न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे हुआ महंगा, मुंबई में भी बुरा हाल

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 82.16 रुपये प्रति लीटर हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 8:03:17

दिल्‍ली में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे हुआ महंगा, मुंबई में भी बुरा हाल

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 82.16 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्‍ली में मंगलवार को डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। गौरतलब है, जैसे-जैसे रुपये के दाम गिरते जा रहे हैं, आयात महंगा होता जा रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के रीटेल दाम भी कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के हिसाब से बढ़ते जा रहे हैं।

मुंबई में भी बुरा हाल

मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ। इसके बाद यहां पेट्रोल की कीमत 89.54 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद डीजल की कीमत 78.42 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं सोमवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। इसके बाद यहां पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया था। डीजल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे इसके दाम सोमवार को 78.33 रुपये प्रति लीटर हो गए थे।

सोमवार को ये थी कीमतें

सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा दर्ज किया गया था। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 82.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। वहीं डीजल की कीमतें 6 पैसे के इजाफे के बाद 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गईं। सोमवार की यह कीमतें अभी तक के ऊंचे स्‍तर पर हैं। रविवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। इससे इसकी कीमत 81.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी। वहीं राजधानी में डीजल भी 18 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़कर रविवार को 73.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था।

अभी और बढ़ने की आशंका


विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

कर्नाटक में सस्‍ता हुआ तेल

राजस्थान, आंध्र प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारास्वामी ने पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये की कटौती का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में 2 रुपए की कटौती की जाती है।

यह है कंपनियों का तर्क

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपये लीटर है।

petrol,diesel,price hike

100 रुपये या इससे ज्यादा का पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा कैशबैक

- सबसे पहले आपको बता दें कि यह ऑफर इंडियन ऑयल की ओर से मिल रहा है, हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सभी पेट्रोल पंप पर यह ऑफर मिल रहा है।
- दरअसल यह ऑफर डिजिटल वॉलेट फोनपे एप की ओर से मिल रहा है।
- इस ऑफर के तहत पेट्रोल भरवाकर आपको फोनपे ऐप से पेमेंट करना होगा।
- इसके बाद आपको 100 रुपये या इससे ज्यादा के पेमेंट पर 40 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
- यह कैशबैक आपको 10 बार पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा यानि अगर आप 10 बार तक फोनपे पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलेगा। इसके बाद नहीं मिलेगा। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक है। साथ ही इसकी शर्त यह भी है आप 1 दिन में एक में एक बार ही कैशबैक ले सकेंगे।

petrol,diesel,price hike

अगर सरकार अनुमति दे तो 35 से 40 रुपये प्रति लीटर डीजल-पेट्रोल बेच सकता हूँ

बाबा रामदेव ने दावा किया है कि वह 35 से 40 रुपये प्रति लीटर डीजल-पेट्रोल बेच सकते हैं, बशर्ते सरकार उनको इसकी अनुमति दे। बाबा रामदेव ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल के खास कार्यक्रम में कहा, 'अगर सरकार मुझे डीजल-पेट्रोल बेचने दे और टैक्स में कुछ छूट दे दे तो मैं भारत को पेट्रोल-डीजल 35-40 रुपये प्रति लीटर में दे सकता हूं। ईंधन को जीएसटी के अंदर लाने की जरूरत है और इस पर 28 प्रतिशत टैक्स वाली कैटिगरी में नहीं रखना चाहिए।' रामदेव के इस दावे से यही आभास होता है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत के दाम उतने नहीं होने चाहिए थे, जितने अभी हैं। सरकार चाहे तो इनके दाम घट सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल