न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

स्किन के अंदर लाल और मवाद भरे दानों को फोड़ा कहते हैं। यह काफी दर्दनाक होता है। यह तब तक ठीक नहीं होता है, जब तक यह पककर फूट न जाए। खासतौर से बरसात के मौसम में फोड़ा-फुंसी जैसी स्किन की समस्या कई लोगों को परेशान करती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 2:44:01

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

स्किन के अंदर लाल और मवाद भरे दानों को फोड़ा कहते हैं। यह काफी दर्दनाक होता है। यह तब तक ठीक नहीं होता है, जब तक यह पककर फूट न जाए। खासतौर से बरसात के मौसम में फोड़ा-फुंसी जैसी स्किन की समस्या कई लोगों को परेशान करती है। कई बार गर्दन, चेहरे पर भी ये फोड़े हो जाते हैं, जिनमें पीले रंग का पस आ जाता है और छूने पर दर्द होता है। आसपास की त्वचा लाल और सूज जाती है। आमतौर पर फोड़े-फुंसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होता है। बैक्टीरिया जब शरीर के अंदर जाता है तो सफेद रक्त कोशिकाएं बैक्टीरिया पर हमला करती हैं, जिससे उसके आसपास के ऊतक नष्ट हो जाते हैं। इससे वहां खाली जगह बन जाती है और पस भर जाती है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपचार लेकर आए हैं जो दर्दभरे फोड़े-फुंसी से राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो रक्त को शुद्ध करते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह अपने आप फोड़े से मवाद को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पेस्ट बनाने के लिए एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर में पांच से छह बूंद पानी मिलाएं। राहत पाने के लिए इसे तीन दिनों तक रोजाना दो बार फोड़े पर लगाएं।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

नारियल का तेल

नारियल के तेल में भी एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फोड़े-फुंसी से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके साथ टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टीक गुण होते हैं। दोनों को मिलाकर मिश्रण बनाएं और दिन में तीन-चार बार प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह भर दोहराएंगे तो फायदा मिलेगा।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

पार्सले

अजमोद एक प्राकृतिक लेप की तरह काम करता है, जो दर्द को कम करने और मवाद को हटाने में मदद करता है। इसकी पत्तियां सूजन कम करके फोड़े को नर्म करती हैं। पानी में अजमोद के पत्तों को तब तक उबालें जब तक वे कोमल न हो जाएं। इन पत्तों को फोड़ों पर ठंडा होने के बाद लपेटें।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

एलोवेरा

फोड़े-फुंसी का इलाज करने के लिए एलोवेरा जेल काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फोड़े-फुंसी में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल में हल्दी मिक्स करके पीस लें। इससे फोड़े-फुंसी का इलाज किया जा सकता है।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा के साथ नमक मिलाकर मिश्रण बनाकर फोड़े फुंसी को पकाने और उसका पस निकालने में मदद मिलती है। इन्हें मिलाकर पानी के साथ पेस्ट बनाएं और करीब 20 मिनट रहने दें। फिर पेस्ट हटाने से पहले हल्का सा दबाकर पस को निकालें। दिन में एक बार ही इस प्रक्रिया को करें। बेकिंग सोडा एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण संक्रमण से बचाता है।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

अदरक

अदरक रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और मवाद के बनने, सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे मवाद या पस आसानी से बाहर निकल जाता है। अदरक की चाय में कपड़े का एक टुकड़ा डुबोएं और फोड़ों पर प्रत्येक दिन दो बार 15 मिनट के लिए रखें। आप जल्द ही फोड़े से छुटकारा पा जाएंगे।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

नीम

नीम का एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण फोड़े-फुंसी सही करने में मदद करता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे फोड़े-फुंसी पर लगाकर 20 मिनट रहने दें और फिर साफ पानी से धो दें। इस उपाय को दिन में तीन-चार बार कर सकते हैं।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

प्याज

प्याज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और हानिकारक सूक्ष्मजीवों के विकास को दबाते हैं। मवाद या पस निकालने के लिए फोड़े पर प्याज के रस की दो से तीन बूंदें लगाएं।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

तुलसी

फोड़े-फुंसी की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो इससे आप फोड़े-फुंसी से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी की पत्तियों को पील लें। अब इस लेप को फोड़े-फुंसियों पर लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

क्या आपको परेशान कर रहे हैं दर्दभरे फोड़े-फुंसी, इन घरेलू उपचारों से मिलेगा आराम

बबूल

बबूल की पत्तियों को उबालकर उसे पानी में मिलाकर कुल्ला करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते हैं। बबूल की पत्तियों का रस निकालकर सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से गर्मी के फोड़े-फुंसी में आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह