न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ATM चलाते समय इन बातों का विशेष रूप से रखें ध्यान

ATM आज हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन गया है। लगभग हर वह व्यक्ति जिसका किसी न किसी बैंक में खाता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 12:58:33

ATM चलाते समय इन बातों का विशेष रूप से रखें ध्यान

ATM आज हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन गया है। लगभग हर वह व्यक्ति जिसका किसी न किसी बैंक में खाता है, आज ATM का प्रयोग करता है क्योंकि यह बैंक द्वारा दी गई एक बहुत ही उपयोगी सेवा है। कई बार ATM का प्रयोग करते समय की गई एक छोटी-सी गलती हमारा बहुत नुक्सान कर सकती है। आज के समय में पैसे निकालने के लिए ATM कार्ड का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें मिलती हैं। यदि आप पैसे निकालने के लिए रोजाना अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ सावधानियां जरूर बरतें। अगर ए.टी.एम. का प्रयोग करते समय आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो इस तरह होने वाले नुक्सान से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं इन सावधानियों के बारे में।

* ATM कक्ष में प्रवेश करते समय किसी और को अंदर मत आने दें। अगर कोई अंदर आता है तो उसे नम्रतापूर्वक बाहर इंतजार करने के लिए कहें। अगर वह फिर भी बाहर नहीं जाए तो वहां नियुक्त सुरक्षागार्ड से उसे बाहर भेजने के लिए कहें। याद रखिए, कभी भूल कर भी किसी गैर के समक्ष अपना ए.टी.एम. कार्ड प्रयोग न करें और अगर ए.टी.एम. कक्ष में पहले कोई है तो आप भी उसके बाहर आने का इंतजार करें।

* एटीएम में ज्यादा वक्त न बिताएं। ऐसे करने से दूसरों को असुविधा हो सकती है। डेबिट कार्ड में किसी तरह की परेशानी आने पर किसी के साथ अपना पासवर्ड शेयर न करें।

operating atm,precautions while using atm

* किसी गैर को अपना कार्ड कभी न दें और कभी गलती से ऐसा हो भी जाए तो कार्ड वापस लेते समय देख लें कि कार्ड आपका ही है और फिर तुरंत अपना गुप्त पिन कोड नंबर बदल दें। कार्ड गुम होने या बदल जाने पर तुरंत अपने बैंक को सूचना दें या टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर अपना कार्ड ब्लॉक करवा दें।

* बहुत लोगों की आदत होती है कि पैसे निकालने के बाद वे रकम को वहीं गिनने लगते हैं लेकिन यह काम थोड़ी सावधानी पूर्वक करें। क्योंकि ऐसा करते समय कोई बाहर से आपको चिन्हित कर सकता है। कई लोगों की शिकायत रहती है कि ATM से उतना पैसा नहीं निकला जितना कि उन्होंने भरा था। इस मामले में बैंक से शिकायत करने पर समस्या का समाधान हो जाता है।

* कुछ लोगों की आदत होती है कि एटीएम से पैसे बाहर आते ही जल्दबाजी में बिना रसीद लिए चले जाते हैं। ऐसा करने से बचें। मशीन छोड़ने से पहले 'Cancel' बटन जरूर दबाएं। ऐसा करने पर आपके बाद आने वाला व्यक्ति आपके डेबिट कार्ड से कोई छेड़खानी नहीं कर पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत