न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ रिलीज, बहन और पिता ने लिखा इमोशनल नोट, काजोल ने अहान को बोला ‘गधा’!

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म 'तड़प' आज शुक्रवार (3 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें अहान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 5:28:49

अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ रिलीज, बहन और पिता ने लिखा इमोशनल नोट, काजोल ने अहान को बोला ‘गधा’!

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्यू फिल्म 'तड़प' आज शुक्रवार (3 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें अहान के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। अहान की बहन व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भाई का मनोबल बढ़ाने के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। अथिया ने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरे लिए किसी और चीज से पहले मुझे हमेशा उस व्यक्ति पर गर्व होगा जिसके साथ आप बड़े हुए हैं। विनम्र, दयालु, ईमानदार और अपने काम के प्रति वफादार।

मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि आप जहां भी जाएं हमेशा प्रकाश पाने में सक्षम हो...ये तुम्हारा समय है और हमेशा के लिए है… लव यूं, मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी।" एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने हार्ट वाली इमोजी शेयर करते हुए अहान को शुभकामनाएं दीं। तड़प एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म है, जो तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' का आधिकारिक रीमेक है। निर्देशक मिलन लूथरिया और निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इसे भारत में 1600 से ज्यादा स्क्रींस तथा ओवरसीज में 450 स्क्रींस पर उतारा गया है।


सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को दिए ये टिप्स

सुनील शेट्टी अपने बेटे के डेब्यू से काफी खुश है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर भी अहान के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें कुछ टिप्स दिए हैं। सुनील ने अहान की एक बचपन की फोटो के साथ लिखा, “अहान! आपका पहला शुक्रवार। आपकी पहली फिल्म रिलीज। तड़प यहां है और यह भी हर दूसरे दिन की तरह चलेगा। जैसे-जैसे फिल्में चमकती हैं, यह एक मील का पत्थर बन जाता है। लेकिन एक बात याद रखो, लोग सच्चे हैं अगर आप हैं। अगर वे आपकी आलोचना करते हैं तो इसे दिल से न लें, यह एक सीख है।

हमेशा जमीन से जुड़े रहो, साधरण, ईमानदार और सत्य रहो। केवल पब्लिक और फॉलोवर्स ही मैटर करते हैं- और यही तुम्हारे दोस्त बन जाएंगे। तुम ऐसे ही हमेशा सिनसियर रहना जैसा कि तुम अपनी पहली फिल्म के लिए थे। ऐसे बनो कि लोग तुमसे प्यार करें और तुम भी उनसे प्यार करो, जैसे कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम्हारी पहली फिल्म के लिए बहुत सारा प्यार।”


काजोल, अहान और माना शेट्टी का वीडियो हो रहा वायरल

तड़प की रिलीज से पहले इसकी ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की। इसी स्क्रीनिंग का एक अनसीन वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस काजोल, अहान को 'गधा' बताती नजर आ रही हैं। वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अहान अपनी मां माना शेट्टी और काजोल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

इसी दौरान काजोल, अहान से सेल्फी लेने को कहती हैं और तीनों पोज देकर एक के बाद एक बेहतरीन सेल्फी क्लिक करते हैं। सेल्फी लेते समय अहान फोटो के बजाय बूमरैंग मोड सलेक्ट कर लेते हैं। इससे फोटो कैप्चर करने में टाइम लगता है। काजोल यह देखकर हंस पड़ती हैं और कहती हैं कि 'अबे ले ले गधे।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका