न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Unlock-4 के दौरान देश में स्कूल खोलने की तैयारी में केंद्र सरकार, जाने क्या है राज्यों का रुख

सितंबर की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार अनलॉक-4 (Unlock-4) को लेकर नियम जारी करने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 1:49:17

Unlock-4 के दौरान देश में स्कूल खोलने की तैयारी में केंद्र सरकार, जाने क्या है राज्यों का रुख

सितंबर की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार अनलॉक-4 (Unlock-4) को लेकर नियम जारी करने वाली है। खबर है कि केंद्र सरकार चौथे और अंतिम अनलॉक-4 में स्कूलों को खोलने को लेकर कोई दिशानिर्देश जारी कर सकता है। इस बीच कुछ राज्य सीनियर क्लास के बच्चों का कक्षाएं शुरू करने को लेकर रणनीति बना रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में स्कूलों खोलने के लिए बड़ी गाइडलाइंस तैयार की है लेकिन यह सबकुछ राज्यों पर निर्भर करेगा। केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में कई प्रतिबंधों के साथ 1 सितंबर से 14 नवंबर के बीच स्कूल खोलने लिए गाइडलाइंस लगभग बना चुकी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और हेल्थ मिनिस्टरी की प्रस्तावित गाइडलाइंस के अनुसार स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने को लेकर सहमति बनी है। पहले 15 दिन 10वीं और 12वीं के छात्र को स्कूल आने के लिए कहा जाएगा। इसी प्रकार से अलग-अलग सेक्शन के छात्रों अलग-अलग दिन आने को कहा जाएगा। सभी स्कूल सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर के 12 बजे से 3 बजे के बीच ही खुलेंगे। इसके बीच एक घंटे का ब्रेक होगा, जिसमें स्कूल को सेनेटाइज किया जाएगा।

केंद्र सरकार संग बैठक में कुछ राज्य दिखे थे सहमत

आंध्रप्रदेश अपने यहां स्कूलों को खोलने के लिए रणनीति बना रहा है लेकिन वहां पैरंट्स सरकार के इस फैसले से खुश नहीं दिख रहे हैं। केंद्र की बैठक में यह राय बनी थी कि जिन राज्यों में कोरोना के केस कम हैं वहां सीनियर बच्चों के स्कूल खोले जा सकते हैं। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा है कि हम केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। गाइडलाइन आने के बाद उसी के अनुसार स्कूल खोलने पर विचार होगा।

प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल नहीं खुलेंगे

सरकार अनलॉक-4 (Unlock-4 Guidelines) में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल नहीं खोलेगी। यहां पहले की तरह ही ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी।

कोरोना काल में स्कूल खोलने पर राज्यों का क्या है रुख

दिल्ली - बिल्कुल नहीं
आंध्रप्रदेश - खोलने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश - असमंजस
उत्तर प्रदेश - केंद्र की गाइडलाइंस का इतंजार, उसके बाद फैसला
उत्तराखंड - असमंजस
तमिलनाडु - बिल्कुल नहीं
बिहार - अभी चर्चा नहीं
मध्य प्रदेश - सितंबर के बाद होगी चर्चा
राजस्थान - अभी कोई चर्चा नहीं
झारखंड - अभी कोई फैसला नहीं
छत्तीसगढ़ - अभी कोई चर्चा नहीं
मणिपुर - कोरोना केस कम, खोल सकते हैं
मेघालय - कोरोना केस कम, खोल सकते हैं
मिजोरम - कोरोना केस कम, खोल सकते हैं
नगालैंड - कोरोना केस कम, खोल सकते हैं

33 लाख के पार हुई मरीजों की संख्या

वहीं, देश में बढ़ते कोरोना की बात करे तो पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 75 हजार 995 नए केस सामने आए है। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 33 लाख के पार हो गया है। इससे पहले 22 अगस्त को सबसे ज्यादा 70 हजार 67 लोग संक्रमित मिले थे। बीते 24 घंटे में 56 हजार 191 मरीज ठीक हुए और 1017 की मौत हो गई। 24 घंटे में एक्टिव केस में 18 हजार 782 की बढ़ोतरी हुई है। यह इस महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 31 जुलाई को 20 हजार 165 एक्टिव केस बढ़े थे। महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हजार 888 केस आए। यहां 7637 मरीज ठीक हो गए और 295 ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया। भारत में हर दिन संक्रमितों के बढ़ने की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज हो गई है। दूसरे नंबर पर या तो अमेरिका रहता है या फिर ब्राजील। भारत की तुलना में इन दोनों देशों में रोजाना 20 से 25 हजार संक्रमित कम मिल रहे हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में अब हर 10 लाख की आबादी में 27 हजार 243 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो रही है। इनमें 2393 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इतनी ही आबादी में 44 लोगों की मौत हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत