न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस वीडियो के साथ ‘थामा’ को लेकर सामने आई बड़ी Update, ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी बने हैं अनुपम, देखें…

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘थामा’ को लेकर लंबे समय से कोई न कोई खबर आ रही है। फैंस में इस फिल्म के लिए बेकरारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 8:49:28

2 News : इस वीडियो के साथ ‘थामा’ को लेकर सामने आई बड़ी Update, ‘द बंगाल फाइल्स’ में महात्मा गांधी बने हैं अनुपम, देखें…

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘थामा’ को लेकर लंबे समय से कोई न कोई खबर आ रही है। फैंस में इस फिल्म के लिए बेकरारी बढ़ती ही जा रही है। वे इस जोड़ी को पहली बार सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। आयुष्मान बेहद प्रतिभावान अभिनेता हैं, जबकि ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में काम कर चुकीं रश्मिका इस समय बड़ी स्टार हैं। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और आज उसने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर की है। दरअसल आज 15 अगस्त को उसकी फिल्म ‘स्त्री 2’ को रिलीज हुए पूरा एक साल हो गया है।

इस खुशी में मैडॉक फिल्म्स ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही सभी को इस साल के सबसे शक्तिशाली विलेन से मिलवाने जा रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर अपनी पिछली हॉरर-यूनिवर्स हिट फिल्मों की झलकियों वाला एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मेकर्स ने फैंस को एक ऐसे विलेन का वादा किया गया है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। कैप्शन में लिखा है, “स्वतंत्रता दिवस विशेष! नंबर 1 हिंदी फिल्म ‘स्त्री 2’ आज 1 साल की हो गई है। इस जश्न के लिए, दिनेश विजान #THAMA के साथ मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का विस्तार कर रहे हैं। THAMA की दुनिया मंगलवार, 19 अगस्त को आपको उस सर्वशक्तिशाली विलेन की पहली झलक दिखाएगी जो डर को नई परिभाषा देगा।

यह फिल्म इस दिवाली 2025 में सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। तैयार हो जाइए, यह अध्याय एक प्रेम कहानी है, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी, उससे कहीं ज्यादा जंगली और घातक।” फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। आयुष्मान की पिछली हिट्स जैसे ‘अंधाधुन’ और ‘ड्रीम गर्ल’ को देखते हुए उनकी परफॉर्मेंस से उम्मीदें ऊंची हैं। रश्मिका भी इस फिल्म से अपनी छाप छोड़ सकती हैं। वरुण धवन की कैमियो जैसी झलक से लगता है कि यूनिवर्स की कहानियां आपस में जुड़ेंगी, जो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

अनुपम खेर ने ‘द बंगाल फाइल्स’ से खुद का फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा…

निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण रोल प्ले कर रहे हैं। अनुपम ने आज 15 अगस्त के मौके पर उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। जैसे ही यह पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हर ओर इसके चर्चे होने लगे। फिल्म में अनुपम देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। अनुपम ने लुक शेयर करते हुए लिखा, “कुछ किरदार आपको अंदर से बदल देते हैं, आपकी सोच, आपकी आदतें।

गांधी जी का किरदार उनमें से एक है जिसे मैं निभा रहा हूं। पहली बार मैं विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ से अपना पहला लुक शेयर कर रहा हूं। यहां किसी भी तरह के प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जय हिंद।” अनुपम ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक में श्रेया घोषाल का एक भजन बज रहा है।

उस भजन का नाम ‘वैष्णव जन’ है और इसे एआर रहमान ने कंपोज किया है। इस तस्वीर में अनुपम का लुक बिल्कुल महात्मा गांधी जैसा लग रहा है। बता दें फिल्म 1946 में हुए कोलकाता दंगों और नोआखली नरसंहार की घटनाओं को दिखाएगी। यह 5 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। अनुपम की पिछली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह