न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक दिन में रिकॉर्ड 24018 मरीज मिले, देश में अब तक 6.73 लाख केस; आज संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ देगा भारत

भारत (6,73,904) और रूस के बीच संक्रमितों का अंतर 611 बचा है। हम आज रूस (6,74,515) को पीछे छोड़कर मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 10:05:36

एक दिन में रिकॉर्ड 24018 मरीज मिले, देश में अब तक 6.73 लाख केस; आज संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ देगा भारत

देश में शनिवार को रिकॉर्ड 24018 मरीज बढ़े और 14 हजार 327 ठीक भी हो गए। इसके साथ ही देश में अब तक 6 लाख 73 हजार 904 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। महाराष्ट्र में 7074 पॉजिटिव मिले। राज्य में 2 लाख से ज्यादा मरीज हो गए, जबकि 8 हजार 671 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, भारत (6,73,904) और रूस के बीच संक्रमितों का अंतर 611 बचा है। हम आज रूस (6,74,515) को पीछे छोड़कर मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। अभी अमेरिका (29,35,770) पहले और ब्राजील (15,78,376) दूसरे स्थान पर है। इन दोनों देशों के बाद भारत में ही रोजाना संक्रमण के सबसे ज्यादा नए केस आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 7,074 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 2,00,064 हो गई है। महाराष्ट्र में 124 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,671 हो गई है। यहां पर कोरोना के 83,295 एक्टिव केस हैं। 1,08,082 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,163 नए मामले सामने आए हैं। यहां पर कोरोना के कुल 83,237 केस हो गए हैं। मुंबई में कोरोना से अब तक 4,830 लोगों की मौत हुई है। वहीं, राज्य की जेलों में 31 कैदी और 3 सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव मिले।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। दिल्ली में हर रोज हजारों की संख्या में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालांकि इस बीच दिल्ली के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी रेट में भी इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 70% के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 97,200 हो चुका है। वहीं दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 25,940 है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कारण 3004 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार 548 पर पहुंच गई है। शनिवार को 545 नए मामले सामने आए। वहीं आज पांच मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में 59 की हालत चिंताजनक बनी हुई है, इनमें 42 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 17 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 566 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट 74% के पार पहुंच गया। यही नहीं दोगुने मामलों की अवधि 17 दिन पहुंच गई। 16 हजार 548 मरीजों में से अब 12 हजार 257 मरीज कोरोना को हराकर अपने घरों को चले गए है। अब केवल 4 हजार 31 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 180, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 81, भिवानी में 41, करनाल में 23, झज्जर व रोहतक में 15-15, नूंह में 14, हिसार में 11, अंबाला में 10, पलवल में 8, नारनौल में 6, पानीपत व जींद में 5-5 तथा यमुनानगर में 1 संक्रमित मिला। जबकि फरीदाबाद में 345, सोनीपत में 111, गुड़गांव में 51, नारनौल में 9, करनाल में 5, अंबाला, हिसार, नूंह व झज्जर में 4-4, पंचकूला व जींद में 3-3, सिरसा में 2 तथा पानीपत में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं गुरुग्राम में 3 तथा फरीदाबाद में 2 मरीजों ने दम तोड़ा।

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला अभी जारी है। आज 480 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 19532 तक पहुंच गई है। आज अलवर में 54, बीकानेर में 46, बाड़मेर में 43, जालौर में 42, जयपुर में 40, धौलपुर में 39, भरतपुर में 30, जोधपुर में 29, नागौर में 26, पाली में 22, उदयपुर में 20, सीकर में 16, कोटा में 14, डूंगरपुर में 13, झुंझुनू में 11, सिरोही में 8, अजमेर में 7, दौसा में 4, करौली में 3, टोंक और राजसमंद में 2-2, हनुमानगढ़, गंगानगर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और बीएसएफ में 1-1, दूसरे राज्य से आए 4 लोग संक्रमित मिले। वहीं, सात लोगों की मौत भी हो गई। इनमें धौलपुर में 3, सीकर, भरतपुर, झुंझुनू और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति शामिल है। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 447 पहुंच गई।

उत्तरप्रदेश में शनिवार को 757 नए मरीज सामने आए और 24 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 77, गाजियाबाद में 86 और लखनऊ में 80 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 26 हजार 554 हो गई, इनमें से 7627 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 773 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आज रविवार से उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान की मेरठ से शुरुआत करेंगे। अभियान में वन विभाग के अलावा राज्य सरकार के 26 विभाग भी शामिल होंगे, जो औषधीय, फलदार, पर्यावरणीय, छायादार, चारा प्रजाति एवं औद्योगिक उपयोग की प्रजाति के होंगे। इसमें अकेले वन विभाग 10 करोड़ पौधे लगाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका