न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 दस्तावेजों से बनता है आम बजट, जाने इससे जुड़ी कुछ खास बातें

संसद में 1 फरवरी को साल 2018-19 का आम बजट पेश किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2018 10:46:56

इन 8 दस्तावेजों से बनता है आम बजट, जाने इससे जुड़ी कुछ खास बातें

संसद में 1 फरवरी को साल 2018-19 का आम बजट पेश किया जाएगा। इस बजट के लोकलुभावन होने के पूरे आसार हैं क्योंकि यह मोदी सरकार का आखिरी बजट है। आम लोगों को सरकार और वित्तमंत्री अरुण जेटली से बहुत सी उम्मीदे हैं। हो सकता है इस बार वित्तमंत्री इनकम टैक्स (आय) की लिमिट बढ़ाकर 3 लाख या 5 लाख रुपए कर सकते हैं। पिछले साल वित्तमंत्री ने छोटे आयकर दाताओं को राहत देते हुए 2.5 से 5 लाख रुपए की आय पर टैक्स की दर 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी थी। इस बार जानकारों को उम्मीद है कि टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। अगर स्लैब में बदलाव हुआ तो वित्तमंत्री इस बार 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक की आय वालों को कुछ राहत दे सकते हैं। बजट क्या और कैसा होगा इसका पता तो 1 फरवरी को चल जाएगा लेकिन आज हम आपको बजट से जुड़े 8 दस्तावेजों के बारे में बताते हैं। जिनका प्रयोग बजट में किया जाता है।

वार्षिक वित्तीय विवरण- संसद के दोनों सदनों के सामने भारत सरकार एक वित्त वर्ष की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण पेश करेगी। इसी को वार्षिक वित्तीय विवरण कहा जाता है जिसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 112 में मिलता है।

डिमांड ऑन ग्रांट-
इसमें जमाधन से निकाले जाने वाले खर्चों के अनुमान दर्ज होते हैं। यह एक तरह का फार्म होता है जिसका उल्लेख अनुच्छेद 113 में मिलता है। इसपर लोकसभा में मतदान जरूरी होता है।

विनियोग विधेयक- लोकसभा से मंजूर हुईं व्यय मांगों और जमाधन में से किए गए खर्चों को इकट्ठा करके एक विधेयक बनाया जाता है। इसे ही विनियोग विधेयक कहा जाता है जिसे लोकसभा में पेश किया जाता है।

फाइनेंस बिल- इसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए बिलों का विवरण होता है। इसमें मौजूदा करों में किए गए संशोधन भी शामिल होते हैं।

वित्त विधेयक प्रावधान ज्ञापन- यह वित्त विधेयक के अंतर्गत आने वाली पूंजी को समझाने की व्याख्या करने वाला एक दस्तावेज होता है।

एक्सपेंडीचर बजट वॉल्यूम-1- एक्सपेंडीचर बजट वॉल्यूम के अंतर्गत राजस्व और मूल राशि शामिल होती है। जिसमें जारी योजना और गैर-योजना वाली अनुमानों का एक विश्लेषण होता है।

एक्सपेंडीचर बजट वॉल्यूम-2- इसमें व्यय अनुदान मांगो के अंदर प्रस्तावित अंतर्निहित उद्देश्य को समझाने का एक दस्तावेज होता है। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों में व्यय की गई राशि का एक छोटा सा विवरण और संशोधित अनुमानों के बीच का अंतर शामिल होता है।

रिसिप्ट्स बजट- वार्षिक वित्त विवरण में शामिल प्राप्तियों के अनुमान को फिर से रिसिप्ट्स बजट में समझाने और विश्लेषित किया जाता है। इसमें राजस्व औऱ पूंजीगत प्राप्तियों का पूरा ब्यौरा भी शामिल किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन