न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल बाढ़ में 21000 करोड़ डूबे, तक़रीबन 96 हजार किलोमीटर की सड़के हुई बर्बाद, मृतकों की संख्या बढ़ी

केरल में बाढ़, बारिश और भूस्खलन से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Aug 2018 08:28:19

केरल बाढ़ में 21000 करोड़ डूबे, तक़रीबन 96 हजार किलोमीटर की सड़के हुई बर्बाद, मृतकों की संख्या बढ़ी

केरल में बाढ़ 'Kerala Flood', बारिश और भूस्खलन से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अलग-अलग इमारतों और छतों पर फंसे हजारों लोगों को शनिवार को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को एयरलिफ्ट किया गया। कुछ लोगों को आर्मी बोट, मछली पकड़ने वाली नाव आदि की मदद से बचाया गया। वहीं, अबतक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है। अकेले शनिवार को ही 33 लोगों की मौत हो गई। कुछ जगहों पर अब भी बारिश हो रही है। केंद्र सरकार और तमाम एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। अबतक राज्य को कुल 21,000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। तक़रीबन 96 हजार किलोमीटर की सड़के बर्बाद हो चुकी हैं।

kerala flood,monsoon,heavy rain,roads damaged,flood relief,loss

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद अहम बैठक की। केरल के लोगों की मदद के लिए राज्यों की ओर से भी मदद की घोषणाएं की गई हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से तत्काल सहायता के रूप में लिए 2,000 करोड़ रुपये की मांग की है।’ इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को 20 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लोगों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

NDRF ने कहा है कि उसने अब तक का सबसे बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाने और सामग्रियों के वितरण के लिए 67 हेलिकॉप्टरों, 24 एयरक्राफ्ट, 548 मोटरबोट्स के अलावा नेवी, आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, कोस्ट गार्ड और अन्य केंद्रीय पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भारी बारिश वाले एर्नाकुलम जिले में 54,000 से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। कोच्चि के पास श्री शंकराचार्य यूनिवर्सिटी कैंपस में एक इमारत में दो दिनों से फंसे 600 से ज्यादा स्टूडेंट्स को शनिवार को निकाल लिया गया।

3.53 लाख लोग 3026 राहत शिविरों में

- बाढ़-बारिश से बदहाल केरल के 3.53 लाख लोग 3026 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
- 40,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। 1,000 से ज्यादा घर पूरी तरह से नष्ट हो गए जबकि 26,000 घरों को नुकसान पहुंचा है।
- अधिकारियों का कहना है कि 134 पुल, 16000 किमी PWD सड़कें, 82000 किमी लंबी स्थानीय सड़कें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं।
- कुल मिलाकर केरल बाढ़ में अब तक 21,000 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

kerala flood,monsoon,heavy rain,roads damaged,flood relief,loss

दूध, पानी, खाने के सामान भेजे गए

- NCMC के मुताबिक राज्य सरकार के अनुरोध पर 6,900 लाइफ जैकेट्स, 3,000 जीवन रक्षक पेटी, 167 टावर लाइट्स, 2100 रेनकोट्स, 1300 गमबूट्स और 153 चेन आरी उपलब्ध कराए गए हैं।
- कैबिनेट सचिव ने IAF, नेवी और ONGC द्वारा 5 और हेलिकॉप्टरों को रविवार को भेजने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी के मुताबिक अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से 3 लाख खाने के पैकेट्स, लाखों लीटर दूध, 14 लाख लीटर पीने का पानी, पानी साफ करने की 150 किट (प्रत्येक की क्षमता 1 लाख लीटर) उपलब्ध कराए गए हैं।

कोच्चि नौसेना हवाई पट्टी पर भी उतरेंगे प्लेन

- केरल बाढ़ पर सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कोच्चि नौसेना हवाई पट्टी को सोमवार से वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सभी मोबाइल ऑपरेटरों ने केरल में मुफ्त एसएमएस और डेटा सेवाओं की पेशकश की है।

kerala flood,monsoon,heavy rain,roads damaged,flood relief,loss

ऑफलाइन हैं तो भी साझा कर सकते हैं लोकेशन

- केरल के बाढ़ पीड़ित ऑफलाइन रहने के दौरान भी अपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट की मदद से अपनी सटीक लोकेशन का प्लस कोड जेनरेट कर उसे साझा कर सकते हैं, ताकि जहां वे फंसे हुए हैं, उसकी सटीक जानकारी मिल सके और राहत दल के लिए उन तक पहुंचना आसान हो। गूगल ने शनिवार को यह जानकारी दी।
- यूजर्स अपने प्लस कोड्स को वॉयस कॉल या एक एसएमएस के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। प्लस कोड किसी पते की तरह ही काम करता है। जब कोई पता उपलब्ध नहीं होता है तो गूगल मैप्स पर प्लस कोड के माध्यम से उस जगह को ढूंढा और साझा किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया  जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'