न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Summer Beauty Tips: गर्मियों में आपकी त्वचा का पूरा ख्याल रखेंगे ये एसेंशियल ऑयल, नहीं पड़ेगी महंगी ब्यूटी क्रीम की जरूरत

गर्मी के मौसम में कुछ तरह के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है ध्यान रखें कि इसे कभी भी त्वचा पर डायरेक्ट इस्तेमाल न करें। क्योंकि ऐसा करने से त्वचा जल सकती है। यहां बताए गए ऑयल के साथ नारियल, जैतून या बादाम का तेल मिक्स करना बेहतर विकल्प है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Apr 2022 2:40:26

Summer Beauty Tips: गर्मियों में आपकी त्वचा का पूरा ख्याल रखेंगे ये एसेंशियल ऑयल, नहीं पड़ेगी महंगी ब्यूटी क्रीम की जरूरत

गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं (सनबर्न, एक्ने, इन्फेक्शन) बहुत ज्यादा होती हैं। चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने और इन समस्याओं से बचाने के लिए आपको इस मौसम में खानपान, स्किन केयर रूटीन और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में लोग स्किन को बेहतर बनाए रखने के लिए तमाम तरह के केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल भी करते हैं जिसकी वजह से कई बार आपकी स्किन को गंभीर नुकसान होता है। केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, अत्यधिक पसीना और धूप में रहने के कारण गर्मी के मौसम में आपको स्किन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस मौसम में कुछ तरह के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है ध्यान रखें कि इसे कभी भी त्वचा पर डायरेक्ट इस्तेमाल न करें। क्योंकि ऐसा करने से त्वचा जल सकती है। यहां बताए गए ऑयल के साथ नारियल, जैतून या बादाम का तेल मिक्स करना बेहतर विकल्प है।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

​रोजमैरी का तेल

गर्मियों में अधिक पसीना आना कई सारे कीटाणु साथ लेकर आता है। अगर आप इससे छुटकारा चाहते हैं, तो अपने नहाने के पानी में रोजमैरी ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर या इसे किसी बेस ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण कीटाणुओं को मार देंगे और आपके दिमाग पर एक अच्छा प्रभाव डालेंगे।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

नींबू का तेल

गर्मियों में नींबू का पानी पीने और सलाद में इसे मिलाने के अलावा नींबू के तेल को स्टोर करके रखना बहुत फायदेमंद साबित होगा। नींबू के तेल में साइट्रिक एसिड और लिमोनेन जैसे दो मुख्य प्राकृतिक ब्लीचर्स हैं जो त्वचा के दाग-धब्‍बों को हल्का करने और स्‍किन की टोन को हल्का करने में मदद करते है।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

चंदन का तेल

चंदन के पाउडर का इस्तेमाल मुंहासों और त्वचा की लालिमा को कम करने के लिए किया जाता है। चंदन का तेल धूप से झुलसी त्वचा को शांत करने के अलावा त्वचा पर आने वाली सूजन को भी बहुत जल्दी ठीक कर देता है। रात की स्किनकेयर रूटीन के रूप में इस्तेमाल करने के लिए इसे बादाम के तेल के साथ मिलाएं।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

अरंडी का तेल

यह तेल मुंहासे, उम्र बढ़ने के प्रभाव और त्वचा के निर्जलीकरण में सहायक है। यह त्वचा का रंग भी साफ करता है और स्‍किन पोर्स में अतिरिक्त तेल को जमा होने से भी रोकने के लिए भी फायदेमंद है। अरंडी का तेल एक आम वनस्पति तेल है जिसे कैस्टर बीन्स से निकाला जाता है। इसमें प्राकृतिक एंटीवायरल और रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं जैसे डर्मेटोसिस और फंगल संक्रमण को रोकता है।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

कैरेट सीड ऑयल

गाजर के बीज के तेल में बीटा-कैरोटीन शामिल है, जिसके कारण यह त्वचा का रंग लाइट करने के काम आता है। इसे लगाने से पिगमेंटेशन और झुर्रियां दूर होती हैं और स्‍किन में कसाव आता है।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

टी-ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑयल मुंहासों के निशान, त्वचा की रंगत और त्वचा के अन्य नुकसान के इलाज के लिए एक प्रभावी उपाय है। टी-ट्री ऑयल चाय के पत्तों से निकाला जाता है। इसे अरोमाथेरेपी में और एंटीसेप्टिक के रूप में भी इस्‍तेमाल किया जाता है। इसे किसी भी वाहक तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है या सौंदर्य प्रसाधनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

पुदीने का तेल

क्या आपने कभी पुदीने के तेल के बारे में सुना है। शायद नहीं। लेकिन पुदीने की महक जिस तरह हमें तरोताजा महसूस कराती है, ठीक उसी तरह इसमें पाए जाने वाले गुण सूजन और मतली को कम करने के लिए जाने जाते हैं। अगर आप चुभती-जलती गर्मी का अहसास कर रहे हैं, तो पुदीने के तेल की कुछ बूंदें गर्दन के पिछले हिस्से पर लगा लें। इससे आपको बहुत ठंडक और आराम मिलेगा। इतना ही नहीं गर्मियों में होने वाले कीड़ों को भी दूर भगाने में पेपरमिंट ऑयल बहुत असरदार होता है।

summer,summer skin care tips,essential oils for skin,skin care,skin beauty,skin problem treatment,beauty,beauty tips

​लैवेंडर का तेल

लैवेंडर के तेल से त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य पर सुखदायक प्रभाव पड़ता है। लैवेंडर के तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह घाव और जलन के साथ खुजली को भी कम करने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं तनाव और चिंता से राहत देने के लिए लैवेंडर ऑयल बहुत अच्छा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद