न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों में शैंपू करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं इनके झड़ने की समस्या

आपके बाल आपकी पर्सनलिटी का बहुत ही अहम हिस्सा होते हैं। इसलिए ही काले, घने, घुंघराले और खूबसूरत बालों की चाहत हर महिला को होती है जिसे पूरी करने के लिए वे कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं जिसमें से एक हैं शैंपू।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 5:27:58

बालों में शैंपू करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं इनके झड़ने की समस्या

आपके बाल आपकी पर्सनलिटी का बहुत ही अहम हिस्सा होते हैं। इसलिए ही काले, घने, घुंघराले और खूबसूरत बालों की चाहत हर महिला को होती है जिसे पूरी करने के लिए वे कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं जिसमें से एक हैं शैंपू। इसका इस्तेमाल बालों को पोषण देने के लिए भी किया जाता हैं। शैंपू में मौजूद ग्लिसरीन, सलफेट, तेल, सिलिकॉन और केराटिन बालों को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। लेकिन जरूरी हैं की शैंपू का इस्तेमाल करते समय कुछ बातो का ध्यान रखा जाए। अन्यथा आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां बालों के झड़ने की समस्या भी बन सकती हैं। आज हम आपको यहां शैंपू के इस्तेमाल से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

बालों में शैंपू करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं इनके झड़ने की समस्या

ठंडा पानी यूज करें या गर्म

आपको बता दें कि बालों को धोने के लिए आप ठन्डे या हल्के गुनगुने दोनों प्रकार के पानी का यूज कर सकती है। यदि आप हल्के गुनगुने पानी का यूज करती हैं तो आपके बालों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं तथा इससे कंडीशनर और शैंपू अपना काम सही से कर पाते हैं। इसी प्रकार ठंडे पानी से बालों को शैंपू करने पर आपके बालों के क्यूटिकल्स बंद हो जाते हैं तथा आवश्यक पोषण को लॉक कर देते हैं। इस प्रकार से आपके बालों को पूरा पोषण मिलता है तथा वे पहले से कहीं ज्यादा चमकदार दिखाई पड़ते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अपने बालों को आप कभी ज्यादा गर्म पानी से न धोएं।

बालों में शैंपू करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं इनके झड़ने की समस्या

ज्यादा शैंपू न करें

बालों की देखभाल के लिए आप शैंपू तथा कंडीशनर का ज्यादा यूज न करें। अपने बालों के अनुरूप ही इन चीजों का यूज करें। शैंपू को आप बालों की स्कैल्प पर लगाएं तथा कंडीशनर को आप बालों की लंबाई के अनुरूप ही लगाएं। ऐसा करने पर आपके बालों का रूखापन तथा दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाती है।

बालों में शैंपू करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं इनके झड़ने की समस्या

बालों के टाइप अनुसार चुनें शैंपू

शैंपू में कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके बालों के टाइप के हिसाब से कई बार सही नहीं होता है। शैंपू में ग्लिसरीन, तेल, सिलिकॉन और केराटिन की मात्रा जरूर देखें। घुघराले, वेव और ड्राई बालों के लिए इन सभी चीजों की मात्रा अधिक होना चाहिए। वहीं, ऑयली बालों में इन सामग्रियों की मात्रा कम होती है। शैंपू में अधिक मात्रा में सलफेट नहीं होना चाहिए। इसकी वजह से स्कैल्प ड्राई हो जाती है। शैंपू में सलफेट की मात्रा अधिक होने से बाल रूखे हो जाते है। इसकी वजह से स्कैल्प कमजोर हो सकता है और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

एक समान स्पॉट से बालों को धोना शुरू ना करें

अगर आपने कभी गौर किया हो, तो आप या हम में से अधिकांश लोग हमेशा एक ही स्पॉट या जगह से बालों को धोना शुरू करते हैं। एक समान स्पॉट या जगह आमतौर पर खोपड़ी के ऊपर होता है। यही कारण है कि हमारे बालों या खोपड़ी का यह हिस्सा ही आमतौर पर ड्राई होता है। इसलिए नियमित रूप से हेयर वॉशिंग स्पॉट को बदलें और बारी-बारी से खोपड़ी के अलग-अलग हिस्सों से बालों को धोने की कोशिश करें। हमेशा साइड मोशन से शैम्पू करें। इससे न सिर्फ झाग जल्दी बनेगा बल्कि हेयर स्ट्रैंड्स भी डैमेज नहीं होंगे। ध्यान रखें कि आप थोड़ा आराम से ये करें और स्कैल्प पर हमेशा शैम्पू तभी लगाएं जब बाल पूरी तरह से पानी से भीग गए हों। स्कैल्प की सफाई इसी तरह से करनी चाहिए।

बालों में शैंपू करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं इनके झड़ने की समस्या

बालों को सही तरीके से गीला करें

बालों को शैंपू करते समय यदि आप उनहें सही तरीके से गीला नहं करते, तो शैंपू करने का कोई फायदा नहीं। ऐसा इसलिए कि बालों के र्प्याप्त गीला न होने पर शैंपू या कंडीशनर सही ढंग से काम नहीं करता है। इसके बजाय, यह बालों को और अधिक रूखा-बेजान और खोपड़ी को ड्राई बनाता है।

शैम्पू को हेयर लेंथ पर भी लगाए

हम सिर्फ स्कैल्प में ही नहीं बल्कि बालों की लेंथ में भी शैम्पू का इस्तेमाल कर लेते हैं। ये सिर्फ आपके बालों को ड्राई ही करेगा। साथ ही साथ इससे बाल ज्यादा फ्रिज़ी भी हो जाएंगे। स्कैल्प पर शैम्पू लगाने के बाद पानी से धोने पर जो झाग बालों की लेंथ पर गिरता है वो लेंथ के लिए काफी होता है। अगर आप हमेशा बालों की लेंथ को एक साथ रब करती हैं तो वो भी बालों के ड्राई होने और साथ ही साथ स्प्लिट एंड्स होने का कारण भी बन सकता है। हमेशा स्कैल्प की क्लीनिंग पर ज्यादा ध्यान दें। जो शैम्पू बाल धोने पर नीचे लेंथ पर आता है वो उनकी सफाई के लिए काफी होता है। साथ ही उन्हें बहुत ज्यादा एक साथ रगड़ने की कोशिश न करें। ये उनकी हेल्थ पर असर डालेगा।

बालों में शैंपू करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं इनके झड़ने की समस्या

जल्दी न बदलें अपना शैंपू

अक्सर महिलायें बहुत जल्दी अपने शैंपू को बदल लेती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपके बालों को हानि पंहुचा सकता है। आप किसी भी शैंपू का चुनाव करते समय अपने बालों की प्रकति का ध्यान रखें। शैंपू करने के बाद कंडीशनर का यूज करने से आपके बाल पहले से ज्यादा चमकदार तथा सिल्की बन जाते हैं। अतः शैंपू के बाद आप कंडीशनर का यूज जरूर करें। आप कंडीशनर का यूज कभी कभी बिना शैंपू के भी कर सकती है। बालों की देखभाल के इन टिप्स को यदि आप सिर को धोते समय यूज करेंगी तो आपके बाल पहले से ज्यादा खूबसूरत तथा चमकदार बन जाएंगे।

ड्राई शैंपू हर बार समाधान नहीं है

ड्राई शैंपू ऑयली स्कैल्पर्स के लिए और उन वर्कहॉलिक्स के लिए एक बेहतरीन आविष्कार है, जिन्हें एक जरूरी बिजनेस मीटिंग के लिए भागना पड़ सकता है। आपातकालीन स्थिति में ये शैंपू अच्छे होते हैं क्योंकि ये बालों को ताजगी और खुशबू देते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं। वे लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी