न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बढ़ रहा रिकवरी रेट, मरीजों के साथ कम हो रहे कंटेनमेंट जोन्स

सरकार के इस कदम से करीब 2 लाख 40 हज़ार लोगों को राहत मिली है। दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट ज़ोन खत्म करने की ये मुहिम 28 से 30 जून के बीच चलाई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Aug 2020 09:26:45

दिल्ली में बढ़ रहा रिकवरी रेट, मरीजों के साथ कम हो रहे कंटेनमेंट जोन्स

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 17 लाख 51 हजार 919 हो गई है। आंकड़ा लगातार 3 दिन से 54 हजार से ज्यादा बढ़ रहा है। शनिवार को 54 हजार 865 केस आए। राहत की बात ये है कि 51 हजार 232 मरीज ठीक भी हो गए। 852 लोगों की मौत हुई। दिल्ली की बात करे तो यहां संक्रमण के नए केसों में लगातार कमी आ रही है। कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट भी बढ़ा और अब इसका नतीजा यह हुआ कि कंटेनमेंट जोन्स की संख्या भी कम हो रही है। दिल्ली सरकार ने तीन दिनों के अंदर 200 से ज्यादा कंटेनमेंट ज़ोन इलाकों को खत्म कर दिया है। सरकार के इस कदम से करीब 2 लाख 40 हज़ार लोगों को राहत मिली है। दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट ज़ोन खत्म करने की ये मुहिम 28 से 30 जून के बीच चलाई थी। इस बात की जानकारी दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को दी।

अब सिर्फ 496 कंटेनमेंट ज़ोन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 27 जुलाई को दिल्ली में 715 कंटेनमेंट जोन में 3,48,099 लोग पाबंदियों में जीवन जी रहे थे, लेकिन अब 496 कंटेनमेंट जोन में 1,06,211 लोग ही प्रतिबंध के दायरे में रह गए हैं। कंटेनमेंट ज़ोन को जल्दी खोलने का फैसला केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के बाद किया गया। 29 जून को केंद्र सरकार ने कहा कि अब आखिरी मरीज़ के ठीक होने के 14 दिन बाद ही कंटेनमेंट ज़ोन को खोल दिया जाएगा। पहले ऐसा 28 दिनों के बाद किया जाता था।

- सेंट्रल दिल्ली जिले में 27 जुलाई को 59 कंटेनमेंट जोन थे। तब 53 हजार 747 लोग प्रतिबंध से प्रभावित थे। 1 अगस्त को कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 39 हो गई है। अब 8 हजार 13 लोग प्रतिबंध की जद में हैं।

- पूर्वी दिल्ली जिले में 27 जुलाई को 54 कंटेनमेंट जोन थे। 8 हजार 772 लोग प्रतिबंध से प्रभावित थे। 1 अगस्त को कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 50 हो गई है, जिससे अब 8 हजार 179 लोग प्रतिबंध से प्रभावित हैं।

- नई दिल्ली जिले में 27 जुलाई को 50 कंटेनमेंट जोन थे, तब यहां की 6 हजार 604 आबादी प्रतिबंध के दायरे में थी। 1 अगस्त को 39 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं, जिससे अब 5 हजार 83 लोगों पर ही प्रतिबंधों का असर होगा।

- उत्तरी दिल्ली जिले में 27 जुलाई को 81 कंटेनमेंट जोन थे, तब यहां की 25 हजार 884 आबादी पर प्रतिबंध का असर था। 1 अगस्त को 59 कंटेनमेंट जोन रह गए, जिससे अब 17 हजार 88 लोगों पर ही प्रतिबंधों का असर होगा।

- उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में 27 जुलाई को 40 कंटेनमेंट जोन थे, जिससे 4 हजार 352 लोग प्रतिबंध के दायरे में थे। 1 अगस्त को 24 कंटेनमेंट जोन रह गए, जिससे अब 1 हजार 535 लोग ही प्रतिबंधों से प्रभावित होंगे।

- उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिले में 27 जुलाई को 49 कंटेनमेंट जोन थे, जिससे 15 हजार 991 लोगों की आबादी पर प्रतिबंध का असर था, जबकि 1 अगस्त तक कंटेन्मेंट ज़ोन की संख्या घटकर 28 हो गई, जिससे अब 11 हजार 215 लोग ही प्रभावित होंगे।

- शाहदरा जिले में 27 जुलाई को 43 कंटेनमेंट जोन थे। इससे 13 हजार 566 लोग प्रतिबंध के दायरे में थे। अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर सात हो गई है, जिससे 1 हजार 327 लोगों पर ही प्रतिबंधों का असर होगा।

- दक्षिण जिले में 27 जुलाई को 77 कंटेनमेंट जोन थे। इससे 79 हजार 130 लोगों पर प्रतिबंध का असर था। अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 50 रह गई है। इससे 27 हजार 940 लोग प्रतिबंध के दायरे में होंगे।

- दक्षिण-पूर्वी जिले में 27 जुलाई को 31 कंटेनमेंट जोन थे। इससे 73 हजार 612 लोगों पर प्रतिबंध का असर था। 1 अगस्त को कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 30 रह गई है, जिससे 7 हजार 517 लोग ही प्रतिबंध के दायरे में होंगे।

- दक्षिण-पश्चिमी जिले में 27 जुलाई को 127 कंटेनमेंट जोन थे। इससे 55 हजार 918 लोगों पर प्रतिबंध का असर था। 1 अगस्त को कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 109 रह गई है। इससे अब 12 हजार 533 लोग ही प्रतिबंध की जद में होंगे।

- पश्चिमी जिले में 27 जुलाई को 104 कंटेनमेंट जोन थे। इससे 10 हजार 523 लोग प्रतिबंध की जद में थे। 1 अगस्त को कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 61 रह गई है, जिससे 5 हजार 781 लोग प्रभावित होंगे।

कोविड-19 के इलाज करा रहे रोगियों की संख्या के मामले में दिल्ली का स्थान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 12वां है। डेढ़ महीने पहले दिल्ली दूसरे स्थान पर थी। दिल्ली में संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की दर इस समय करीब 50 दिन है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये औसत करीब 32 दिन है।

दिल्ली में अब तक 1,36,716 संक्रमित मामले सामने आ चुके है। वहीं, 3 हजार 989 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 1,22,131 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके है। फिलहाल 10 हजार 596 लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, अब 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ योजना; जानें पूरी जानकारी
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, अब 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ योजना; जानें पूरी जानकारी
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
 'घायल हूं, इसलिए ज्यादा घातक हूं', क्या ‘धुरंधर’ के पॉपुलर डायलॉग पर सनी देओल को मिली थी रॉयल्टी? एक्टर ने हंसते हुए खोला राज
'घायल हूं, इसलिए ज्यादा घातक हूं', क्या ‘धुरंधर’ के पॉपुलर डायलॉग पर सनी देओल को मिली थी रॉयल्टी? एक्टर ने हंसते हुए खोला राज
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?