न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेल यात्रियों से अब वसूला जाएगा 'यूजर चार्ज', जानिए कितना और किन-किन स्टेशनों पर लगेगा

भारतीय रेलवे जल्द ही ट्रेन का सफर करने वालों से यूजर चार्ज (User Charge) वसूलने की तैयारी कर रहा है। ये शुल्क उन स्टेशनों पर लगाया जाएगा जहां पुनर्विकास किया गया है और बसे ज्यादा यात्री पहुंचते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 10:01:33

रेल यात्रियों से अब वसूला जाएगा 'यूजर चार्ज', जानिए  कितना और किन-किन स्टेशनों पर लगेगा

भारतीय रेलवे जल्द ही ट्रेन का सफर करने वालों से यूजर चार्ज (User Charge) वसूलने की तैयारी कर रहा है। ये शुल्क उन स्टेशनों पर लगाया जाएगा जहां पुनर्विकास किया गया है और बसे ज्यादा यात्री पहुंचते हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने एक दिन पहले गुरुवार को कहा था स्टेशनों पर यात्रियों को हवाई अड्डे -जैसी विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया कराने के लिए राजस्व बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया जाएगा। यादव ने कहा कि शुल्क मामूली होगा और देश भर के 7000 स्टेशनों में से करीब 10 से 15% पर यह लागू होगा। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पहले बड़े स्टेशनों मतलब कि A1 और A श्रेणी के स्टेशनों पर यूजर चार्ज लगाया जाएगा। एक बार लागू हो जाने के बाद रेल यात्रियों से पहली बार इस तरह का शुल्क वसूला जाएगा।

कितने हैं A1 एवं A श्रेणी के स्टेशन

रेल मंत्रालय ने इस समय कमाई के हिसाब से स्टेशनों की श्रेणी तय कर दी है। देश में खूब कमाई करने वाले इस समय 75 स्टेशन हैं। इन्हें A1 स्टेशन का दर्जा हासिल है। इनमें नई दिल्ली, दिल्ली, हावड़ा, सियालदह, लखनउ, वाराणसी, पटना, चंडीगढ़, प्रयागराज आदि स्टेशन शामिल हैं। इनसे थोड़ा कम लेकिन अन्य स्टेशनों से ज्यादा कमाई करने वाले 332 स्टेशन हैं। इन्हें A श्रेणी का स्टेशन कहा जाता है। इनमें बलिया, बस्ती, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोंडा, हाजीपुर, गोमो, डाल्टेनगंज, डेहरी आन सोन, गया, आरा, बक्सर, किउल, जमालपुर, दुर्गापुर जैसे स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 1000 से भी ज्यादा स्टेशनों पर जब यूजर चार्ज लगाया जाएगा तो ए1 और ए श्रेणी के स्टेशनों पर तो यूजर चार्ज लगना तय है। इसके अलावा बी श्रेणी के कुछ स्टेशनों पर भी यूजर चार्ज लगाया जाएगा। चूंकि ए1 और ए श्रेणी के स्टेशनों को मिला दें तो यह 407 स्टेशन ही होते हैं।

रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने कहा, 'हम यूजर चार्ज के रूप में बहुत छोटी सी राशि वसूलने जा रहे हैं। हम सभी स्टेशनों के लिए यूजर चार्ज की अधिसूचना जारी करने जा रहे हैं। इस तरह के स्टेशनों में दोनों, जिनका पुनर्विकास हो रहा है और जिनका नहीं हो रहा है शामिल होंगे।'

यादव ने आगे बताया, 'स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा हो जाने के बाद राशि रियायत में चली जाएगी। तब तक यह राशि रेलवे को स्टेशनों में सुविधाओं के सुधार के लिए मिलती रहेगी। यह एक मामूली राशि होगी, लेकिन यदि हम हवाई अड्डे -जैसी विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया कराना चाहते हैं तो यह लेवी महत्वपूर्ण है। हम अपने सभी बड़े रेलवे स्टेशनों को विकसित करना चाहते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि रेलवे सभी 7000 स्टेशनों पर लेवी नहीं लगाएगा, लेकिन उन सभी बड़े स्टेशनों जहां अगले 5 वर्षो में आने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी वहीं लेवी की वसूली की जाएगी।

आपको बता दे, दिल्ली में हवाई अड्डा पर देखें तो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अलग अलग यूजर चार्ज लिया जाता है। वह करीब 500 रुपये के करीब होता है। लेकिन रेलवे स्टेशनों पर इतना यूजर चार्ज (User Charges) नहीं लिया जाएगा।

50 रुपये हुए प्लेटफार्म टिकट

गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम रेलवे ने पिछले दिनों प्लेटफार्म टिकटों की कीमत में 400% की वृद्धि करने की घोषणा की थी। दक्षिण पश्चिम रेलवे का कहना था कि यह कदम कोरोना काल में रेलवे प्लेटफार्मों पर भीड़ को रोकने के लिए लगाया गया। चुने हुए रेलवे स्टेशनों पर टिकट की कीमत 10 रुपये से 50 रुपये हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल
हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत