न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी पलकों को कुदरती तौर पर घना और खूबसूरत बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 9:02:45

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती है, लेकिन यह मेकअप तभी परफेक्ट लुक दे पाता हैं जब आपकी पलकें घनी और खूबसूरत हो। घनी पलकें आपके आकर्षण में चार चांद लगा देती हैं। यही एक वजह है कि लड़कियां अपनी पलकें घनी और लंबी चाहती हैं। लेकिन कई महिलाओं की पलकें नेचुरली घनी नहीं होती हैं, तो उन्हें आर्टीफिशियल पलकों का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। आर्टिफिशियल पलके आंखों को सुंदर बना सकती हैं, लेकिन वह भारी भी होने लगती हैं और कई बार बहुत आर्टिफिशियल फील भी देती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी पलकों को कुदरती तौर पर घना और खूबसूरत बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में ऐसे एसिड होते हैं जिनके साथ हेयर लॉस में सुधार करने में मदद मिलती है। आईलैशेज इनके इस्तेमाल से बेहतरीन हो जाती हैं। महंगे से महंगा मेकअप जो नहीं कर पाएगा वो ये तेल कर देगा। इसके लिए आपको 1 टीस्पून कोल्ड-प्रेस्ड कैस्टर ऑयल की जरूरत होगी। इसको लगाने से पहले आईलैशेज को पानी से धोकर सुखा लें। अब रुई को इस तेल में डुबो लें और इसे ऊपरी और निचली लैशेज पर लगा लें। कोशिश करें ये ऑयल आंखों में ना जाए। आंखों में तेल के जाने पर दिक्कत भी हो सकती है। इस तेल को आईलैशेज पर पूरी रात लगा रहने दें। अगले दिन सुबह धो दें। कुछ दिन में ही आपको अंतर दिखने लगेगा।

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

ग्रीन टी

ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल अच्छी मात्रा में होता है। इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। इससे पलकें घनी और लंबी होती हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए हर रोज ग्रीन टी का सेवन करें। इसके अलावा रात में सोने से पहले ग्रीन टी को ठंडा करके उंगलियों से पलकों पर हर रोज अच्छे से लगाएं।

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

नारियल का तेल

नारियल तेल लगाने से बालों का प्रोटीन लॉस नहीं होता है। ये जरूरत भर मेनटेन रहता है। इसलिए इसके साथ आईलैशेज भी स्ट्रॉन्ग और घनी होती हैं। इस तेल के इस्तेमाल से रीग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको 1 टीस्पून कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल चाहिए होगा। अब इसे पलकों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। आपको अगले कुछ दिनों में ही अपनी पलकों के लिए तारीफ मिलने लगेगी।

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

पेट्रोलियम जैली

पलकों पर पेट्रोलियम जैली या वैसलीन को अच्छे से लगाएं। इससे पलकें तेजी से लंबी और घनी होंगी। इस घरेलू नुस्खे की मदद से पलकें तेजी से बढ़ती हैं और मजबूत होती हैं।

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

एलोवेरा

अब तो तकरीबन हर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का इस्तेमाल होता ही है। आप इसे घनी पलकें पानें में इस्तेमाल करें। फायदा जरूर मिलेगा। इसके लिए सोने पहले आपको एलोवेरा जेल पलकों पर लगाना होगा। चाहें तो इसकी पत्ती से फ्रेश एलोवेरा भी ले सकती हैं। इससे असर और भी नेचुरल होगा और साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। एलोवेरा के फायदे आपको कुछ दिनों में ही नजर आएंगे।

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

ऑलिव आयल

ऑलिव ऑयल में फेनोलिक कंपाउंड की भरपूर मात्रा होती है। इस कम्पाउंड की मदद से पलकों की ग्रोथ तेजी से होती है। हर रोज इसे पलकों पर अच्छे से लगाएंगी तो, पलकें जल्दी लंबी और घनी होंगी।

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

नींबू के छिलके

नींबू के छिलकों का असर भी पलकों की ग्रोथ में दिख सकता है। आपको इसके लिए नींबू के छिलकों को काट कर थोड़े से ऑलिव ऑयल में कम से कम 3 दिनों के लिए भिगो देना होगा। अब सोने से पहले इस तेल को पलकों पर लगा लें। सुबह धो दें। नींबू के छिलकों का पोषण आपकी पलकों को भी खूब मिलेगा।

घनी और खूबसूरत पलकें देती हैं आपको परफेक्ट लुक, पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

शिया बटर

शिया बटर का उपयोग आई लैशेज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, शिया बटर में जिंक, मैग्नीशियम और कॉपर पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है। माना जा सकता है कि इससे इससे पलकों के विकास को भी लाभ मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री