न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंभीर बीमारी से लड़कर जीती इन खिलाडियों ने जिंदगी, लोगों के लिए बने मिसाल

क्रिकेट में कुछ खिलाडी ऐसे भी हुए हैं जो मौत को हराकर जिंदगी की जंग को जीत पाए। जी हाँ, कई खिलाडी ऐसे हैं जिन्होनें गंभीर बीमारी का डटकर सामना किया और अपना हौसला बनाए रखा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Jul 2018 4:17:36

गंभीर बीमारी से लड़कर जीती इन खिलाडियों ने जिंदगी, लोगों के लिए बने मिसाल

हर खिलाडी की यही सोच होती है कि वह इस तरह का प्रदर्शन करें की उसे जीत हासिल हो। अपने इसी दमदार प्रदर्शन के कारण खिलाडी दर्शकों का दिल जीतते हैं। लेकिन क्रिकेट में कुछ खिलाडी ऐसे भी हुए हैं जो मौत को हराकर जिंदगी की जंग को जीत पाए। जी हाँ, कई खिलाडी ऐसे हैं जिन्होनें गंभीर बीमारी का डटकर सामना किया और अपना हौसला बनाए रखा। तो आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में जिन्होनें गंभीर बीमारी से लड़कर जीती मौत से जंग।

cricketers,cricketers and severe diseases

* युवराज सिंह

सिक्सर किंग कहे जाने वाले टीम इंडिया के युवराज सिंह जब भी मैदान में आते तो दर्शको में खुब उत्साह देखने को मिलता था लेकिन किसी को भी उनके दर्द का एहसास नहीं था। जिस वक्त युवी 2011 क्रिकेट वल्र्ड कप में टीम के लिए मैच जीत रहे थे, वो कैंसर से भी जूझ रहे थे और शुरुआती इलाज ने उन्हें अंदर तक तोड़ भी दिया था लेकिन युवी ने हार नहीं मानी। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे और हजारों-लाखों को प्रेरणा दी और फिर से उसी फार्म में नजर आए।

cricketers,cricketers and severe diseases

* मार्टिन गुप्टिल

दुनिया के सबसे सालामी बल्लेबाजों में शुमार न्यूजीलैंड मार्टिन गुप्टिल ने अपने बचपन में बुरा वक्त देखा है। वो एक ऐसे हादसे का शिकार हुए, जिसमें जान भी जा सकती थी। इस हादसे की वजह से कीवी बल्लेबाज के बायें पैर का अंगूठा और दो उंगलियां काटनी पड़ीं, जिसके चलते उनके चलने और दौडऩे को लेकर चिंता पैदा हो गई, लेकिन उन्होंने मेहनत कर वापसी की, क्रिकेट में जगह बनाई और आज भी सबसे तेज रफ्तार खिलाडिय़ों में जाने जाते हैं।

cricketers,cricketers and severe diseases

* शोएब अख्तर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को कोहनी में दिक्कत थी लेकिन इसके बावजूद भी उनकी 100 मील प्रतिघंटे रफ्तार वाली गेंद सामने खड़े बल्लेबाज के छक्के छुड़ा देती है। उनका शरीर भी किसी अजूबे से कम नहीं है उनकी कोहनी 40 डिग्री तक मुड़ जाती है, जबकि आम तौर पर ये सिर्फ 20 डिग्री मुड़ती है। इसके अलावा उनके पैर सपाट थे और 5 साल की उम्र तक वो सीधे चल भी नहीं सकते थे, लेकिन उन्होंने सारी परेशानियों को दूर करते हुए सबसे तेज गेंदबाज बनकर दिखाया।

cricketers,cricketers and severe diseases

* जोंटी रोड्स

दुनिया के सबसे शानदार फील्डर दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स मिरगी से पीडित थे। लेकिन जब भी वह मैदान में खेलते थे तो ऐसा लगता था कोई मशीन मैदान में खेल रही हो। उनकी गेंद रोकने की कला या रनआउट करने की दक्षता का कोई सानी नहीं था। जोंटी रोड्स ने अपने जीवन में मिरगी की बीमारी से ख़ूब लड़ा। मिरगी होने के बावजूद उन्होंने इसे करियर में आड़े नहीं आने दिया और जीत दर्ज की। इन दिनों वो दुनिया भर में अलग-अलग टीमों को फील्डिंग के गुर सिखाते हैं।

cricketers,cricketers and severe diseases

* टाइगर पटौदी

21 साल की उम्र में टीम के सबसे नौजवान कप्तान बनने वाले भारत के टाइगर पटौदी एक कार हादसे का शिकार हुए थे जिस कारण उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। लेकिन फिर भी उनका जज्बा इतना था कि व मैदान में एक आंख से खेलते थे। पटौदी ने 46 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 40 में कप्तानी की और 9 मैच जीतकर दिखाए, 6 शतक एक दोहरा शतक और 16 अद्र्धशतक, वो भी महज एक आंख से। उनकी बल्लेबाजी को आज भी दुनिया सलाम करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत