न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तरीके जिनकी मदद से आप सर्दियों में रख सकतें है अपने घर को गर्म

सर्दियों में लोगों के कपड़ों से लेकर खानपान तक बदल जाता हैं। सर्दियों में घरों में गर्माहट बनाये रखने के लिए हीटर और ब्लोअर का यूज किया जाता है...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Dec 2017 1:46:36

तरीके जिनकी मदद से आप सर्दियों में रख सकतें है अपने घर को गर्म

ठण्ड ने अपनी दस्तक अच्छे से दे दी हैं इसी के साथ गर्म-गर्म खाने की चीजों और गर्म पेय पदार्थो का मजा लेने का समय आ गया हैं। सर्दियों में लोगों के कपड़ों से लेकर खानपान तक बदल जाता हैं। सर्दियों में घरों में गर्माहट बनाये रखने के लिए हीटर और ब्लोअर का यूज किया जाता है, लेकिन इससे सेहत को कई नुकसान भी हो सकते है। ऐसे में अच्छा हैं कि आप विंटर डेकोरेशन के टिप्स के अनुसार अपने घर को प्राकृतिक रूप से गर्माहट दें। तो आइये हम बताते हैं आपको सर्दियों में किन तरीकों से आप अपने घर को गर्म रख सकते हैं।

* पुराने स्वेटर से सजाएं घर :

घर में उपलब्ध पुराने स्वेटर का इस्तेमाल करके आप कई प्रकार के क्राफ्ट बना सकती हैं। पुराने स्वेटर से आप सोफे व डाइनिंग चेयर के लिए कुशन, तकिया, फुट मैट, डेकोरेशन पीस आदि बना सकती हैं। इस मौसम में क्रोशिया से बुने ऊनी टेबल कवर भी काफी खूबसूरत लगते हैं। क्रोशिया से बुने सोफा कवर, मेजपोश आदि भी काफी आकर्षक दिखते हैं।

* सीलिंग रूम :

सीलिंग रूम घर का ऐसा हिस्सा है जो सबसे पहले ठंडा होता है, इसलिए इसे गर्म करने के उपाय के साथ इसका खूबसूरत होना भी जरूरी है। इसके लिए सीलिंग बनाते वक्त अगर थर्माकोल लगा दिया जाए तो यह ठंड में फायदेमंद होता है।

* लाइट और डार्क कलर :

घर की वॉल को ब्राइट कलर करने से घर गर्म भी हो जाएगा औक इससे घर को नया लुक भी मिल जाएगा। आप चाहें तो लाइट और डार्क कलर कॉम्बिनेशन भी दीवारों पर ट्राय कर सकती हैं।

keep warm your house during winter,household tips,simple household tips

* लीकेज को भी सुधारें :

अगर आपके बाथरूम में कहीं पर लीकेज है तो ठंड से पहले इसे भी सुधार लें। अगर घर में पानी लीक करेगा तो इससे घर में ठंड का स्तर बढ़ जाएगा। इसलिए ठंड के समय घर को गर्म रखने के लिए ऐसे लीकेज से जहां तक मुमकिन हो सके बचें।

* कालीन जरूर बिछाएं :

सर्दी के मौसम में फर्श बहुत ठंडी हो जाती है। इस ठंड से बचने और घर में गर्माहट भरने के लिए ठंड के मौसम में कालीन को अपने घर के इंटीरियर का हिस्सा जरूर बनाएं। बाजार में हर आकार और हर बजट में कालीन उपलब्ध हैं। पूरे घर में संभव नहीं है तो घर के जिस हिस्से में आप लोग सबसे ज्यादा वक्त बिताती हैं, वहां कालीन जरूर बिछाएं। आप चाहें तो छोटे-छोटे डोरमैट्स को एक साथ जोड़कर भी कालीन जैसा रूप दे सकती हैं।

* बोनफायर बनाएं :

घर में बोनफायर के लिए जगह जरूर बनाएं। बोनफायर से घर में बेहद ही आरामदायक एहसास मिलता है क्योंकि इससे कमरे का तापमान संतुलित रहता है। अपने फर्नीचर को बोनफायर के आसपास ही रखें। इससे फर्नीचर पर बैठने वालों को बोनफायर से गर्मी मिलती रहती है।

* मोमबत्तियों से दोस्ती :

खाने की मेज हो या फिर बैठक की सेंटर टेबल, इनको आप विभिन्न आकार-प्रकार व खुशबू वाली मोमबत्तियों से ठंड के मौस में जरूर सजाएं। सर्दियों की लंबी शामें इन मोमबत्तियों की सुनहरी मद्घिम रोशनी से गर्म व खूबसूरत हो उठेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें