न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब तक 22 हजार करोड़ रुपए कमा चुका PUBG, जाने भारत से कैसे और कितनी होती है कमाई

ऐसे में यह जरूरी हो जाता है जानना की पबजी भारत से कैसे और कितना कमाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 12:18:39

अब तक 22 हजार करोड़ रुपए कमा चुका PUBG, जाने भारत से कैसे और कितनी होती है कमाई

मोदी सरकार ने टिकटॉक (TikTok) के बाद अब गेमिंग ऐप PUBG समेत 117 अन्य चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चले रहे तनाव के बीच सरकार ने इन ऐप्स को राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और रक्षा के लिए खतरा बताते हुए इन पर बैन लगाया है। भारत में पबजी को 17.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले इन ऐप्स पर हुई ये तीसरी कार्रवाई है। अब तक 224 ऐप बैन किए जा चुके हैं। इधर पबजी बैन की घोषणा हुई और उधर यह मैसेज वायरल हो गया कि पबजी में चीनी कंपनी टेनसेंट की हिस्सेदारी सिर्फ 10% है। पबजी वह 10% हिस्सेदारी बेच देगा और एक हफ्ते में लौट आएगा। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है जानना की पबजी भारत से कैसे और कितना कमाता है।

ऐसी होती है कमाई

पबजी की कमाई को समझना है तो उसे दो हिस्सों में बांटना होगा। पबजी मोबाइल से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा टेनसेंट (चीन) को जाता है, लेकिन यदि आप कंप्यूटर पर खेल रहे हैं तो कोरियाई कंपनी को वह मिलता है। पबजी मोबाइल की कमाई का जरिया इन-गेम आइटम्स जैसे स्किन, आउटफिट आदि हैं। उन्हें प्लेयर इन-गेम करेंसी (यूसी) का इस्तेमाल कर खरीद सकते हैं। इन-गेम पर्चेज से ही पबजी को कमाई होती है। पबजी कॉर्प 800 से 3000 रुपए के सीजन पास बेचती है। इससे खिलाड़ियों को अपने रैंक बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही वे अपने पर्सनलाइज्ड कैरेक्टर की रैंक अपग्रेड करते हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स देखें तो भारत से अकेले 7 मिलियन डॉलर यानी करीब 52 करोड़ रुपए हर महीने कमाता है पबजी मोबाइल। हालांकि, पबजी मोबाइल ने पूरी दुनिया से 2019 में 9,541 करोड़ रुपए कमाए।

अब तक कमा चुकी 22 हजार करोड़ रुपए

पबजी मोबाइल मार्च 2018 में लॉन्च हुआ और तब से अब तक यह 3 बिलियन डॉलर (22 हजार करोड़ रुपए) का रेवेन्यू जनरेट कर चुका है। सेंसर टावर के अनुमान के मुताबिक पबजी मोबाइल का रेवेन्यू दूसरे पापुलर टाइटल गारेना फ्री फायर से चार गुना ज्यादा है। पबजी मोबाइल की कमाई का 72% हिस्सा ऐपल के ऐप स्टोर से आया जबकि गूगल प्ले स्टोर से सिर्फ 28% हिस्सा उसे मिला। यदि हम डाउनलोड्स की बात करें प्ले स्टोर ने जरूर इसमें बाजी मारी है। इसमें बड़ी हिस्सेदारी भारत में एंड्रॉइड फोन पर पबजी डाउनलोड्स की है।

pubg,pubg revenue,pubg revenue from india

ईस्पोर्ट्स से ऐसे कमाता है पबजी

ईस्पोर्ट्स से पबजी की डायरेक्ट कमाई नहीं है। लेकिन, पबजी खुद ईस्पोर्ट्स कम्पीटिशन में मदद करता है। टेनसेंट ने भारत में ही 50 से 75 करोड़ रुपए ईस्पोर्ट्स ऑर्गेनाइज करने के लिए खर्च किए। यह राशि भी लॉकडाउन के दौरान 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। चैम्पियनशिप्स में खिलाड़ी अपनी टीम बनाते हैं और आपस में कम्पीट करते हैं। मार्केटिंग और सर्वर की लागत तो बहुत कम है। टेनसेंट को पिछले साल नवंबर तक भारत से लाभ नहीं हुआ था। रेवेन्यू के मामले में भारत पबजी के 11वें नंबर का देश है। सेलिब्रिटी प्लेयर्स एक्शन को लाइवस्ट्रीम करते हैं। फैन्स उन्हें यूट्यूब के सुपर चैट फीचर के जरिये पेमेंट करते हैं। इसके तहत उनके चैट मैसेज हाइलाइट होते हैं। पबजी पब्लिशर टेनसेंट के साथ टाई-अप के साथ यूट्यूब अब अमेजन के ट्विच का मुकाबला कर रहा है।
कैजुअल गेमर्स आम तौर पर ग्रुप्स, वॉट्सऐप, टेलीग्राम, डिस्कॉर्ड जैसे ऐप्स पर आपस में जुड़ते हैं और शर्त लगाकर कम्पीट करते हैं। इस वजह से इसके रेवेन्यू का अंदाज लगाना मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत