न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : लोकसभा चुनाव के कारण बदलने लगीं विवाह की तारीखें!

लोकसभा चुनाव के कारण बिहार में शहनाई की धुनों पर ब्रेक लग गया है। कई किशोर-किशोरियों के एक-दूजे के होने की तारीखें या तो आगे सरक गई हैं या आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 2:58:32

बिहार : लोकसभा चुनाव के कारण बदलने लगीं विवाह की तारीखें!

लोकसभा चुनाव के कारण बिहार में शहनाई की धुनों पर ब्रेक लग गया है। कई किशोर-किशोरियों के एक-दूजे के होने की तारीखें या तो आगे सरक गई हैं या आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

बिहार में लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में होना है। चुनाव की लंबी प्रक्रिया के कारण मतदान की तिथियों और उस दौर में विवाह की तिथियों के एक ही दिन हो जाने के कारण लोग अब शदियों की तिथियां बदलने लगे हैं।

अपनी पुत्री का विवाह तय कर चुके पटना के रामयश पांडेय कहते हैं, "चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा संकट गाड़ियों का है। बेटी की शादी बेतिया में तय हुई है और तीन महीने पहले ही शादी की तिथि 12 मई निश्चित कर ली गई थी। लेकिन 12 मई को ही बेतिया में मतदान होना है। आज स्थिति यह है कि अब बारात लाने के लिए वहां गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। इसलिए अब चुनाव बाद शादी की कोई नई तिथि तय करेंगे।"

वह कहते हैं, "वाहन मालिक गाड़ियों की मुंहमांगी कीमत मांग रहे हैं। यही नहीं गाड़ियों को ले जाने के लिए प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी। तिलक के लिए और परेशानी, क्योंकि अगर आप पैसा ले जा रहे हैं और पकड़े गए तो उसका भी प्रमाण देना होगा।"

शहरों में ही नहीं गांवों में भी चुनाव के कारण शादियों की तिथियां बढ़ाई जा रही हैं। मुंगेर के सामपुर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव के निवासी संतोष कुमार के पुत्र का विवाह 30 अप्रैल को होना था। उन्होंने बारात के लिए बस और कारें बुक कर ली थीं, परंतु अब बस मालिक ने कहा है कि उसे अपनी बस मतदान कार्य के लिए प्रशासन को देनी है।

कुमार ने कहा, "अब शादी की तिथि आगे बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। हम अब शादी की नई तिथि तय करने पर चर्चा कर रहे हैं।"

यही स्थिति रोहतास जिले के भलुआ गांव निवासी राम प्रवेश तिवारी की है। रामप्रवेश ने अपने पुत्र मधुसूदन की शादी कुदरा थाना क्षेत्र में तय की थी, जो 19 मई को होनी थी। परंतु इसी दिन इस क्षेत्र में मतदान होना है। राम प्रवेश कहते हैं कि अब 19 मई को यह शादी नहीं होगी, कोई दूसरी तिथि तय करेंगे।

विवाह समारोह वैसे चुनावी आचार संहिता से बाहर है। परंतु लाउडस्पीकर, बैंडबाजा, हाथी-घोड़ा आचार संहिता के दायरे में आते हैं। इस कारण इनके उपयोग के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी।

पटना के एक अधिकारी ने कहा, "विवाह पर चुनाव आचार सिंहता लागू नहीं होती है। परंतु बैंड बाजा और लाउडस्पीकर बजाने के लिए प्रशासन से आदेश लेना ही होता है।"

कम्युनिटी हॉल मालिकों और होटलों वालों के लिए भी चुनाव की तिथियां परेशानी का सबब बन गई हैं।

दरभंगा के विद्यापति चौक स्थित डॉ. वसुधा रानी विवाह भवन के उमेश कहते हैं, "अप्रैल और मई की शादियों के लिए 15 बुकिंग हैं। परंतु चुनाव तिथि की घोषणा के बाद लोग आकर अब इसमें बदलाव करने लगे हैं। जिनके घर शादियां हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में मतदान की तिथियों के साथ उस क्षेत्र में भी चुनावी तिथियों को मिलान करना पड़ रहा है, जहां से बारात आनी या जानी है।"

ज्योतिषियों का कहना है कि इस वर्ष अप्रैल और मई में विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं। लेकिन चुनाव ने शुभ मुहूर्त को बेमानी बना दिया है।

पंडित जय कुमार पाठक बताते हैं कि 14 अप्रैल के बाद खरमास समाप्त हो जाएगा और उसके बाद से ही विवाह मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा।

पंडित सुधीर मिश्रा बताते हैं कि महावीर पंचांग के मुताबिक अप्रैल महीने में 11 दिन और मई महीने में 17 दिन विवाह के लिए अति शुभ मुहूर्त हैं, जबकि मिथिला पंचांग के मुताबिक भी इन दोनों महीनों में कई दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।

गौरतलब है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को तथा छह, 12 और 19 मई को मतदान होने हैं।

(इनपुट एजेंसी)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल