न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब दो नहीं तीन मंजिला होगा अयोध्या में राम मंदिर, होंगे 318 खंभे, ऊंचाई 33 फीट बढ़ेगी

राम मंदिर के नक्शे में बदलाव किया गया है। अब राम मंदिर 2 नहीं बल्कि 3 मंजिला होगा, जिसकी लंबाई 268 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 10:13:35

अब दो नहीं तीन मंजिला होगा अयोध्या में राम मंदिर, होंगे 318 खंभे, ऊंचाई 33 फीट बढ़ेगी

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन हो सकता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई थी। सूत्रों के अनुसार पीएमओ ने 5 अगस्त को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शिरकत कर सकते हैं। शनिवार को ट्रस्ट की बैठक हुई थी जिसके बाद दो तारीखें तय की गई थीं। 5 अगस्त को सुबह 8 बजे पूजन का कार्यक्रम आरंभ होगा लेकिन प्रधानमंत्री दिन के 11 से 1 बजे के बीच अयोध्या पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से ऐसे संकेत मिले हैं कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री की उपलब्धता है, इसलिए वे अयोध्या आकर मंदिर की नीव रख सकते है। इस बीच राम मंदिर के नक्शे में बदलाव किया गया है। अब राम मंदिर 2 नहीं बल्कि 3 मंजिला होगा, जिसकी लंबाई 268 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी।

ऐसा होगा मंदिर

राम मंदिर का मूल स्वरूप लगभग वही रहेगा। गर्भगृह और सिंहद्वार के नक्शे में कोई बदलाव नहीं होगा। राम मंदिर के अग्रभाग, सिंह द्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप और सिंह द्वार को छोड़कर लगभग सबका नक्शा बदलेगा। मंदिर की ऊंचाई पहले 128 फीट थी, जो अब 161 फीट हो गई है। तीन मंजिला (तल) बनने वाले राम मंदिर में 318 खंभे होंगे। हर तल पर 106 खंभे बनाए जाएंगे। राम मंदिर के नक्शे को नए सिरे से तैयार करने में वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा जुटे हैं। राम मंदिर में पांच शिखर बनाए जाएंगे। करीब 100 से 120 एकड़ भूमि पर पांच शिखर वाला मंदिर दुनिया में कहीं नहीं है।

पीएम मोदी रखेंगे नींव

खबर है कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ में राममंदिर का भूमि पूजन करेंगे। ताम्र कलश में गंगाजल और अन्य तीर्थों का जल लाकर पूजन किया जाएगा। राम मंदिर के भूमि पूजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लगभग 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 किलो चांद की श्रीराम शिला का पूजन करेंगे और इसे स्थापित करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मुताबिक, करीब 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला से भूमि पूजन होगा और 3:30 फिट गहरी भूमि में 5 चांदी की शिलाएं रखी जाएंगी, जो 5 नक्षत्रों का प्रतीक होगा।

माना जाता है कि अभिजीत मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। यही वजह है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए इस मुहूर्त का चय किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सोमपुरा ही मंदिर का निर्माण करेगा। सोमनाथ मंदिर को भी इन्हीं ने बनाया था। भूमिपूजन के लिए पंडित भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी से ही आएंगे। तीन से साढ़े तीन साल के समय में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर ट्रस्ट इसमें सरकार से पैसा नहीं लेगा। जो दान पहले आया है वो उपयोग किया जाएगा, इसके अलावा कोरोना संकट से उबरने के बाद ट्रस्ट 10 करोड़ लोगों से मंदिर के लिए दान लेने पर भी विचार कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें