न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एच-4 वीजा होल्डर्स का वर्क परमिट खत्म करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, करीब 70 हजार भारतीयों की नौकरी पर लटकी तलवार

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को दिए जाने वाले एच-4 वीजा को निरस्त करने का काम आखिरी स्टेज पर है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 May 2018 4:10:47

एच-4 वीजा होल्डर्स का वर्क परमिट खत्म करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, करीब 70 हजार भारतीयों की नौकरी पर लटकी तलवार

ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को दिए जाने वाले एच-4 वीजा को निरस्त करने का काम आखिरी स्टेज पर है। अमेरिका के इस फैसले से करीब 70 हजार भारतीयों पर असर पड़ेगा। इस वीजा पर काम करने वाले लोग ज्‍यादातर योग्‍य भारतीय होते हैं। बता दें एच-1 बी वीजा धारकों के स्पाउस को एच-4 वीजा दिया जाता है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्युरिटी (डीएचएस) ने बताया एच-4 वीजा को निरस्त करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो चल रहा है और यह अंतिम पड़ाव पर है।

करीब 1 लाख लोग एच-4 वीजा पर कर रहे काम

- ट्रम्प प्रशासन ओबामा सरकार को एच1-बी वीजा के उस नियम को खत्म करने की योजना बना रहा है जिसके तहत एच1बी वीजा होल्डर्स के स्पाउस को अमेरिका में कानूनी तौर पर काम करने की इजाजत मिल जाती है। इस नियम के तहत करीब 1 लाख लोग एच-4 वीजा पर काम कर रहे हैं। इस फैसले के बाद 70 हजार भारतीयों की नौकरी पर तलवार लटकी है, इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।
- एच-4 वीजा को खत्म करने के लिए जून में इससे संबंधित औपचारिक आदेश दिए जाने का अनुमान है।

प्रस्ताव पास होने के बाद समीक्षा के लिए भेजेंगे

- ट्रम्प प्रशासन ने गुरुवार को कोर्ट में कहा कि एक बार इस प्रपोजल को डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्युरिटी (डीएचएस) से मंजूरी मिलने के बाद इसे रेग्युलेटरी एंड प्लानिंग रिव्यू के वास्ते एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत समीक्षा के लिए ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट को भेजा जाएगा।

ओबामा सरकार ने जारी किए थे नियम

- ओबामा सरकार द्वारा 2015 में जारी नियम से परमानेंट रेजिटेंड स्टेटस हासिल करने के इच्छुक एच1बी वीजा होल्डर्स के स्पाउस के लिए वर्क परमिट हासिल करने का रास्ता साफ हुआ था। जिसके बिना वह नौकरी नहीं कर सकते थे।
- हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एच-4 वीजा पर काम करने वालों में से 93 फीसदी भारतीय लोग हैं।

पलट जाएगा ओबामा सरकार का फैसला

- यूएएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (यूएससीआईएस) डायरेक्टर फ्रांसिस सिस्ना ने सीनेटर चुक ग्रासले को भेजे लेटर में कहा था कि हमारी नौकरी के लिए पात्र बनाने वाले एच-4 डिपेंडेंट स्पाउसेस को खत्म करने के लिए रेग्युलेटरी बदलावों का प्रस्ताव करने की योजना है, जिससे इसके लिए पात्र बनाने वाला 2015 का नियम पलट जाएगा।

ट्रम्प के इस फैसले के खिलाफ चलाया था अभियान

- बीते हफ्ते इंडियन अमेरिकन कांग्रेसवोमेन प्रमिला जयपाल ने दो दलों के 130 सांसदों को साथ ट्रम्प प्रशासन से एच-1 बी वीजा पर आए लोगों के स्‍पाउस को काम का अधिकार देने के लिए पूरे अमेरिका में अभियान चलाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत