न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर लीक मामला : दोबारा परीक्षा बच्चों के हित में, बच्चे चिंता न करें : CBSE प्रमुख, 13 महत्वपूर्ण बातें

CBSE की दसवीं और बारवीं बोर्ड की परीक्षा के पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का नुकसान हुआ है। बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 20 लाख स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए दोबारा बैठना होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 9:50:33

पेपर लीक मामला : दोबारा परीक्षा बच्चों के हित में, बच्चे चिंता न करें : CBSE प्रमुख, 13 महत्वपूर्ण बातें

CBSE की दसवीं और बारवीं बोर्ड की परीक्षा के पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का नुकसान हुआ है। बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 20 लाख स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए दोबारा बैठना होगा क्योंकि वे इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि लीक हुआ पेपर कितने लोगों तक पहुंचा, खासतौर से जब यह वॉट्सऐप पर खूब शेयर किया गया। बोर्ड के एक पूर्व अधिकारी ने जोर देकर कहा, 'वैसे तो CBSE के पास काफी मजबूत सिस्टम है, ऐसे में लगता है कि कुछ उल्लंघन जरूर हुआ है।'

आइए देखें मामले से जुड़े 13 अपडेट

# सीबीएसई पेपर लीक मामले ने एक बार फिर से देश की परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं। सीबीएसई ने बुधवार को घोषणा की थी कि पेपर लीक के मद्देनजर 10वीं की गणित की परीक्षा और कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा ली जाएगी।

# इस बीच पहली बार इस मामले पर सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल ने कहा है कि हमने यह फैसला छात्रों के पक्ष में लिया है। हम उनकी बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। परीक्षा के तारीखों की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

# इससे पहले इसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अभिभावकों और विधार्थियों के दर्द को समझ सकता हूं। मैं भी नहीं सो सका, मैं भी एक अभिभावक हूं। इस पेपर लीक मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

# मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पुलिस जल्द ही दोषियों को अपनी गिरफ्त में लेगी। जिस तरह से पुलिस ने एसएससी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वैसे ही इसमें भी गिरफ्तारी होगी।

# उन्होंने आगे कहा कि सीबीएसई की तारीफ सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है। हम इसकी तह तक जाएंगे। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि आगे से ऐसी कोई धोखाधड़ी नहीं होगी। हम सिस्टम में सुधार करेंगे।

# परीक्षाओं का एलान शुक्रवार को सकता है। ऐसा कहा जा रहा है शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से यह फैसला लिया जा सकता है।

# पेपर लीक होने की वजह से 10वीं और 12वीं के दो पेपर रद्द करने के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली में गुरुवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने दावा किया कि सीबीएसई के सभी पेपर लीक हुए थे और दो-दो हजार रुपए में बिके। वहीं, पुलिस सूत्रों का दावा है कि पेपर 30 हजार रुपर से लेकर 200 रुपए तक में बिके हैं।

# सीबीएसई पेपर लीक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अबतक 25 लोगों से हुई पूछताछ के बाद 40 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर स्कैन किए हैं, जिन पर 12वीं औ 10वीं कक्षा के लीक पेपर भेजे गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब इन नंबरों की जांच के आधार पर पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े लोगों का पर्दाफाश करेगी।

# जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दावा किया कि सीबीएसई का सिर्फ मैथ्स और इकोनॉमिक्स नहीं, बल्कि सभी पेपर लीक हुए थे। इसके पीछे सीबीएसई अधिकारियों का हाथ होने का भी दावा किया गया।

# छात्रों ने कहा कि पूरे मामले के लिए सीबीएसई ही जिम्मेदार है। विरोध कर रहे छात्रों ने ‘हमारी जिंदगी से खिलवाड़ बंद करो’ और ‘छात्रों को नहीं, बल्कि सिस्टम को रिटेस्ट करने की जरूरत है’ लिखी तख्तियां थाम रखी थीं।

# टिप्पणिया हालांकि, इसे लेकर अब सीबीएसई और प्रशासन हरकत में दिख रहा है। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र का पेपर तथा 10वीं कक्षा की गणित का पर्चा कथित रूप से लीक होने के मामले में अब ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी जांच करेगी।

# इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की थी और कई जगहों पर छापे मारी भी की थी। दिल्ली में बुधवार की देर रात 8 जगहों पर छापेमारी की गई थी।
बता दें कि सूत्रों के अनुसार खबर थी कि CBSE पर्चा लीक पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की बात कर इस पूरे प्रकरण पर नाखुशी जताई है।

# प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'ऐसी कोई लीक नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिये एक नयी व्यवस्था सोमवार से लागू हो जायेगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई अन्याय नहीं हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन