शाही ठाट-बाट, लग्जरी कारें और करोड़ों का बिजनेस – जानिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रॉयल लाइफ
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारों के कलेक्शन, करोड़ों की नेटवर्थ और बिजनेस वेंचर्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जानिए उनकी पढ़ाई, बिजनेस साम्राज्य और रॉयल लाइफ की पूरी कहानी।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Fri, 22 Aug 2025 8:58:51
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज का प्रीव्यू वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर धूम मच गई। लॉन्च इवेंट में खान परिवार और शो की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लेकिन सीरीज से इतर, आर्यन खान की आलीशान जिंदगी, लग्जरी कार कलेक्शन, बिजनेस साम्राज्य और नेटवर्थ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
आर्यन खान की पढ़ाई कहाँ हुई?
आर्यन खान, शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे बड़े बेटे हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की। यहां उन्होंने सिनेमैटिक आर्ट्स एंड टेलीविजन प्रोडक्शन में स्पेशलाइजेशन किया।