न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुन्नार घूमने जाए तो इस हिल स्टेशन को मिस न करे

देवीकुलम दक्षिणी राज्य केरल, भारत के इडुक्की जिले में मुन्नार से लगभग 7 किलोमीटर दूर एक छोटा सा हिल स्टेशन है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 May 2018 6:31:39

मुन्नार घूमने जाए तो इस हिल स्टेशन को मिस न करे

देवीकुलम दक्षिणी राज्य केरल, भारत के इडुक्की जिले में मुन्नार से लगभग 7 किलोमीटर दूर एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से 1800 मीटर ऊपर स्थित है। केरल में स्थित पर्वतीय स्थल देवीकुलम अपने सुरम्य प्राकृतिक परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक इस जगह मुख्य रूप से प्रकृति से जुड़ने के लिए आते हैं यहां विभिन्न वनस्पतियों और जीव को देखने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ उनका अध्ययन भी कर सकते हैं। ट्राउट मछली पकड़ना यहां की एक और गतिविधि है। देवीकुलम ट्रैकर्स के लिए भी पसंदीदा जगह है और बागानों तथा लाल गोंद के पेड़ों के मध्य भ्रमण वास्तव में एक अद्भुत प्रदान करता है।

सुंदर वातावरण का आनंद

देवीकुलम, इडुक्की जिले में मुन्नार से लगभग 7 किमी दूरी पर स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक पसंदीदा स्थल है क्योंकि वे यहां विभिन्न वनस्पतियों और जीव को देखने का लुत्फ उठाने के साथ-साथ उनका अध्ययन भी कर सकते हैं। हरी दूब के मैदानों से घिरी संकरी पहाड़ियों व नुकीली चट्टानों के बीच से गिरते कल-कल की ध्वनि करते झरने आपको सुंदर वातावरण का आनंद देते हैं।

devikulam,munnar,hill station,travel,holidays,kerala

# पल्लीवसल जलप्रपात

देवीकुलम में एक छोटा सा लेकिन एक लोकप्रिय झरना है तथा सीता देवी झील के निकट स्थित है। यह झरना, उन लोगों के लिए जो एक दिन शहर के पागलपन से दूर आनंद उठाना चाहते हैं, पिकनिक हेतु दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक उत्कृष्ट स्थान है।

devikulam,munnar,hill station,travel,holidays,kerala

# ट्रैकर्स के लिए भी पसंदीदा जगह

ट्राउट मछली पकड़ना यहां की एक और गतिविधि है। देवीकुलम ट्रैकर्स के लिए भी पसंदीदा जगह है और बागानों तथा लाल गोंद के पेड़ों के मध्य भ्रमण वास्तव में एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।

devikulam,munnar,hill station,travel,holidays,kerala

# चाय व मसालों के बागान

चाय और मसालों के बागान देवीकुलम को अत्यंत पसंदीदा पर्यटक स्थल बनाते हैं। इन बागानों में विविध वनस्पतियों और जीवों की छाप दिखाई पड़ती हैं। कई एकड़ में फैले चाय और मसाला में पेड़ों की कई अन्य विदेशी किस्मों भी दिखाई पड़ती हैं। यहां मसाला बागानों के महक का आनंद लिया जा सकता है तथा चाय बागानों में मख़मली क्यारियां देखकर कोई भी खो जाता है। वनस्पतियों और जीव के दुर्लभ किस्मों को इन मसाला उद्यानों में देखा जा सकता है। देवीकुलम की इन खूबसूरत घुमावदार पहाड़ियों में लाल और नीले रंग वाले गोंद वृक्ष और विदेशी वनस्पतियां मौजूद हैं। विशाल चाय और मसाला बागानों की एक यात्रा वास्तव में काफी समृद्ध सिद्ध होती है। बड़े करीने से पंक्तियों में सजी चाय की झाड़ियां, तथा पंक्तिबद्ध काली मिर्च, लौंग और इलायची की पंक्तियाँ हवा में मिलकर इसके अनुभव को अनूठा बना देती हैं। एक निर्देशित पर्यटन लेना अनुभव की गहराई को बढ़ा सकता हैं। इन बागानों में प्राकृतिक घटना को निहारते हुए कोई भी व्यक्ति ताजा चाय / कॉफी की चुस्कियां लेने के अलावा और कुछ नहीं चाहेगा।

devikulam,munnar,hill station,travel,holidays,kerala

# मट्टपेट्टी झील

मट्टपेट्टी झील देवीकुलम में इडुक्की की आकर्षक पहाड़ियों पर 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक शांत जगह है। यह स्थान मुन्नार के लहरदार बागानी पहाड़ियों से घिरा है। घने वन, पहाड़ी इलाके व एकरूप बागानों का पुनऊर्जान्वित करने वाला दृश्य किसी भी दर्शक का मन व शरीर मोह लेते हैं। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षक वातावरण को देखकर दर्शकों की सांस रूक जाती हैं। 1940 में बनाया गया मट्टपेटी बांध एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है। मट्टपेटी इंडो - स्विस पशुधन परियोजना के लिए विख्यात है, और गायों की 100 से अधिक किस्में यहां पाली जाती हैं। पर्वतीय इलाके तथा मसाला उद्यान इस सुरम्य झील की पृष्ठभूमि में स्थित हैं। इस झील के चारों ओर नौका विहार किया जा सकता है। स्पीड मोटर, और पेडल नौका विहार यात्रियों हेतु किराये पर उपलब्ध हैं। विभिन्न चहचहाते पक्षियों की ध्वनियों से गूंजती पहाड़ियों में पक्षियों को देखना यहां का एक और प्रमुख आकर्षण है।

devikulam,munnar,hill station,travel,holidays,kerala

# सीता देवी झील

सीता देवी झील, जो देवीकुलम झील के रूप में अधिक लोकप्रिय है, पिकनिकर्स को न केवल इसलिए आकर्षित करता है क्योंकि यह एक सुंदर जगह है, बल्कि यहां का जल खनिजों से भरपूर है व रोगनाशक गुणों से युक्त है। झील में एक गर्म पानी का झरना है तथा यह उन लोगों को आकर्षित करता है जो शांतिपूर्ण वातावरण का लुत्फ उठाना चाहते हैं। यहाँ प्रकृति के कई शानदार रूप दिखाई पड़ते हैं जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इस झील की पवित्रता और शुद्धता से जुड़ा एक पहलू और है। एक किंवदंती के अनुसार महाकाव्य रामायण की सीता देवी नें खुद यहाँ स्नान किया था। लम्बे-लम्बे पेड़ों की छाया, हरे भरे लॉन, चट्टानों के मध्य से गिरता शांत व स्वच्छ जल तथा पक्षियों की चहचहाहट, सीता देवी झील को एक आदर्श गंतव्य स्थल बना देती हैं। प्रकृति की इन सुन्दर अठखेलियों का गवाह बनने से कोई नहीं चूकना चाहेगा क्योंकि ऐसा अहसास मिलता है कि मानो स्वंय स्वर्ग इन कोहरे से आच्छादित पहाड़ियों में उतर आया हो।

कब आएं

यहाँ मौसम, पूरे वर्ष सुखद रहता है। ग्रीष्मकाल, मानसून, और सर्दियां यहां के मुख्य मौसम है। देवीकुलम यात्रा के लिए गर्मियां और मानसून आदर्श मौसम हैं क्योंकि सर्दियों में तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। गर्मियों में जलवायु सुखद रहती है तथा रात में तापमान गिर जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर