Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘किसी को बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए’, ‘द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सैफ-करीना पर साधा तंज

उन्होंने ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे के नाम तैमूर पर तंज कसा है। डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनका किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत निशाना साधने का इरादा नहीं था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी भारतीय को अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 12:42:54

‘किसी को बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए’, ‘द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सैफ-करीना पर साधा तंज

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म अगले महीने सितंबर में रिलीज होने वाली है, लेकिन इसके ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों का दौर शुरू हो गया। बंगाल में ट्रेलर को लेकर विरोध और बवाल देखने को मिला, कुछ लोगों ने होटल में जाकर तार काट दिए ताकि ट्रेलर नहीं दिखाया जा सके।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने उन खबरों पर विराम लगाया, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे के नाम तैमूर पर तंज कसा है। डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनका किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत निशाना साधने का इरादा नहीं था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी भारतीय को अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए।
तैमूर ने 1398 में भारत पर आक्रमण किया था और दिल्ली को निशाना बनाते हुए कई शहरों को लूटा और निर्दोष लोगों की हत्या की। यही वजह है कि जब सैफ-करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा, तो उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “बहुत से लोग तैमूर नाम रखते हैं। सैफ पहले व्यक्ति नहीं थे जिन्होंने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा। जब मैं समरकंद में ‘द ताशकंद फाइल्स’ की शूटिंग के लिए गया, तो मैं तैमूर के मकबरे पर गया। वहां लिखा है कि उसने दुनिया की सबसे अमीर सल्तनत को फतह की। उसने दिल्ली और कई शहरों में लाखों लोगों का कत्लेआम किया। वह अपने देश में हीरो हो सकता है, लेकिन हमारे लिए नहीं। किसी को भी अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए। यह तो सवाल ही नहीं होना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका