न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : रहस्यों से भरपूर है बप्पा का 'बड़ा गणेश मंदिर', जाना जाता है अपनी प्रतिमाओं के लिए

हम आपको गणेश जी के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो रहस्यों से भरा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 11:47:33

Ganesh Chaturthi 2018 : रहस्यों से भरपूर है बप्पा का 'बड़ा गणेश मंदिर', जाना जाता है अपनी प्रतिमाओं के लिए

गणेशोत्सव का पर्व पूरे देश में चारों तरफ बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। सभी के चहरे पर इस पर्व को मनाए जाने की खुशियाँ देखी जा सकती हैं। गणपति जी के सभी मंदिरों में गणेशोत्सव मनाया जाता हैं और गणेश जी का पूरे विधिविधान के साथ पूजन किया जाता हैं। गणेशोत्सव के समय गणपति के हर मंदिर का अपना विशेष महत्व होता हैं। आज हम आपको गणेश जी के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो रहस्यों से भरा हैं। हम बात कर रहे हैं उज्जैन के बड़ा गणेश मंदिर की।

उज्जैन का बड़ा गणेश मंदिर गणपति के प्रसद्धि मंदिरों में से एक है। यह मंदिर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित है। मंदिर परिसर में भगवान गणेश की एक विशाल प्रतिमा स्थापित है जिस कारण से इसे बडे़ गणेश जी के नाम से पुकारा जाता है। यहां स्थापित गणेश जी की यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची और विशाल की प्रतिमाओं में से एक है।

मान्यता है कि इस प्रतिमा को बनाने में सीमेंट आदि का नहीं बल्कि तीर्थ स्थानों का जल, काशी, अयोध्या, अवंतिका और मथुरा की मिट्टी के साथ घुड़साल, हाथीखाना, गौशाला की मिट्टी और रत्नों में हीरा पन्ना, पुखराज, मोती, माणिक के साथ ईंट, बालू, चूना और मेथी के दाने के मसाले का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए अलग-अलग धातुओं का प्रयोग भी किया गया है जैसे- मुख के लिए सोने व चांदी, कान, हाथ और सूंड के लिए तांबा और पैरों के लिए लोहे के सरियों का प्रयोग किया गया है।

bade ganesh ji temple,ujjain,ganesh chaturthi 2018

कहते हैं कि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के 13 साल बाद तक गणेश जी बिना छत के खुले आसमान के नीचे विराजित रहे। पहले टीन के पातरों से बनी छत थी। 1954 में स्थाई छत बनाई गई। वर्ष में बड़ा गणपति को 4 बार चोला चढ़ाया जाता है। एक बार चोला चढ़ाने में 15 दिन लग जाते हैं। चोले का भार एक मन होता है। इस चोले में 25 किलोग्राम सिंदूर और 15 किलोग्राम घी का मिश्रण होता है।

ये मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां आने से श्रद्धालुओं की प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती है। बाकी दिनों के अतिरिक्त गणेश उत्सव पर भक्तों की भीड़ होती है।

मंदिर में भगवान गणेश के साथ-साथ अन्य कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर में माता यशोदा की गोद में बैठे हुए भगवान कृष्ण की एक प्रतिमा और उनके पीछे शेषनाग के ऊपर बांसुरी बजाते हुए कृष्ण जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के बीच में पंचमुखी हनुमान चिंतामणि की एक सुंदर प्रतिमा भी है, कहा जाता है इस प्रतिमा की स्थापना बड़े गणपति की स्थापना के भी पहले की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज