न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके घर को चमकाएंगी ये 4 प्राकृतिक चीजें, उपाय जान आप भी रह जाएंगे हैरान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से घर की सफाई को आसान बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 5:50:37

आपके घर को चमकाएंगी ये 4 प्राकृतिक चीजें, उपाय जान आप भी रह जाएंगे हैरान

घर की सफाई करना गृहणियों के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी होती हैं। लेकिन इसकी पार्टी कर पाना कोई आसान काम नहीं हैं। घर में किसी ना किसी तरह मिटटी के साथ ही बर्तनों, फर्नीचर, खिडकियों को साफ़ रख पाना बहुत मुश्किल होता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे नुस्खों की जो आपके काम को आसान बनाए। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से घर की सफाई को आसान बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

home tips,home tips in hindi,home cleaning tips,natural cleaner

नींबू

- नींबू में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड नेचुरल ब्लीच का काम करता है। इससे कई तरह के दाग़ छुड़ाए जा सकते हैं।
- यदि तांबे के बर्तन में गैस या स्टोव के इस्तेमाल से कालिख लग गई है तो नींबू और नमक मिलाकर रगड़ें तांबा चमक जाएगा।
- आपके प्लास्टिक के टिफिन में तेल के दाग़ लगे हैं और बदबू आ रही है तो टिफिन को नींबू के रस में रातभर डुबोकर रखें और अगले दिन बेकिंग सोडा से साफ़ कर लें।
- नींबू के रस में नमक और साबुन का घोल मिलाकर किचन सिंक की सफ़ाई की जा सकती है।
- दरवाज़े, ख़िड़कियों पर लगे स़फेद पानी के दाग़ को आप नींबू से साफ़ कर सकती हैं।

नमक

- नमक न स़िर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि क्लींज़िंग एजेंट का काम भी करता है।
- बाथरूम, बाथटब या टॉयलेट सीट पर पीले दाग़ पड़ गए हैं, तो उसे नमक और तारपीन के तेल से छुड़ाया जा सकता है।
- लोहे के बर्तन में लगे दाग़ छुड़ाने के लिए नमक में गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे बर्तन साफ़ करें।
- यदि जींस ज़्यादा गंदी है तो एक बाल्टी पानी में एक चम्मच नमक डालकर जींस को 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे जींस का कलर भी नहीं जाएगा।
- कारपेट पर यदि दाग़ लग गया है, तो दाग़ वाली जगह पर नमक छिड़कें और गीले कपड़े से रगड़कर पोंछ दें।

home tips,home tips in hindi,home cleaning tips,natural cleaner

बेकिंग सोडा

- खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा सफ़ाई के भी काम आता है।
- माइक्रोवेव के अंदर के दाग़-धब्बे साफ़ करने के लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर स्क्रब करें।
- किचन स्लैब जहां आप खाना बनाती हैं वहां जमी चिकनाई और गंदगी को साफ़ करने के लिए उस जगह पर गुनगुने पानी में सोडा मिलाकर डालें। 10 मिनट बाद स्क्रब से साफ़ कर लें।
- जले बर्तन को साफ़ करने के लिए साबुन मिले पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं। इस घोल को जले बर्तन में डालकर रातभर छोड़ दें। सुबह रगड़कर धो लें, बर्तन चमक जाएंगे।
- कारपेट साफ़ करने के लिए पूरे कारपेट पर थोड़ी मात्रा में सोडा छिड़कें और वैक्यूम क्लीनर से साफ़ कर लें। कारपेट से बदबू चली जाएगी।
- गरम पानी में सोडा और साबुन का घोल मिलाकर सिंक और बेसिन की सफ़ाई करें।

आलू

- आलू न स़िर्फ खाने में वैरायटी लाता है, बल्कि साफ़-सफ़ाई के काम भी आता है।
- आलू की स्लाइस काटकर जंग लगे सामान पर घिसें, ये जंग को काटकर उसे बिल्कुल साफ़ कर देगा।
- आलू की स्लाइस काटकर कांच पर रगड़ने से कांच साफ़ हो जाता है।
- चांदी साफ़ करने के लिए जिस पानी में आलू उबाला गया है उसमें गहने या बर्तन को 20 मिनट तक रखें। चांदी चमक जाएगी।
- यदि घर में कांच का कोई सामान नीचे गिरकर टूट जाए, तो कांच के बड़े टुकड़े उठा लीजिए और बारीक़ टुकड़े बटोरने के लिए आलू की स्लाइस काटकर उस जगह पर रगड़ें जहां सामान गिरा है, इससे कांच के टुकड़े आलू में फंस जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म