न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ola, Uber की वजह से आई ऑटो सेक्टर में मंदी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में जारी मंदी का जिम्मेदार Ola, Uber को बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Sep 2019 9:40:29

Ola, Uber की वजह से आई ऑटो सेक्टर में मंदी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में जारी मंदी का जिम्मेदार Ola, Uber को बताया। वित्त मंत्री ने कहा लोग अब खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को तरजीह दे रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि ऑटो इंडस्ट्री पर अब BS6 का प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीएस-6 तकनीक और ओला-उबर का इस्तेमाल बढ़ने से लोग नए वाहन नहीं खरीद रहे हैं। ये ऑटो उद्योग में सुस्ती की बड़ी वजह है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सीतारमण ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री पर BS6 और मिलेनियल्स माइंडसेट की वजह से चोट पड़ी है। नए जमाने के लोग गाड़ियां खरीदने के बजाय ओला-उबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के संगठन SIAM के मुताबिक, ऑटो सेक्टर की सेल्स अगस्त में 41.09 फीसदी तक गिर गई है। नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिनों में लिए फैसलों और उनके असर के मौके पर फाइनेंस मिनिस्टर ने ऑटो सेक्टर में गिरावट की वजह पर चर्चा की। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया था कि 1 अप्रैल 2020 से भारत गैस (BS)IV वाली गाड़ियों की बिक्री नहीं होगी। सीतारमण ने कहा, 'अत: कोई एक कारण नहीं है जो वाहन क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं। हमारी उस पर नजर है। हम उसके समाधान का प्रयास करेंगे।' भारत चरण-6 उत्सर्जन मानक एक अप्रैल 2020 से प्रभाव में आएगा। फिलहाल वाहन कंपनियां भारत चरण-4 मानकों का पालन कर रही हैं।

साथ ही निर्मला सीतारमण ने इस बात के भी संकते दिए कि आने वाले दिनों में ऑटो सेक्टर को और राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ऑटो कंपोनेंट्स के लिए इंडस्ट्री से मिले सुझावों पर काम जारी है। ऑटो इंडस्ट्री ने GST दरों में कटौती की मांग उठाई है। लेकिन दरों पर फैसला GST काउंसिल लेगी। ऑटो और ऑटो कंपोनेंट के लिए कई सुझावों पर काम जारी है। हम जानते हैं कि हमें कदम उठाने होंगे।

22 साल की सबसे बड़ी गिरावट, बाइक बिक्री 3 साल के निचले स्तर पर

देश में लगातार 10वें महीने पैसेंजर व्हीकल की बिक्री (August Auto Sales) कम हुई है। SIAM की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में पैसेंजर व्हीकल (Passenger Vehicles Sales) की बिक्री पिछले साल इसी महीने की तुलना में 31.57 फीसदी घटकर 1,96,524 वाहन रह गई। वहीं अगस्त 2018 में 2,87,198 वाहनों की बिक्री हुई थी। ऑटो सेल्स में आई ये 22 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। देश के ऑटो सेक्टर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 1997-98 के बाद ऑटो सेल्स में किसी भी महीने में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, इस दौरान बाइक बिक्री गिरकर 3 साल के निचले स्तर पर आ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत