न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: प्रतापगढ़ में MLA की गुंडई, सिक्योरिटी गार्ड और समर्थकों से टोल कर्मियों को पिटवाया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपना दल के विधायक आरके वर्मा की गुंडई का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Feb 2021 9:14:39

UP News: प्रतापगढ़ में MLA की गुंडई, सिक्योरिटी गार्ड और समर्थकों से टोल कर्मियों को पिटवाया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपना दल के विधायक आरके वर्मा (MLA RK Verma) की गुंडई का मामला सामने आया है। विधायक पर आरोप है कि प्रतापगढ़-प्रयागराज बॉर्डर पर स्तिथ रामफलनारी टोल प्लाजा पर उनके गनर और समर्थकों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटनाक्रम का CCTV भी सामने आया है। हालाकि, अपनी सफाई में विधायक का कहना है कि टोलकर्मी नशे की हालत में थे और अभद्रता कर रहे थे।

दरअसल, विश्वनाथगंज सीट से विधायक डॉक्टर आरके वर्मा शनिवार की शाम करीब सात बजे प्रयागराज जा रहे थे। उसी दौरान मऊआइमा थाने में स्थित टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी रोक ली गई। कहा गया कि उनकी गाड़ी पर पुराना पास लगा है। इस पर विधायक आग बबूला हो उठे। विधायक के मूड को भांपते ही उनके समर्थक व सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी से उतरे और टोल कर्मियों को गालियां देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने टोल कर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा भी। यह पूरा हंगामा आधे घंटे तक टोल प्लाजा पर चलता रहा। इसके बाद विधायक बिना टोल दिए गाड़ी लेकर वहां से रवाना हो गए। टोल कर्मी अभिषेक कुमार, गगन सिंह, आजाद सिंह, सर्वेंद्र यादव पिटाई में घायल हुए हैं। टोल मैनेजर दीपक सिंह ने इस बाबत मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

वहीं, विधायक आरके वर्मा का कहना है कि आए दिन टोल प्लाजा के कर्मियों के द्वारा आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। शनिवार की शाम जब वे प्रयागराज जा रहे थे तो टोलकर्मी शराब पीकर बैठे थे। मेरी गाड़ी को पास कराने से मना कर दिया। जैसे ही मैं गाड़ी से नीचे उतरा कुछ लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अगर मेरे साथ सुरक्षा कर्मी ना होते तो टोल कर्मी मेरे साथ मारपीट भी करते। मैं इसकी शिकायत उच्च अफसरों से करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप