न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें तुलसी के पौधे से जुड़ी ये गलतियां, वास्तुदोष आने के साथ ही नाराज होगी मां लक्ष्मी

तुलसी का पौधा बुध का प्रतिनिधित्व करता है जिससे जुड़े वास्तुदोष आपके लिए नकारात्मक स्थितियां पैदा करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा कहां नहीं रखना चाहिए और इससे जुड़े अन्य नियम भी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 7:44:49

ना करें तुलसी के पौधे से जुड़ी ये गलतियां, वास्तुदोष आने के साथ ही नाराज होगी मां लक्ष्मी

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र स्थान दिया गया है। तुलसी को खुशहाली का प्रतीक माना जाता हैं और मान्यता हैं कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उसमें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है और प्रतिदिन इसकी पूजा भी की जाती हैं। तुलसी को घर में सुख-समृद्धि का रुप बताया गया है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ गलतियां वास्तुदोष का कारण बनती हैं और मां लक्ष्मी को नाराज कर देती हैं। तुलसी का पौधा बुध का प्रतिनिधित्व करता है जिससे जुड़े वास्तुदोष आपके लिए नकारात्मक स्थितियां पैदा करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा कहां नहीं रखना चाहिए और इससे जुड़े अन्य नियम भी।

छत पर न लगाएं

तुलसी का पौधा कभी भी घर की छत पर भी नहीं लगाना चाहिए। छत पर लगाने से इस पौधे की पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। जो लोग घर की छत पर तुलसी रखते हैं आमतौर पर उनकी कुंडली में एक दोष मिलता है जिसे प्राकृत दोष कहते हैं। प्रकृति से जो ऋण या दोष हमें मिलता है उसे प्राकृत दोष कहते हैं और इसका सीधा संबंध बुध से होता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है उन्हें भूलकर भी तुलसी का पौधा छत पर नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके पास तुलसी जी को छत पर रखने के सिवाय कोई और जगह नहीं है तो एक विशेष उपाय जरूर करें। तुलसी को कभी भी अकेले ना रखें। हमेशा उसे केले के पौधे के साथ रखें। दोनों पौधे बिल्कुल साथ में रखें और इसे मौली से बांध लें। इससे आपको वास्तु दोष की हानि नहीं होगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,tulsi vastu tips

कांटेदार पौधे के पास न लगाएं

तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके बदले चाहे तो केला का पेड़ लगा सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु साक्षात निवास करते हैं।

बेसमेंट में न लगाएं

तुलसी का पौधा कभी भी बेसमेंट वाली जगह पर भी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा यह पौधा जमीन पर भी नहीं लगाना चाहिए। आप इसे गमले या फिर किसी स्टैंड के बीच में ही लगाएं।

दक्षिण दिशा में न लगाएं

मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है। इसलिए कभी भी तुलसी इस दिशा में नहीं लगानी चाहिए। आप तुलसी उत्तर या फिर ईशान कोण में लगा सकते हैं। यह दोनों दिशाएं तुलसी के पौधे के लिए शुभ मानी जाती हैं।

गणेश और शिव जी की तस्वीर के पास न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा मंदिर के आस-पास लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। परंतु यह पौधा आप भूलकर भी शिव जी और गणेश जी की तस्वीर के पास भी न लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव घर वालों से नाराज हो जाते हैं और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,tulsi vastu tips

घर के अंधेरे कोने में

मान्यताओं के अनुसार, सदैव तुलसी को किसी खुले स्थान पर ही लगाने की सलाह दी जाती है। इस पौधे को भूलकर भी अंधेरे वाली जगहों पर नहीं लगाना चाहिए। अंधेरे वाली जगह पर लगाया हुआ तुलसी का पौधा आपके घर में आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए तुलसी को हमेशा खुली धूप और रोशनी वाली जगह पर ही लगाना शुभ होता है।

तुलसी के पौधे के लिए वास्तु नियम

- यदि तुलसी के पौधे के लिए सही दिशा की बात की जाए तो सबसे अच्छी जगह पूर्व में है, आप इसे घर की बालकनी में या खिड़की के पास उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
- वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा पानी की दिशा है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में अच्छी ऊर्जाओं को आमंत्रित करके और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिलती है।
- सुनिश्चित करें कि तुलसी के पास पर्याप्त धूप उपलब्ध हो। इस पौधे को हमेशा विषम संख्या में रखें जैसे एक, तीन या पांच।
- कभी भी तुलसी के पौधे के आसपास झाड़ू, जूते या कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें और इस पौधे के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा होना चाहिए।
- तुलसी के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए और सूखा पौधा घर में नहीं रखना चाहिए। तुलसी का पौधा सूखने पर उसे नदी या पास के कुँए में डाल देना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो पाए तो पौधे को गमले की मिट्टी में ही दबा देना चाहिए।
- एकादशी, रविवार और चंद्रग्रहण के दिन तुलसी न तोड़ें। ऐसे करने से दोष लगता है। रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने के साथ पूजा नहीं की जाती हैं। इसके साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने की मनाही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?