न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मेलबर्न में गौरी के साथ पहुंचे आमिर का वीडियो वायरल, ‘सितारे जमीन पर’ के लिए फैंस को मिला यह गिफ्ट

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 की शुरुआत गुरुवार (14 अगस्त) को एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई। इसमें हिस्सा लेने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 1:24:37

2 News : मेलबर्न में गौरी के साथ पहुंचे आमिर का वीडियो वायरल, ‘सितारे जमीन पर’ के लिए फैंस को मिला यह गिफ्ट

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 की शुरुआत गुरुवार (14 अगस्त) को एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई। इसमें हिस्सा लेने के लिए सुपरस्टार आमिर खान भी गए हैं। आमिर का सम्मान किया गया। इस बीच वहां से आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों के कार्यक्रम में पहुंचने का यह वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया। आमिर, गौरी के हाथों में हाथ डालकर चलते दिखे। फैंस इससे काफी उत्साहित हैं और वे जमकर कमेंट कर रहे हैं। आमिर सफेद पारंपरिक पोशाक और काले रंग के बंदगला एथनिक कोट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

गौरी ने बेज रंग के दुपट्टे के साथ बैंगनी रंग का बंदगी प्रिंट वाला सलवार सूट पहना था। आमिर ने कहा कि मेलबर्न आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह सिनेमा की एक बेहतरीन पहल है जो लोगों और संस्कृतियों को एक साथ लाती है। मुझे यकीन है कि महोत्सव में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों और फिल्म निर्माताओं को एक शानदार अनुभव मिलेगा। बता दें यहां ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। मूवी के 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मुंबई में एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी।

तब आमिर, गौरी और एक्टर की बहन निखत खान हेगड़े एक ही कार में पहुंचे थे। आमिर ने पॉडकास्टर राज शमानी के साथ बातचीत में कहा था कि गौरी और मैं गलती से मिले और हम एक-दूसरे से जुड़ गए, हम दोस्त बन गए और फिर प्यार हो गया। मुझे लगा कि मेरी मां, बच्चे, भाई-बहन सब मेरे साथ हैं, मेरे इतने करीबी रिश्ते हैं कि मुझे किसी साथी की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि आमिर ने इस साल 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार सबके सामने गौरी के साथ रिलेशनशिप को स्वीकारा था।

उसके बाद से दोनों को कई दफा साथ स्पॉट किया जा चुका है। आमिर के घरवालों को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। आमिर की अब तक दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ही 16-16 साल चलीं। आमिर ने साल 1985 में रीना दत्ता के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा हैं। उनका साल 2001 में तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव के साथ साल 2005 में शादी की। साल 2021 में दोनों अलग हो गए। उनके एक बेटा आजाद हैं। दूसरी ओर गौरी के भी एक 6 साल का बेटा है।

आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की यह घोषणा

आमिर खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। उन्होंने गुरुवार (14 अगस्त) को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ऐलान किया कि उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब यूट्यूब पर सिर्फ 50 रुपए में देख सकेंगे। यह खास ऑफर 15 से 17 अगस्त तक रहेगा और केवल आमिर खान टॉकीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘जनता के थिएटर’ पर उपलब्ध होगा। आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया।

आमिर ने इसमें लोगों को पहले स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, फिर वे इसमें लोगों को घर बैठे सस्ते दाम में फिल्म देखने के लिए कहते दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा, “इस इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर सिर्फ 50 रुपए में यूट्यूब पर देखें सितारे जमीन पर।” बता दें आमिर ने अपनी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी के बजाय यूट्यूब पर रिलीज करने का फैसला किया था। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं।

फिल्म को आमिर और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना हैं। गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इसमें 10 नए कलाकार अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल