न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आदिपुरुष’ की शूटिंग खत्म, खुशी ने पापा को ऐसे किया विश, बेटे की उपस्थिति में शादी करेंगे पूजा-कुणाल

सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह अगले साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोरोनाकाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 2:19:03

‘आदिपुरुष’ की शूटिंग खत्म, खुशी ने पापा को ऐसे किया विश, बेटे की उपस्थिति में शादी करेंगे पूजा-कुणाल

सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह अगले साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोरोना काल के दौरान आदिपुरुष ऐसी फिल्म रही है जो 500 करोड़ से ज्यादा बजट के साथ 103 दिन में पूरी की गई है। आदिपुरुष पांच भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। यह फिल्म पौराणिक ग्रंथ ‘रामायण’ पर आधारित है, जिसमें भगवान राम की भूमिका में प्रभास, लंकेश की भूमिका में सैफ और जानकी की भूमिका में कृति नजर आएंगी।

इस बीच सेट से आदिपुरुष की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें कृति, प्रभास, सैफ और सनी सिंह नजर आ रहे हैं। साथ ही निर्देशक ओम राउत भी इसका हिस्सा दिख रहे हैं। दरअसल ओम ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग पूरी हो गई है। एक शानदार सफर पूरा हुआ। इसे आपके साथ साझा करने को उत्साहित हूं। ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग 103 दिन में पूरी की गई। फिल्म का निर्माण ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले किया जा रहा है। इसकी शूटिंग फरवरी में शुरू की गई थी।

बोनी कपूर मना रहे जन्मदिन, खुशी ने शेयर की माता-पिता की फोटो

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बोनी कपूर आज गुरुवार (11 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। खुशी ने दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ पिता की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। खुशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में यह फोटो अपलोड की है। इसमें बोनी ने ब्लैक एंड व्हाइट चेक की शर्ट पहनी हैं और उन्होंने श्रीदेवी के गले में हाथ डाला हुआ है। श्रीदेवी सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

खुशी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा...आपको बहुत सारा प्यार।" आपको बता दें कि खुशी इन दिनों दुबई में वेकेशन पर हैं। बुधवार को खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने यहां की कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं। उन्होंने रेगिस्तान में डेजर्ट सफारी का भी मजा लिया। उल्लेखनीय है कि जाह्नवी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं, जबकि खुशी भी जल्द डेब्यू की तैयारी में हैं।

adipurush movie,boney kapoor,khushi kapoor,puja banerjee,kunal verma,bollywood news in hindi

पिछले साल मार्च में पूजा-कुणाल ने की थी कोर्ट मैरिज

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपने बॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा के साथ फिर से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में कुणाल संग कोर्ट मैरिज की थी लेकिन अब जल्द ही दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। उनके लिए शादी बेहद खास होने वाली है क्योंकि इसमें उनका बेटा कृशिव भी रहेगा, जो एक साल का है। पूजा ने कहा कि कृशिव पर सबका ध्यान होगा और अपने पेरेंट्स की शादी पर उसका रिएक्शन देखना मजेदार होगा। पूजा और कुणाल गोवा में सात फेरे लेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पूजा ने बताया कि वे 15 नवंबर को ट्रेडिशनल वेडिंग करने वाले हैं। शादी करीबी लोगों की मौजूदगी में होगी। कुछ समय बाद हम मुंबई में एक पार्टी करेंगे, जिसमें अपेक्षाकृत ज्यादा लोग उपस्थित रहेंगे। पूजा और कुणाल पिछले साल 15 नवंबर को ट्रेडिशनल वेडिंग करने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हो सका। कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई की थी। दोनों टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' में लीड रोल में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर