न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IRDA ने आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के नियमों में किया बदलाव, अब ले सकेंगे 5 लाख रु से ज्यादा का बीमा

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवपलमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDA) ने एक सर्रकुलर में कहा कि नियमों में बदलाव सामान्य लोगों को सुविधा देने के लिए किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 9:51:34

IRDA ने आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के नियमों में किया बदलाव, अब ले सकेंगे 5 लाख रु से ज्यादा का बीमा

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के नियमों में रेगुलेटर IRDA ने मंगलवार को बदलाव किया है। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवपलमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDA) ने एक सर्रकुलर में कहा कि नियमों में बदलाव सामान्य लोगों को सुविधा देने के लिए किया गया है। इन बदलावों से अब स्वास्थ्य बीमा कंपनियां न्यूनतम 1 लाख रुपये से कम की बीमा राशि और अधिकतम 5 लाख रुपये से ज्यादा की बीमा राशि पेश कर सकेंगी। जो बीमा कंपनियों की अंडरराइटिंग पॉलिसी के अधीन होगी। बीमा की राशि का विकल्प 50,000 रुपये के मल्टीपल में ही दी जाएगी।

इरडा ने अपने बदले हुए नियमों में आगे कहा कि बीमा कंपनियां बदली हुई पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से लागू कर सकते हैं। इस लोकप्रिय आरोग्य संजीवनी पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती का खर्च, कम सीमा के साथ मोतियाबिंद जैसे अन्य खर्च, दांतों का इलाज, बीमारी या दुर्घटना के कारण जरूरी होने वाली पलास्टिक सर्जरी, सभी प्रकार के डेकेयर इलाज, एंबुलेंस खर्च (प्रति हॉस्पिटलाइजेशन अधिकतम 2,000 रुपए) शामिल हैं।

आयुष के तहत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती के खर्च, अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले तक का खर्च और अस्पताल से छुट्‌टी देने के बाद 60 दिनों तक के खर्च को भी कवर किया जाएगा।

इरडा ने कहा कि प्रत्येक क्लेम फ्री पॉलिसी के साल के लिए सम इंश्योर्ड (बोनस को छोड़कर) को 5 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके साथ शर्तें होंगी। बिना ब्रेक के पॉलिसी का नवीनीकरण होगा।

इस उत्पाद में किसी प्रकार के डिडक्टीबल्स की अनुमति नहीं है।

योजना को फैमिली फ्लोटर आधार पर भी पेश किया जाएगा। इसे गंभीर बीमारी कवर या लाभ आधारित कवर के साथ जोड़ा नहीं जाएगा।

इरडा ने पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 65 साल की सीमा तय की है।
इस पॉलिसी के तहत सेक्शन 80D के तहत कर छूट का लाभ भी मिलेगा।

यह पॉलिसी एक स्टैंडर्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट है जिसमें पॉलिसीधारकों की मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाता है।

क्यों शुरू की गई ये पॉलिसी?

बता दें कि इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा ने जनवरी में सभी जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से 1 लाख से 5 लाख रुपये तक की एक स्टैंडर्ड हेलथ इंश्योरेंस पॉलिसी पेश करने को कहा था। उसने कहा था कि इससे इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों का कनफ्यूजन दूर होगा कि किस कंपनी की पॉलिसी में लाभ ज्यादा है। असल में अलग-अलग बीमा कंपनियां अलग अलग तरह की इनडिविजुअल हेल्थ प्रोडक्ट की पेशकश करती हैं। हर प्रोडक्ट से जुड़े लाभ और शर्तें अलग अलग होती हैं। ऐसे में ग्राहकों में कई बार कनफ्यूजन हो जाता है कि 4 लाख या 5 लाख तक की पॉलिसी लेने पर कौन सी कंपनी ज्यादा फायदा दे रही है। इरडा ने बताया था कि इस प्रोडक्ट का नाम आरोग्य संजीवनी पॉलिसी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत