न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी के 13 जिलों में अगले दो दिन आंधी फिर मचा सकती है तबाही

मौसम विभाग ने रविवार को ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में अलग-अलग जगहों पर तूफान और धूल भरी आंधी का खतरा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 9:52:54

यूपी के 13 जिलों में अगले दो दिन आंधी फिर मचा सकती है तबाही

मौसम विभाग ने रविवार को ताजा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में अलग-अलग जगहों पर तूफान और धूल भरी आंधी का खतरा है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर , मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश का पूर्वानुमान भी व्यक्त किया है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिनलाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी आंधी आने की चेतावनी जारी की है।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़े। इस दौरान बरेली, मुरादाबाद, आगरा तथा मेरठ मण्डलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि, फैजाबाद, बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर तथा झांसी मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा। इस अवधि में इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. रविवार को हरियाणा और पंजाब में गर्मी का असर जारी रहा और 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ नारनौल सबसे गर्म रहा। हरियाणा के हिसार में भी गर्मी से लोग परेशान रहे जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस जबकि भिवानी में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप रहा

रविवार को राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा. श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. बीकानेर, जैसलमेर, कोटा, बाड़मेर, पिलानी और जयपुर में तापमान क्रमश: 46.7, 45, 44.7, 44.5, 44 और 43.7 डिग्री दर्ज किया गया।

तूफान और आंधी के चलते 17 लोगों की मौत

बता दे कि हफ्ते के अंत में धूल भरी आंधी और तूफान ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बर्बादी मचाई थी। तूफान और आंधी के चलते 17 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 11 लोग जख्मी हुए थे। उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा था कि ज्यादातर मौतें पेड़ के गिरने और मकानों के ढहने से हुई थी।
तूफाने के चलते मुरादाबाद में सात लोगों ने जानें गंवाई थी। वहीं, संभल में तीन लोगों की मौत हुई थी। बांदा, मुजफ्फरनगर और मेरठ से दो मौतों की सूचना मिली, जबकि अमरोहा से एक मौत की सूचना मिली।

अमरोहा में पांच लोग घायल हुए थे, तीन मुरादाबाद में, दो मुजफ्फरनगर में और एक बांदा में जख्मी हुए थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को 24 घंटे के भीतर राहत वितरित करने का निर्देश दिया था।

उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी एक नियमित घटना बन गई है। जिसके चलते पिछले महीने 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 13 मई को बरेली, बाराबंकी, बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी जिलों सहित विभिन्न जिलों में 39 लोग मारे गए थे।

9 मई को तूफान में 18 लोग मारे गए और 27 अन्य घायल हुए थे। इटावा जिले में पांच लोगों की मौत, मथुरा, अलीगढ़ और आगरा में तीन, फिरोजाबाद में दो और हाथरस व कानपुर देहात में दो लोगों ने जानें गंवाई थी।

दो और तीन मई को प्रदेश में आए तूफान और वज्रपात से 80 लोगों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा प्रदेश के पश्चिमी हिस्से आगरा में लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद