न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगने वाला है झटका, जल्द पेट्रोल की कीमत होगी 100 रुपये!

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। आज पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Sep 2018 3:21:40

लगने वाला है झटका, जल्द पेट्रोल की कीमत होगी 100 रुपये!

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है। आज पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जो खबरे आ रही है उसकों जानकार आपको झटका लगने वाला है। हर तरफ अब एक ही चर्चा हो रही है कि जल्द पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने वाली है। बता दे, इस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 4 साल में सबसे महंगा है। क्रूड उत्पादक देशों की ओर से घटी सप्लाई के चलते एक बैरल क्रूड के दाम 81.39 डॉलर हो गए है। इसीलिए अब कई एक्सपर्ट्स क्रूड के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका जताने लगे है। अगर ऐसा होता है तो देश में एक लीटर पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच सकते हैं। मंगलवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम 82.86 रुपये और डीजल के दाम 74.12 रुपये प्रति लीटर है।

100 रुपये हो सकता है एक लीटर पेट्रोल के दाम

केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया ने न्यूज18हिंदी को बताया कि कच्चा तेल अगर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छूएगा तो देश में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच सकते है। हालांकि, इससे पहले सरकार एक्साइज ड्यूटी घटा सकती है। इसीलिए इसकी आशंका बेहद कम है।

क्रूड का उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे

ओपेक के सबसे बड़े उत्पादक सऊदी अरब और रूस ने बयान जारी कर कहा है कि वह क्रूड का उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे। रूस ने कहा है कि बाजार में अतिरिक्त कच्चे तेल की जरूरत नहीं है। Opec देशों ने कहा कि प्रतिबंध से प्रभावित ईरान से आपूर्ति में होने वाली किसी भी कमी को पूरा करने के लिए वह उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे। इसके बाद क्रूड के दाम में 2 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा देखने को मिला और यह 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ओपेक के इस फैसले से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें और बढ़ने की आशंकाएं पैदा हो गई हैं।

85 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दिसंबर तक क्रूड के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल को छू सकते हैं। वहीं, 2019 की शुरुआत में यह 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। ऐसे में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा है। वहीं, एनालिस्ट का मानना है कि अगले कुछ दिन में ही कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। इससे शॉर्ट टर्म में ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। वहीं घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।

रुपये में कमजोरी बढ़ा रही है चिंता

देश के सबसे बड़े बिजनेस चैनल सीएनबीसी आवाज़ की ओर से अर्थशास्त्रियों, बैंकर्स और फॉरेक्स एक्सपर्ट के बीच कराए गए पोल में रुपये के 75 प्रति डॉलर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। आपको बता दें कि रुपये के कमजोर होने से कच्चा तेल खरीदना महंगा हो जाता है। ऐसे में कंपनियां (HPCL, BPCL, IOC) पेट्रोल, डीज़ल के दाम बढ़ा सकते हैं।

दिसंबर तक रुपया कितना गिरेगा, इस सवाल के जवाब में 100 फीसदी लोगों का मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 73 तक जा सकता है। वहीं मार्च 2019 तक रुपये का स्तर क्या हो सकता है, इसके जवाब में सबसे ज्यादा 69 फीसदी लोगों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 70-75 के बीच रह सकता है। 23 फीसदी के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपया 70 के नीचे आ सकता है। 8 फीसदी मानते हैं कि डॉलर के मुकाबले रुपया 75 के ऊपर जा सकता है।

जानकारों से पूछा गया कि रुपये पर सबसे ज्यादा किसका असर दिख सकता है, इसके जवाब में 29 फीसदी ने कहा कि ट्रेड वॉर से रुपये में गिरावट बढ़ सकती है। 31 फीसदी ने कहा कि मजबूत डॉलर से रुपये पर और दबाव संभव है। 26 फीसदी ने कहा कि महंगा क्रूड भी रुपये की चाल बिगाड़ सकता है। वहीं 14 फीसदी का मानना है कि भारत में चुनाव से रुपये में गिरावट देखने को मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत