न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Budget 2018 : क्‍या होती है हलवा सेरेमनी और क्‍या है इसके पीछे की कहानी?

देश का आम बजट (Union Budget) पेश होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। भारतीय बजट परंपरा में इसे हलवा सेरेमनी कहा जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jan 2018 11:45:17

Budget 2018 : क्‍या होती है हलवा सेरेमनी और क्‍या है इसके पीछे की कहानी?

देश का आम बजट (Union Budget) पेश होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। भारतीय बजट परंपरा में इसे हलवा सेरेमनी कहा जाता है। देश के वित्‍तमंत्री बजट पेश होने के करीब दो हफ्ते पहले नॉर्थ ब्‍लॉक में वित्‍त मंत्रालय के सहयोगियों को हलवा खिलाकर बजट डॉक्‍यूमेंट प्रिंटिंग की शुरूआत करते हैं। इसी परंपरा के तहत वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट तैयार करने से पहले शनिवार को हलवा सेरेमनी में हिस्सा लिया और आधिकारिक रूप से बजट तैयार करने की प्रक्रिया का शुभाारंभ किया।

आइए जानते हैं कि ये हलवा सेरेमनी क्‍या है और भारतीय बजट प्रणाली में इसका महत्‍व क्‍या है।

क्या है हलवा सेरेमनी

आपको बता दें कि हर वर्ष बजट की प्रतियां छपने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जिसकी शुरुआत वित्त मंत्री खुद सांकेतिक रूप से हलवा बनाकर करते हैं, इस कार्यक्रम के बाद ही बजट की प्रतियां छपनी शुरू होती हैं। इस कार्यक्रम के तहत वित्त मंत्रालय के तमाम कर्मचारियों व अधिकारियों को हलवा दिया जाता है। किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाता। हलवा कार्यक्रम के बाद तमाम अधिकारी व कर्मचारी जो बजट की प्रतियों की छपाई में शामिल होते हैं वह नॉर्थ ब्लॉक यूनिट में रहते हैं और वह वहां से तबतक बाहर नहीं निकलते हैं जबतक कि वित्त मंत्री का बजट भाषण नहीं हो जाता है।

budget 2018,halwa ceremony

ऐसे मनाई जाती है यह सेरेमनी

हलवा सेरेमनी बजट दस्‍तावेजों की छपाई की शुरुआत से पहले काफी लंबे समय से मनाई जाती रही है। इस रस्‍म के तहत एक बड़ी सी कढ़ाई में हलावा तैयार किया जाता है जिसे मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के बीच बांटा जाता है। हलवा बांटे जाने के बाद वित्‍त मंत्रालय के ज्‍यादातर अधिकारी और कर्मचारियों को मंत्रालय में ही पूरी दुनिया से कट कर रहना होता है। ये वैसे कर्मचारी होते हैं जो प्रत्‍यक्ष तौर पर बजट बनाने से लेकर उसकी प्रिंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े होते हैं। लोकसभा में वित्‍त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने तक ये कर्मचारी अपने परिवार से फोन पर भी संपर्क नहीं कर सकते।

budget 2018,halwa ceremony

किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाता

ऐसे में शनिवार को जो लोग बजट को प्रिंट करने के कार्यक्रम में शामिल हैं वह अब उसी दिन बाहर आएंगे जब बजट पेश कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि वार्षिक बजट को डिविजन ऑफ इकॉनमिक अफेयर की ईकाई तैयार करती है, जिसकी अध्यक्षथा वित्त मंत्रालय के मुख्य सचिव (बजट) करते हैं। किसी से भी बात करने की इजाजत नहीं होती किसी से भी बात करने की इजाजत नहीं होती बजट को तैयार करने की प्रक्रिया को हर वर्ष यह डिविजन एक वार्षिक सर्कुलर जारी करती है। इस पूरी प्रक्रिया व दस्तावेजों की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए इस काम से जुड़े तमाम लोग नॉर्थ ब्लॉक में ही रहते हैं, जबतक यह दस्तावेज यहां छपते हैं और वित्त मंत्री अपना भाषण नहीं दे देते हैं सभी लोग यहां से बाहर नहीं जाते हैं। इस दौरान इस प्रक्रिया में शामिल लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से पूरी तरह से अलग होते हैं और वह उनसे संपर्क भी नहीं कर सकते हैं। इस दौरान लोगों के फोन भी उनसे ले लिए जाते हैं और किसी को फोन पर बात करने की इजाजत नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता