुना। उन्होंने ब्लैक ड्रेस को व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया।

उनकी ड्रेस पर गोल्डन एम्बेलिशमेंट्स नजर आए। ड्रेस में पीछे की तरफ एक लंबी ट्रेल थी। ऐश्वर्या ने मेकअप मिनिमल रखा और बहुत कम एक्सेसरीज के साथ लुक कंप्लीट किया। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या का टूटा हाथ देखने के बाद लोगों की टेंशन काफी बढ़ गई थी। फैंस जानना चाह रहे थे आखिर उनके साथ क्या हुआ। ऐश्वर्या को उनकी बेटी आराध्या संभालती दिखी थीं। ऐश्वर्या ने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। पहली बार वह खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आई थीं और उन्होंने इवेंट में पूरी लाइमलाइट बटोर ली थी।

Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya rai bachchan,aaradhya bachchan,cannes film festival,aishwarya dress,abhishek bachchan

ऐश्वर्या की पिछली फिल्म थी ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’, फैंस को अगली फिल्म का इंतजार

ऐश्वर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने चियान विक्रम और जयम रवि जैसे सितारों के साथ काम किया था। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी, जिसमें ऐश्वर्या की एक्टिंग को खूब सराहा गया। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। फिलहाल ऐश्वर्या के अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ भी पिछले दिनों काफी चर्चाओं में रही।

दरअसल कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि ऐश्वर्या की अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा के साथ कैमेस्ट्री गड़बड़ा गई। ऐसे में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक तक की अटकलें लगाई जाने लगीं। यहां तक कि सूत्रों ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या, आराध्या के साथ किसी और जगह रहने लगी हैं। बहरहाल फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि ये सब चीजें निराधार साबित हुई और ऐश्वर्या की जिंदगी ट्रैक पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष