न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन विटामिन की कमी से झड़ने लगते हैं बाल, समय पर नहीं किया इलाज तो हो सकता है गंजापन

बालों का अत्यधिक गिरना विटामिन की कमी के साथ-साथ किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 12:55:02

इन विटामिन की कमी से झड़ने लगते हैं बाल, समय पर नहीं किया इलाज  तो हो सकता है गंजापन

बालों का झड़ना सिर्फ एक सौंदर्य समस्या नहीं है, बल्कि यह आपकी मानसिक और भावनात्मक सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसका मुख्य कारण आनुवंशिकी और उम्र बढ़ने के रूप में होता है, लेकिन विटामिन की कमी बालों के झड़ने और गंजेपन का एक बहुत बड़ा कारण बन सकती है। क्योंकि स्वस्थ बालों के विकास में कई विटामिन और खनिज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनकी कमी से बालों से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

वैसे, आमतौर पर कंघी करते समय या बाल धोते वक्त 100 बालों का गिरना सामान्य माना जाता है। लेकिन यदि आपके बाल इससे अधिक गिर रहे हैं और आपको गंजेपन की समस्या महसूस हो रही है, तो यह चिंताजनक हो सकता है। बालों का अत्यधिक गिरना विटामिन की कमी के साथ-साथ किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

अब हम जानते हैं कि बालों के झड़ने के पीछे किन-किन विटामिनों की कमी हो सकती है:

विटामिन बी

विटामिन बी 7, जिसे बायोटिन भी कहा जाता है, बालों की वृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे बालों के लिए एक प्रकार का "पोषक" माना जा सकता है, जो बालों को जरूरी पोषण प्रदान करता है। यदि विटामिन बी 7 की कमी हो, तो बाल झड़ने लगते हैं और वे पतले, भंगुर या दोमुंहे हो सकते हैं। इसके अलावा, अन्य बी विटामिन जैसे फोलिक एसिड, बी6 और बी12 की कमी भी बालों के झड़ने का कारण बन सकती है।

विटामिन सी

विटामिन सी को "कोलेजन बूस्टर" के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। कोलेजन की कमी से बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं। इस वजह से विटामिन सी की कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है।

विटामिन ई

विटामिन ई की कमी से स्कैल्प में ऑक्सीडेटिव तनाव उत्पन्न होता है, जिससे बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं।

विटामिन ए

विटामिन ए बालों को मजबूती देने का कार्य करता है। इसकी कमी से बालों के झड़ने का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि यह बालों के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व है।

विटामिन डी

विटामिन डी की कमी बालों के गिरने या गंजेपन का एक प्रमुख कारण हो सकती है। यह बालों के रोम को कमजोर कर देता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं और इससे एलोपेसिया या स्पॉट बाल्डिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

आयरन

विटामिन के साथ-साथ मिनरल्स की भी बालों की ग्रोथ और मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आयरन की कमी से बालों की संरचना कमजोर हो सकती है, जिससे बालों का झड़ना बढ़ सकता है और उनकी वृद्धि धीमी हो सकती है।

ज़िंक

ज़िंक की कमी से बालों के रोम की प्रोटीन संरचना प्रभावित हो सकती है, जिससे बाल झड़ सकते हैं और पतले हो सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और सलाह प्रदान करता है। यह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए, किसी भी स्वास्थ्य संबंधित मुद्दे के लिए हमेशा विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत