न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवविवाहित जवानों का अकेलापन दूर करने के लिए BSF ने बनाया ये खास प्लान

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपने नवविवाहित जवानों के लिए देशभर में 190 से अधिक गेस्ट हाउस बनाने का फैसला लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 4:38:12

नवविवाहित जवानों का अकेलापन दूर करने के लिए BSF ने बनाया ये खास प्लान

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपने नवविवाहित जवानों के लिए देशभर में 190 से अधिक गेस्ट हाउस बनाने का फैसला लिया है, जहां वे एक तय समय सीमा तक जीवनसाथी के साथ रह पाएंगे। गौरतलब है कि बीएसएफ के कर्मी अपने 30 साल के सेवाकाल के दौरान औसतन सिर्फ पांच साल परिवार के साथ गुजार पाते हैं।

बीएसएफ अधिकारी ने बताया, इस प्रोजेक्ट के तहत 2800 कमरे बनाए जाएंगे या मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर से निकाले जाएंगे। बीएसएफ महानिदेशक केके शर्मा ने बताया, हाल में गृह मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इसके तहत 186 बटालियन की लोकेशन समेत कुल 192 जगहों पर 15-15 स्टूडियो अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। उनके मुताबिक जवानों की ड्यूटी मुश्किलों से भरी होती है। एक जवान साल में सिर्फ ढाई महीने परिवार के साथ रह पाता है।

इस तरह 30 साल की नौकरी में अधिकतम वह पांच साल परिवार के साथ बिता सकता है। अब ऐसे अपार्टमेंट बनने से जवान परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिता पाएंगे। बीएसएफ में अभी गेस्ट हाउस की सुविधा सिर्फ अधिकारियों और उप अधिकारियों को दी जाती है। कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की रैंक वाले जवानों के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है।

उन्होंने कहा, 'यह सुनिश्चित करने के लिए कि जवान अपने परिवारों के साथ अधिक वक्त बिताएं, हम देश में सभी 192 स्थानों पर ऐसी सुविधाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर-परिवार से दूर अकेले रहना नवविवाहितों को प्रभावित करता है और इसलिए उन्हें इन सुविधाओं के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। इन अपार्टमेंट में अलग बेडरूम, किचेन, बाथरूम, टेलीविजन जैसे सुविधाएं होंगी। जवान यहां जीवनसाथी के साथ निर्धारित अवधि तक रह पाएंगे। वहीं जो जवान अपनी पत्नी और बच्चों को पोस्टिंग वाली जगह पर बुलाना चाहते हैं, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी। शर्मा ने कहा कि ऑफिसर और सब-ऑफिसर के लिए पहले से गेस्ट हाउस की व्यवस्था है लेकिन कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल रैंक के जवानों के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत