Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिलांग : भड़की हिंसा, लगा कर्फ्यू, सेना ने किया फ्लैग मार्च, केंद्र ने अतिरिक्त बलों को रवाना किया

मेघालय की राजधानी शिलांग में फिर हिंसा भड़कने के बाद सोमवार को सेना ने फ्लैग मार्च किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jun 2018 8:55:26

शिलांग : भड़की हिंसा, लगा कर्फ्यू,  सेना ने किया फ्लैग मार्च, केंद्र ने अतिरिक्त बलों को रवाना किया

मेघालय की राजधानी शिलांग में फिर हिंसा भड़कने के बाद सोमवार को सेना ने फ्लैग मार्च किया। वहां अधिकारियों ने फिर से कर्फ्यू लगा दिया है। यह कदम रविवार रात सीआरपीएफ के शिविर पर प्रदर्शनकारियों के हमला करने के बाद उठाया गया। शिलांग में सीआरपीएफ की 15 से अधिक कंपनियां (प्रत्येक कंपनी में 100 जवान) तैनात की गई हैं। केंद्र ने शहर में शांति बहाल करने के लिये अर्द्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां भी सोमवार को भेजीं। वहां लगातार चौथे दिन स्थानीय आदिवासियों और पंजाबियों के बीच झड़प के बाद सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। आठ घंटे के लिए रविवार को कर्फ्यू में ढील दिये जाने के बाद रविवार रात नये सिरे से संघर्ष हुआ। इसके बाद पुलिस को भीड़ को शांत करने के लिये आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रविवार रात मवलाई में सीआरपीएफ शिविर पर पथराव किया। यह शिविर जयाव लुमसिंथ्यू इलाके के ठीक नीचे है। सीआरपीएफ के आईजी प्रकाश डी ने कहा कि सीआरपीएफ के तीन जवानों को मामूली चोट आई और शिविर में ही उनका उपचार हुआ। उन्होंने कहा, 'फिलहाल उनकी जान को खतरा नहीं है और शिविर में संपत्ति को क्षति पहुंचने की कोई सूचना नहीं है।' अधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू आज शाम चार बजे फिर से लगाया गया और अगले आदेश तक यह जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री कोनराड एस संगमा ने हिंसा के संबंध में शिलांग में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की और एक समिति के गठन की घोषणा की। यह समिति बड़ा बाजार के निकट देम मीटर से स्वीपर कॉलोनी को दूसरी जगह ले जाने के लंबे समय से लंबित मुद्दे का स्थायी समाधान ढूंढेगी। वहां गुरुवार को संघर्ष हुआ था। संगमा ने पंजाब सरकार द्वारा भेजे गए चार सदस्यीय दल को भी स्थिति से अवगत कराया। पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सिख समुदाय के लोग सुरक्षित हैं। वे पंजाबी समुदाय के प्रतिनिधियों से मंगलवार को मिलेंगे।

रक्षा प्रवक्ता रत्नाकर सिंह ने बताया कि सेना ने लैतुमखराह, पोलो और बड़ा बाजार समेत प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार को फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि सेना को एक जून को बुलाया गया था। सिंह ने कहा कि तकरीबन 300 विस्थापित लोगों को बचाया गया और वे अगले दिन अपने घर लौट आए। विस्थापितों में ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चे थे। जिला अधिकारी ने हालात पर नियंत्रण करने और शहर के अन्य हिस्से में प्रदर्शन फैलने से रोकने के लिये प्रदेश की समूची राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया है।

ईस्ट खासी हिल्स जिले के उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में रात का कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से पहले करके शाम चार बजे कर दिया गया जब खुफिया सूचना में संकेत मिले कि तकरीबन 500 प्रदर्शनकारी शहर में घुस गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में कल कुछ घंटे की ढील दी गई थी लेकिन अगले आदेश तक यह जारी रहेगा।

सीआरपीएफ आईजी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर सीआरपीएफ की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनकी पहचान जिले के अधिकारियों ने हमले के लिये संवेदनशील क्षेत्र के तौर पर की थी।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) संघर्ष की जांच के लिये एक सदस्य को शिलांग भेजेगा। एनसीएम अध्यक्ष सैयद घायोरूल हसन रिजवी ने बताया कि आयोग ने पंजाब से अपने सदस्य मनजीत सिंह राय को हालात का जायजा लेने के लिये शिलांग भेजने का फैसला किया है। समस्या तब शुरू हुई थी जब शहर के पंजाबी लाइन इलाके में लोगों के दो समूहों के बीच संघर्ष हुआ। यह घटना तब हुई थी जब लोगों के समूह ने एक बस कर्मचारी की कथित तौर पर पिटाई की थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत 10 से अधिक लोग घायल हुए। इस हमले के सिलसिले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology