न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान - सफलता की कहानी राजसमन्दः फसली ऋण माफी योजना ने आसान की मिट्ठू देवी की जिन्दगी, उतरा कर्ज का भार, मिला जीने का सुकून

यह तो भला हो राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और राजस्थान की सरकार का, कि जिसकी बदौलत राजस्थान में फसली ऋण माफी योजना लागू हुई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Jun 2018 10:54:28

राजस्थान - सफलता की कहानी राजसमन्दः फसली ऋण माफी योजना ने आसान की मिट्ठू देवी की जिन्दगी, उतरा कर्ज का भार, मिला जीने का सुकून

राजसमन्द। कहाँ तो तय था ब्याज चुकाते-चुकाते मर-मर कर रोते हुए जिन्दगी को बोझ समझ कर जीना, बच्चों की ढ़ंग से परवरिश का अभाव, घर चलाने में सामने आने वाली मुसीबतों को झेलते हुए हताश और निराश होकर एक-एक दिन बड़ी मुश्किल से काटना, और इस पर भी माथे पर कर्ज का बोझ, कितनी मेहनत-मजूरी कर लें, उधारी के चुकारे तक के लिए पैसा जुटाना बड़ा भारी काम दिखता रहा।

यह तो भला हो राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और राजस्थान की सरकार का, कि जिसकी बदौलत राजस्थान में फसली ऋण माफी योजना लागू हुई और किसानों को राहत का ऎसा सुकून मिला, जिसे न केवल किसान बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ियाँ भी भुला न पाएंगी।

राजसमन्द जिले में फसली ऋण माफी योजना के अन्तर्गत किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण के लिए अब तक जहाँ-जहाँ कार्यक्रम हुए हैं वहाँ किसानों में हर्ष का ज्वार उमड़ उठा। इन्हीं मेंं बड़ी संख्या में ऎसे भी किसान हैं जिनके लिए ऋण का भार जीवन की बहुत बड़ी समस्या से कम नहीं था। हमेशा यह चिन्ता सताए रहा करती कि आखिर ऋण कब पूरा हो और चैन की नींद निकालें।

इन किसानों में कई ऎसे महिला-पुरुष किसान भी हैं जिनकी घरेलू जिम्मेदारियां पहाड़ की तरह हैं लेकिन कमाने वाला उनके अलावा कोई नहीं, और पूरे परिवार को पालना दिक्कतों भरा है। इन्हीं में एक हैं - 42 वर्षीया विधवा श्रीमती मिट्ठू बाई।

मिट्ठू बाई सालवी राजसमन्द पंचायत समिति के एमडी गांव की रहने वाली लघु श्रेणी की कृषक हैं। परंपरा से खेती-बाड़ी करने वाले इस परिवार के मुखिया श्री शंकरलाल सालवी की करीब 20 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई। पहाड़ से दुःख ने उसे घेर लिया।

चार बच्चों की माँ मिट्ठू बाई पर अपनी 3 लड़कियों और एक लड़के के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ पड़ी। अपनी कुल जमा 0.50 हैक्टर भूमि पर वह जैसे-तैसे खेती-बाड़ी करते हुए परिवार को चलाती रही है।

पिछले वर्षों से वह अपने बेटियों व बेटे की सारी जिम्मेदारियां पूरी करती आ रही है। बेटियों की शादी हो चुकी है व एकमात्र बेटा उसके साथ है जो मामूली काम-धाम करते हुए माँ के लिए मददगार बना हुआ है लेकिन गरीबी के कारण अभावों और समस्याओं का पीछा अब तक नहीं छूट पाया हैं।

श्रीमती मिट्ठू बाई ने 10-12 वर्ष पूर्व खेती में सहयोग के लिए नान्दोली ग्राम सेवा सहकारी समिति से ऋण चाहा। इस पर उसे 12 हजार 674 रुपए ऋण दिया गया। इसका ब्याज भी वह भरती रही। इस स्थिति में उसके नाम 12 हजार 674 रुपए ऋण बकाया चल रहा था।

श्रीमती मिट्ठू बाई कहती हैं कि घर-परिवार को चलाने में सामने आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के साथ ही उसे सबसे बड़ी चिन्ता यही सताती रहती कि कर्ज कैसे भरेगी। जब से उसने यह सुना कि राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने 50 हजार तक के किसानों के कर्ज माफ कर दिए हैं, तभी से उसे तसल्ली मिली और सुकून का अहसास हुआ।

एमडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हाल ही आयोजित फसली ऋण माफी कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी, कला, संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णेन्द्र कौर (दीपा), जिलाप्रमुख श्री प्रवेश कुमार सालवी, प्रभारी शासन सचिव श्री आनंद कुमार, जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी व जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार के हाथों फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर उसकी आँखों से खुशी के आँसू छलछला उठे।

श्रीमती मिट्ठू बाई ने कहा कि राज ने उसका सारा ऋण माफ करके उसे राजी कर दिया है। अब उसकी जिन्दगी आसान हो गई है। सर से कर्ज का बोझ हट जाने के बाद अपने आपको काफी हल्का एवं तरोताजा भी महसूस कर रही है। सरकार की इस योजना का लाभ पाकर सारी चिन्ताओं से मुक्त होकर उसने नई जिन्दगी का अहसास किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत