न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में 26 से 28 सितम्बर तक होगा स्मार्ट सिटी एक्सपो, जेडीए और क्वांटेला के बीच हुआ एमओयू

जयपुर विकास प्राधिकरण क्वांटेला संस्था के सहयोग से सितम्बर, 2018 में स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया, 2018 का आयोजन करेगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 11:00:29

जयपुर में 26 से 28 सितम्बर तक होगा स्मार्ट सिटी एक्सपो, जेडीए और क्वांटेला के बीच हुआ एमओयू

जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण क्वांटेला संस्था के सहयोग से सितम्बर, 2018 में स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया, 2018 का आयोजन करेगा। स्मार्ट सिटी एक्सपो के आयोजन के लिए मुख्य सचिव की उपस्थिति में जेडीए सचिव श्री दीपक नंदी और क्वांटेला इंक के फाउंडर और सीईओ श्री श्रीधर गड़ी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के. गोयल एवं जेडीए आयुक्त श्री वैभव गालरिया उपस्थित थे।

जयपुर विकास प्राधिकरण क्वांटेला इंक संस्था के सहयोग से 26 से 28 सितम्बर, 2018 को जयपुर में स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया, 2018 का आयोजन करेगा। इस आयोजन में वैश्विक स्तर पर स्मार्ट शहरों में हो रहे नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्मार्ट इंडिया का सपना देते हुए देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी। देश में बनने वाले 100 स्मार्ट शहरों में राज्य के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक स्मार्ट सिटीज के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इस आयोजन में होने वाली परिचर्चाओं में विश्व के प्रसिद्ध विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिनसे हम स्मार्ट सिटी से सम्बंधित समस्याओं का भी समाधान कर सकेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि जयपुर हेरिटेज शहर है, जिसके पुराने स्वरूप को संरक्षित करते हुए स्मार्ट बनाना है।

नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के. गोयल ने कहा कि रिसर्जेन्ट राजस्थान और ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के बाद जयपुर में यह तीसरा बड़ा आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमें मनोयोग से प्रयास करना होगा। साथ ही जयपुर को स्मार्ट और ग्रीन बनाने में आम नागरिकों के सहयोग से सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आम नागरिक की तरह समस्याओं को महसूस कर, उनका निराकरण करना चाहिए।

जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री वैभव गलरिया ने प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विकास कार्याें पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया, जयपुर 2018 शहरी चुनौतियों से निपटने और काम के अवसर पैदा करने की चर्चा के लिए एक असाधारण मंच के साथ ही यह एक व्यापार मंच भी होगा। यह हमारे लिए ऎसा अवसर भी होगा, जहाँ हम एक देश के रूप में स्मार्ट शहरों को लेकर हमारे प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त श्री रवि जैन ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जयपुर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मध्य में नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी ने भी एक वीडियो द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत