न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RAJASTHAN IT DAY 2018 : जयपुर में आयोजित होगा देश का सबसे बड़ा चार दिवसीय आई.टी.कार्निवल

जयपुर में आगामी 18 से 21 मार्च तक चार दिवसीय आई-टी कार्निवल भव्य आयोजन होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Mar 2018 7:20:10

RAJASTHAN IT DAY 2018 : जयपुर में आयोजित होगा देश का सबसे बड़ा चार दिवसीय आई.टी.कार्निवल

जयपुर। जयपुर में आगामी 18 से 21 मार्च तक चार दिवसीय आई-टी कार्निवल भव्य आयोजन होगा। भारत में होने वाला अभी तक का सबसे बड़ा आईटी और स्टार्टअप फेस्टिवल होगा। जिसमें विश्वभर के आईटी व इंटरप्रेन्योर समुदाय के एक लाख से अधिक लोगों द्वारा भाग लेने की आशा है।

नई दिल्ली में आईटी कार्निवल की तैयारियों की जानकारी देते हुए राजकॉम्प इंफोसर्विसिज के निदेशक (तकनीकी) श्री उदय शंकर ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्निवल में 65 लाख रुपये के हैकेथोन पुरस्कारों के अलावा 20000 से अधिक पुरस्कार जीतने के अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की दूरदर्शी सोच के चलते गत दो वर्षों की अभूतपूर्व सफलता के बाद सूचना प्रोधौगिकी और संचार विभाग, राजस्थान एक बार फिर से 18-21 मार्च 2018 को जयपुर में पर राजस्थान डिजीफेस्ट - आई.टी. डे के तीसरे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है, जो कि अपने आप में एक अनोखा और प्रतिष्ठित आई.टी. व तकनीकी कार्निवल है। यह आयोजन उन बिजनेस लीडर, इनोवेटर, इंटरप्रेनयोरस आदि को एक जगह एकत्रित होने का अवसर प्रदान करेगा, जिन्होंने अपने विचारों को नयी दिशा देते हुए अपने जीवन में सफलता प्राप्त की।

राजस्थान नॉलिज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री रविन्द्र शुक्ला ने बताया कि राजस्थान आई.टी. डे एक ऎसा मंच तैयार करेगा जहाँ नवीन व भावी तकनीकों को एक साथ प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर सभी को आईटी क्षेत्र के विशिष्ट लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जिन्होंने अपने आईटी कौशल के माध्यम से सफलता के नए आयामों को छुआ है। राजस्थान आईटी डे 2018 में कई ज्ञानवर्धक कार्यशालाओं के माध्यम से आप कई आधुनिक व नवीन अविष्कारों के बारे में जान सकेंगे। राजस्थान डिजीफेस्ट और आईटी डे इन चार दिनों में कई इवेंट्स की मेजबानी करेगा जो टेक्नोलोजी के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान होगा।

rajasthan,jaipur,it day,it carnival,rajasthan news,jaipur news,rajasthan it day 2018

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 18 मार्च, 2018 को सांय शुरू होगा और अगले तीन दिन तक चलेगा। श्री शुक्ला ने बताया कि डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग, राजस्थान द्वारा 5 किलोमीटर लम्बी अभिनव व मजेदार ‘टैक-रश’ रन का आयोजन भी कर रही है, जिसमें लोग राजस्थान को भारत में डिजिटल क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाने के संयुक्त उद्देश्य से भाग लेंगे।

दुनिया का सबसे बड़े हैकेथॉन का होगा आयोजन


तकनीकी निदेशक श्री उदय शंकर ने बताया कि 19 मार्च 2018 को 5000 से अधिक कोडर के साथ दुनिया के सबसे बड़े है केथॉन “हैकेथॉन 4.0” का आरम्भ होगा। यह एक 36 घंटे की लगातार कोडिंग प्रतियोगिता है- इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कोडर, डेवलपर्स और डिजाइनरों को कई विषयों पर अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स विचारों का उपयोग करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया जाएगा और पुरस्कार के रूप में 65 लाख रूपये एवं राजस्थान सरकार के साथ काम करने का एक विशेष अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में हरियालीयुक्त ‘ग्रीन-ए-थॉन’ भी होगा जो कि एक तरह का हैकेथॉन है, जिसमें प्रतिभागियों को अपने ऎसे विचारों को प्रस्तुत, डेवेलप व प्रोग्राम करना होगा जिससे इस विश्व को और अधिक हरियाली युक्त बनाने में मदद हो। प्रौद्योगिकी उत्साही लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार मुफ्त में आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के अलावा प्रत्येक है कथन प्रतिभागी के लिए 100 प्रतिशत यात्रा किराए की प्रतिपूर्ति करेगी।

इसके अतिरिक्त ‘एड्युहैक’ का भी आयोजन किया जा रहा है जो 24 घंटे की है, केथॉन प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य राज्य के शिक्षकों, प्रोफेसरों, व्याख्याताओं और शिक्षाविदों को ऎसा मंच उपलब्ध करवाना है जहाँ वे अपने नए विचारों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत कर सकें।

rajasthan,jaipur,it day,it carnival,rajasthan news,jaipur news,rajasthan it day 2018

रोजगार के मिलेंगे हजारों अवसर

उन्होंने बताया कि दस हजार से अधिक नौकरी के अवसरों के साथ, राजस्थान आईटी-डे ‘जॉब-फेयर’ नियोक्ताओं, तकनीकी प्रबंधकों और उम्मीदवारों को एक मंच पर लाएगा जो कि सही कंपनी और उत्कृष्ट अवसर की खोज कर रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएगा बल्कि यह भी जानकारी प्रदान करेगा किअग्रणीकंपनियां किस तरह के स्किल की तलाश में रहती हैं।

राजकॉम्प से संबद्ध आर.आई.एस.एल. के तकनीकी ग्रुप महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान आई.टी. दिवस व आई.टी. कार्निवल में प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा विचार विमर्श के कई सेशन होंगे, आईटी के क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों का प्रदर्शन होगा, उभरते स्टार्टअप और शिक्षार्थियों के लिए कार्यशालाएं होंगी और नवीनतम नागरिक-केंद्रित परियोजनाओं का अनावरण किया जायेगा।

rajasthan,jaipur,it day,it carnival,rajasthan news,jaipur news,rajasthan it day 2018

आई.टी. प्रदर्शनी का होगा आयोजन

इसके अलावा, जीवन शैली बदलने वाले नवाचारों को समझने वाली सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी- राजस्थान आई.टी.डे, टैक स्टेट, हैपी सिटी, हैपी विलेज लाएगा। यह एक ऎसा नया अनुभव है जिसमें राजस्थान सरकार के ऎसे नवीनतम आविष्कारों को प्रदर्शित किया जायेगा जिन्होंने राज्य में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। इसके साथ ही ,यह कार्यक्रम ‘स्टार्ट-अप-एक्सपो’ में अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच भी देगा। इवेंट में रुचि रखने वाले प्रतिभागी इवेंट की वेबसाइट http://itday.rajasthan.gov.in पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन