Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डिजिटल इंडिया के अंतर्गत चलाये जाने वाले प्रमुख योजनायें

भारत के विकास के लिए डिजिटल इंडिया के अंतर्गत कुछ प्रमुख योजनायें चलाये जा रहे है जिसमे प्रत्येक नागरिक को कई डिजिटल सुविधाए मिलेगी

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jan 2018 2:50:45

डिजिटल इंडिया के अंतर्गत चलाये जाने वाले प्रमुख योजनायें

भारत के विकास के लिए डिजिटल इंडिया के अंतर्गत कुछ प्रमुख योजनायें चलाये जा रहे है जिसमे प्रत्येक नागरिक को कई डिजिटल सुविधाए मिलेगी| हम यहाँ प्रमुख योजनाओ के बारे में बता रहे है जो निम्नलिखित है-

*ब्रॉडबैंड हाईवे की सुविधा

इस योजना के अंतर्गत भारत के सभी गावों को इन्टरनेट से जोड़ना है| जिसके लिए फाइबर ऑप्टिक्स केबल बिछाया जा रहा है| इसमें ये लक्ष्य रखा गया है की प्रत्येक ग्राम पंचायतो को 100 एमबीपीएस की स्पीड से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान कराना है| इसका सीधा मतलब ये है की हर गाव में इन्टरनेट होने से प्रत्येक नागरिक सरकारी सुविधायों से परिचित रहेंगे| उन्हें कृषि, व्यापार, मंडीभाव, सरकारी योजनाओं जैसी जानकारी मिलती रहेगी| उन्हें किसी कागज़ी कार्य के लिए शहर आने की ज़रुरत नही होगी, उनका कार्य इन्टरनेट के द्वारा ही हो जायेगा|
digital india strategies,digital india,republic day reforms,republic day
*मोबाइल कनेक्टिविटी

शहरी इलाको में प्रत्येक नागरिक के पास मोबाइल की सुविधा है परन्तु अधिकतर गावों में अभी तक ज्यादातर नागरिकों के पास मोबाइल की सुविधा नही है| भारत का लक्ष्य यह है कि हर नागरिक के पास एक स्मार्टफ़ोन हो जिससे वो इन्टरनेट की सुविधा और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सके|

*पब्लिक इन्टरनेट एक्सेस कार्यक्रम

इस योजना के अंतर्गत सभी सरकारी विभागों को इन्टरनेट से जोड़ा जायेगा ताकि जनता तक इसकी पहुँच बढ़ाई जा सके| इसका सीधा मतलब ये है की किसी भी सरकारी कार्य के लिए अब बार-बार सरकारी दफ़्तर जाने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी| अब हर नागरिक किसी भी तरह की सरकारी जानकारी को इन्टरनेट द्वारा कही से भी प्राप्त कर सकता है| सबसे पहले इसमें पोस्ट-ऑफिस को मल्टी-सर्विस सेंटर के रूप में बनाया जायेगा, यहाँ से सभी प्रकार के जानकारी प्राप्त कर सकते है|

*ई-गवर्नेंस

इस योजना के अंतर्गत इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा कारोबारी प्रक्रिया की पुनर्रचना में और सुधार लाना है| मलतब इसमें हर तरह के आवेदन जैसी सुविधा को ऑनलाइन करना है| इसमें सभी तरह के डेटाबेस जानकारी को इलेक्ट्रॉनिक्स रूप दिया जायेगा| आधार सुविधा, पेमेंट गेटवे, मोबाइल, EDI जैसी जानकारी को एकीकरण किया जायेगा, जिससे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन आवेदन में सुविधा मिलेगी| digital india strategies,digital india,republic day reforms,republic day *ई-क्रांति

ई-क्रांति योजना डिजिटल इंडिया का सबसे बेहतर योजना में से एक है| इसमें कई सुविधाओं को लिस्ट किया गया है जिसमे सभी स्कूल-कॉलेज को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जाएगी, उन्हें फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी| सभी तरह के कोर्स को ऑनलाइन किया जायेगा| इन सुविधाओं को ई-एजुकेशन का नाम दिया गया है| इसके साथ ही ई-हेल्थकेयर सुविधा द्वारा ऑनलाइन मेडिकल, ऑनलाइन मेडिसिन सप्लाई, मरीजो का ऑनलाइन जानकारी जैसी सुविधा मिलेगी| साथ में मोबाइल बैंकिंग, ई-कोर्ट, ई-पुलिस, साइबर सिक्यूरिटी, किसानो के लिए मंडीभाव, लोन, जैसे अनेक सुविधाए नागरिकों को मिलेगी|

*सभी को जानकारी

इस योजना के अंतर्गत सरकार अपनी सभी जानकारी वेबसाइट और सोशल मीडिया द्वारा प्रत्येक नागरिको को देगी| हर नागरिक को टू-वे कम्युनिकेशन की सुविधा भी दी जाएगी|

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण

NET ZERO Imports लक्ष्य के तहत सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण का निर्माण देश में ही किया जायेगा| जिसमे मोबाइल, सेट टॉप बाक्स, वीसैट, फैब-लेस डिजाईन, कस्टमर और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट एनर्जी मीटर, माइक्रो एटीएम, स्मार्टकार्ड जैसे उपकरण पर ज्यादा फोकस दिया जायेगा|

*आईटी फॉर जॉब्स

कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़कर कंपनियो के कार्यप्रणाली के अनुसार ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जायेगा| जिससे रोजगार में काफी मदत मिलेगी| इसमें आईटी से जुड़े कारोबार के बारे में जानकारी दी जाएगी| प्रत्येक गाव और छोटे शहरो को इससे जोड़ा जायेगा|

*अर्ली हार्वेस्ट कार्यक्रम

इसके अंतर्गत डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाये है जिसको पुरे देश में लागु किया जायेगा| सबसे पहले सूचनाओ के लिए आईटी प्लेटफार्म बनाया जायेगा| सभी विभागों में बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस की सुविधा लागु किया जायेगा| सभी यूनिवर्सिटी में वाई-फाई की सुविधा होगी| सरकारी ईमेल की सुविधा दी जाएगी| सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट की सुविधा करायी जाएगी| मौसम विभाग द्वारा मोबाइल से आपदा की चेतावनी देने के लिए टीम बनायीं जाएगी| सभी स्टूडेंट्स के लिए किताबो का ई-बुक बनाया जायेगा| खोये-पाये बच्चो के लिए एक पोर्टल बनाया जायेगा, जिससे किसी भी बच्चे को खो जाने पर उसे उसके घर तक पहुचने में सहायक होगी|





राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology