रिश्ते में इस तरह लाये मसालेदार सेक्स का मजा

By: Pinki Mon, 14 May 2018 2:31:42

रिश्ते में इस तरह लाये मसालेदार सेक्स का मजा

हर रिश्ते को अच्छे से बनाये रखने के लिए उसकी अनिवार्यता को बनाये रखना बहुत जरूरी होता है। उसी तरह से रिलेशनशिप में भी सेक्स एक ऐसी जरूरत है जिसे पूरा करना बहुत जरूरी होता हैं। और सेक्स केवल औपचारिकता से नहीं होता बल्कि इसे पिछली बार से अच्छा और मसालेदार बनाने की जरूरत होती हैं। यह काम इतना भी मुश्किल नहीं होता हैं। आज हम बताने जा रहे हैं आपको कि आप क्या करें जिससे आपके बिस्तर की गर्माहट को महसूस किया जा सकें। तो आइये जानते हैं कि किस तरह से अपने सेक्स को मसालेदार बनाया जाए।

* नए ठिकाने ढूंढें : सेक्स में ताज़गी लाने के लिए उसमे नयापन लाना ज़रूरी है, और इसका सबसे आसान और कारगर तरीका है नयी जगहों पर सेक्स। शुरुआत में घर में ही नयी जगह तलाशें, जैसे की रसोईघर। कभी कभार किसी होटल में जाना भी कतई बुरा विचार नहीं है, और तो और अगर किसी दिन आप की उत्तेजना चरम सीमा पर हो तो बाहर खुले में सम्भोग करके भी देख सकते हैI 'खुले में' नहीं समझे? जनाब, जैसे आपके घर की छतI क्यों, हो गए ना रोंगटे खड़े?

* समय का बदलाव : किसने कहा है की सेक्स सिर्फ रात को सोने से पहले ही किया जा सकता है? एक दिन में 24 घंटे होते है - उनका फायदा उठाइये! दोपहर में सेक्स कीजिये, या फिर सुबह सुबह काम पर जाने से पहले भी कर सकते है - वाह, क्या बढ़िया शुरुआत होगी आपके दिन की?

intimacy,intimacy tips ,सेक्स

* नयी मुद्राएं : अगर आप सम्भोग करने की मुद्राओं को एक ही हाथ पर गिन सकते है तो समय आ गया है की आपके क्षितिज को और विस्तार की ज़रुरत है। आपको यह जानकर अच्छा लगेगा की केवल कामसूत्र में ही 64 सेक्स मुद्राओं का वर्णन है।

* अपनी कल्पनाओं को एक दूसरे से बाटें : उन जोड़ो की तरह ना रहें जो सारी ज़िंदगी एक दूसरे के साथ गुज़ार देते है लेकिन एक दूसरे को अपनी कल्पनाओं की खबर तक नहीं लगने देते। अपने साथी से हर बात बेझिझक हो साझा कर पाना - यही तो संजीदा रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है। तो चलिए, इन नज़दीकियों का सही प्रयोग कीजिये और हर महीने एक रात ऐसी नियत करिये जब आप दोनों एक दूसरे से अपने सम्भोग से जुडी स्वछंद कल्पनाओ के बारे में बातेँ करेंगे - आपके सेक्स जीवन में इतना बदलाव आएगा कि आप सोच भी नहीं सकते।

* फोरप्ले पर ध्यान : सम्भोग से पहले की गयी क्रीड़ा को कई लोग नज़रअंदाज़ करते है। लेकिन यह जितनी लम्बी होगी आपका सेक्स उतना ही बेहतर होगा। इसमें आप कई तरह के प्रयोग भी कर सकते है जैसे कि मुख मैथुन या फिर सेक्स से जुड़े खिलौनों का इस्तेमाल।

intimacy,intimacy tips ,सेक्स

* एक साथ पॉर्न देखे : अगर आप दोनों तैयार हो तो यौन क्रिया में रोमांच भरने के लिए पॉर्न एक शानदार तरीका है। हो सकता है कि आप दोनों की पसंद अलग हो लेकिन कोशिश करने पर आप दोनों को ऐसा कुछ ज़रूर मिलेगा जिससे आप दोनों आनंद उठा सकेंगे। पॉर्न से ना सिर्फ़ माहौल बनेगा बल्कि इसे देखने से आप को भी नए सुझाव मिलेंगे।

* साथ में नए प्रयोग :
ज़रूरी नहीं है कि अंतरंगता केवल शारीरिक स्पर्श तक ही सीमित है। ऐसा बहुत कुछ है जो आप दोनों साथ में कर सकते है जिससे कि आपकी घनिष्ठता और प्रबल होगी। जैसे कि, साथ में योग और डांस क्लास में भाग लेना या फिर डेट पर जाना। सिर्फ़ इसलिए कि आप दोनों एक लम्बे समय से साथ में है तो इसका यह मतलब नहीं कि आप एक दुसरे के साथ कॉफ़ी पर जाना या फिल्म देखने जाना बंद कर दे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com