न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु में बताया गया हैं रंगों का बड़ा महत्व, इस तरह रखें खुद को तनाव मुक्त

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि कौनसा रंग आपके लिए लाभदायी होगा जो तनाव को कम करने में मददगार साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Mar 2022 7:26:37

वास्तु में बताया गया हैं रंगों का बड़ा महत्व, इस तरह रखें खुद को तनाव मुक्त

वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के ऊपर काम का बहुत दबाव होता हैं जो इंसान के लिए तनाव और अवसाद का कारण बनता हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस बढ़ते डिप्रेशन का सामना कर रहा हैं जो उन्हें शारीरिक तौर पर भी कमजोर बना रहा हैं। इसके लिए वास्तु में रंगों का महत्व बताया गया हैं जो अपने प्रभाव से इस अवसाद को कम करने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि कौनसा रंग आपके लिए लाभदायी होगा जो तनाव को कम करने में मददगार साबित होगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

नीला रंग

सभी रंगों में नीला रंग सबसे खूबसूरत होता है और इस रंग के इस्तेमाल से आप अपने जीवन से तनाव को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यदि आप तनाव में रहते हुए इस रंग को देखते हैं तो यह तुरंत आपको आराम महसूस करने में मदद करता है। नीले रंग के कपड़े तनाव को मैनेज करने में काफी मदद करते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,colors according to vastu,stress free life

हरा रंग

मानव आंखों को सुकून देने वाला हरा रंग प्रकृति का प्रतीक तो माना ही जाता है, जैसे जिस प्रकार प्रकृति हमें जीवन का संदेश देती है, उसी प्रकार इस रंग से भी हमारे जीवन का भी गहरा संबंध है। फेंगशुई में बताया गया है हरा रंग बीमार व्यक्तियों के लिए जीवनदायी माना गया है। हरा रंग आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा देने वाला तो होता ही है साथ यह तनाव दूर करके डिप्रेशन से बचाने में मदद करता है। यह जीवन में ऊर्जा भर देता है। फेंगशुई में बताया गया है कि हरा रंग लकड़ी तत्व का प्रतीक होता है। इसे घर के आलावा यदि आप इसे ऑफिस में भी इस्तेमाल कर सकते हैं तो अपके लिए अच्छा और फायदेमंद हो सकता है।

लैवेंडर रंग

यह रंग अपने नाम की तरह ही शांत है। अगर तनाव कम करने की बात आती है, तो वास्तु इस रंग का इस्तेमाल करने की सबसे ज्यादा सलाह देता है। अगर आपका मन तनाव में है तो आपको लैवेंडर रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इस रंग का इस्तेमाल अपने घर की दीवारों पर भी करना चाहिए। इतना ही नहीं, यदि आपके संबंध तनावपूर्ण हैं तो आप लैवेंडर रंग की चादरों का उपयोग कर सकते हैं और यह शांति को आकर्षित करेगा। सही मायने में यह रंग अपार शांति देता है और आपको सुकून का अनुभव करवाता है। अगर आप अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा रंग है।

vastu tips,vastu tips in hindi,colors according to vastu,stress free life

सफेद रंग

सभी जानते हैं कि सफेद रंग शांति और प्रेम का प्रतीक है। इस रंग के प्रयोग से आप अपने जीवन में शांति का अनुभव कर सकते हैं। यह रंग आपके मस्तिष्क में कोशिकाओं को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार इस रंग के इस्तेमाल से मानसिक शांति मिलती है और तनाव को कम किया जा सकता है। अगर आप अपने घर में इस रंग का इस्तेमाल करते हैं और सफेद कपड़े पहनते हैं तो यह तनाव को कम करने में मदद करेगा।

लाइट ग्रे रंग

लाइट ग्रे रंग को कोमल माना जाता है जो सीधे व्यक्ति के मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। इस रंग का सुखदायक प्रभाव होता है और साथ ही यह आकर्षक भी होता है। यदि आप तनाव में हैं तो आप लाइट ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं और यह आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा। वास्तु के अनुसार इस तरह के रंगीन कपड़े मानसिक तनाव को कम करने में काफी मदद करते हैं। यदि आपके लिविंग रूम की दीवारों को लाइट ग्रे रंग में रंग दे तो यह आपको मानसिक शांति प्रदान करता है।

हल्का गुलाबी रंग

हल्का गुलाबी रंग बहुत ही शांत और सौम्य रंग माना जाता है। यह रंग दिमाग को शांत रखने में सबसे कारगर रहता है। तनाव के बीच यह रंग आपको प्यार का एहसास कराता है। यह रंग आपके जीवन में संतुलन बनाने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार साथ ही आपको हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इस रंग को अपने बेडरूम में इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क