न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : दिल्‍ली में 24 घंटे में 98 मरीजों की मौत, 5000 से ज्‍यादा नए मामले

राजधानी दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबि‍क दिल्‍ली में 27 नवंबर को 5,482 नए मामले सामने आए हैं जबकि 98 मरीज़ों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Nov 2020 9:07:17

कोरोना : दिल्‍ली में 24 घंटे में 98 मरीजों की मौत, 5000 से ज्‍यादा नए मामले

राजधानी दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबि‍क दिल्‍ली में 27 नवंबर को 5,482 नए मामले सामने आए हैं जबकि 98 मरीज़ों की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में 5,937 मरीज ठीक भी हुए हैं जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केसेज़ की संख्या अब 38,181 हो गई है। बीते 10 दिनों में दिल्‍ली में एक हजार से ज्‍यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई जो कि एक चिंताजनक आंकड़ा है। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि दिल्‍ली में प्रदूषण के असर के कारण कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। दिल्‍ली में अब तक कुल 5,56,764 मामले दर्ज किए जा चुके हैं तथा रिकवरी रेट 91% से कुछ अधिक है। बीते दिन कुल 64,455 टेस्‍ट किए गए हैं तथा एक्टिव मामलों की गिनती 38 हजार के पार हो गई है।

दिल्ली में 1 और 2 दिसंबर को रेल भवन बंद रहेगा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस दौरान पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में यहां के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्‍द्र सरकार ने 31 दिसंबर तक के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, जिसके मुताबिक राज्‍यों को नाइट कर्फ्यू लगाने की आज़ादी है मगर कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर कर्फ्यू लगाने के लिए केन्‍द्र के साथ चर्चा करना जरूरी है। राजधानी दिल्‍ली में बाहर से आने वालों के लिए रैपिड टेस्टिंग तेज कर दी गई है तथा संक्रमितों के इलाज के लिए और अधिक ICU बेड्स लगाने की भी तैयारी है।

देश में गुरुवार को 41 हजार 353 केस आए, 41 हजार 177 मरीज ठीक हुए और 486 की मौत हो गई। 319 एक्टिव केस बढ़े। देश में अब तक कोरोना के 93.51 लाख केस आ चुके हैं, 87.58 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.36 लाख की मौत हो चुकी है, जबकि 4.53 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

वैक्सीन प्रोडक्शन देखेंगे मोदी

बता दे, प्रधानमंत्री मोदी आज तीन शहरों में कोरोना वैक्सीन के प्रोडक्शन का रिव्यू करेंगे। सबसे पहले वे अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क जाएंगे। इसके बाद पुणे में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और फिर हैदराबाद में भारत बायोटेक के प्लांट जाएंगे। इस विजिट के बारे में प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO)ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था। PMO ने कहा था कि भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई के फाइनल फेज में आ गया है। पीएम मोदी की इस विजिट और वैज्ञानिकों के साथ बातचीत से उन्हें भारत में वैक्सीनेशन की तैयारियों, चुनौतियों और इसके रोडमैप के बारे में एक नजरिया बनाने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर