न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों से घिरा है उत्तर प्रदेश, जाने कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारें में

आज आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश के ऐसे ही कुछ मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 1:33:21

गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों से घिरा है उत्तर प्रदेश, जाने कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारें में

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। उत्तर प्रदेश देश का प्रमुख धार्मिक स्थल है जो गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों से घिरा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में प्रमुख दार्शनिक स्थल भी हैं जहाँ लाखों लोग दूर दूर से घूमने आते हैं। आइये आज आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश के ऐसे ही कुछ मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे है

मथुरा –
कृष्ण नगरी के नाम से विख्यात मथुरा में ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। मथुरा में कई प्राचीन मंदिर हैं जिनमे से कुछ तो द्वापर युग के समय के हैं। मथुरा में कई धार्मिक स्थान हैं जैसे कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, बिरला मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कंस किला, राधा कुंड, पागल बाबा का मंदिर (प्रेम मंदिर), विश्राम घाट, कुसुम सरोवर, गोवर्धन पर्वत, मथुरा म्यूजियम आदि।

आगरा – विश्वविख्यात ताजमहल आगरा में ही स्थित है जो दुनिया के अजूबों में शामिल है। मुगल बादशाह शाहजहां ने इसे अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। ताजमहल के अलावा सिकंदरा का किला, आगरा का लाल किला, मिर्जा गायस बेग का मकबरा इत्माद-उद-दुल्लाह, राधा स्वामी समाधि, फतेहपुर सीकरी, सूर सरोवर, चौसठ खम्बा, पंच महल आदि यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

uttar pradesh,tourist places in uttar pradesh,mathura,agra,varanasi,lucknow,jhansi,allahabad,ayodhya,vrindavan

वाराणसी (बनारस) – गंगा नदी के किनारे बसा वाराणसी यानी बनारस शहर विश्व के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक शहरों में से एक है। ये एक पवित्र तीर्थ स्थान है और मान्यता के अनुसार यहां किसी का क्रियाकर्म और पिंड दान करने से उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। काशी विश्वनाथ मंदिर भी यहीं है जो भगवान शिव के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके अलावा वाराणसी में घाट, सारनाथ, रामनगर, अशोक स्तंभ, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि देखने लायक स्थल हैं।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी वहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है जो गोमती नदी के किनारे बसा है। यहां कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जिन्हें मुगल शासकों ने बनवाया था। लखनऊ अपनी नवाबी तहजीब और स्वादिष्ट खान पान के लिए विश्वविख्यात है। बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी, रूमी दरवाजा, लखनऊ ज़ू और अम्बेडकर पार्क यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

झाँसी – उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित झाँसी शहर खास तौर पर रानी लक्ष्मीबाई के लिए जाना जाता है। यहाँ राजा महाराजाओं के समय के कई ऐतिहासिक इमारतें और मंदिर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा झाँसी किला, रानी महल, झाँसी म्यूजियम, महालक्ष्मी मंदिर, गंगाधर राव की छतरी, गणेश मंदिर यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

uttar pradesh,tourist places in uttar pradesh,mathura,agra,varanasi,lucknow,jhansi,allahabad,ayodhya,vrindavan

इलाहाबाद – इलाहाबाद एक पवित्र तीर्थ स्थान है जहाँ गंगा, जमुना और सरस्वती तीन पवित्र नदियों का संगम होता है जिसे त्रिवेणी संगम कहा जाता है। मान्यता के अनुसार इस त्रिवेणी संगम में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कुंभ और अर्धकुंभ मेले यहीं आयोजित होते हैं। त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद का किला, खुसरो बाग, इलाहाबाद म्यूजियम, आनंद भवन, स्वराज भवन, पाताल पुरी मंदिर आदि यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

अयोध्या – सरयू नदी के तट पर बसी अयोध्या नगरी भगवान राम की जन्मभूमि है और इसी कारण हिन्दू धर्म में इसकी विशेष मान्यता है। हनुमान गढ़ी, रामकोट, त्रेता का पत्थर, गुप्तार घाट, नागेश्वर मंदिर, दसरथ भवन, सीता की रसोई, मणि पर्वत, कनक भवन आदि यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

सारनाथ – सारनाथ ही वो स्थान हैं जहाँ भगवान गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी और इसी वजह से ये स्थान बौद्ध धर्म के लोगो के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थान है। सारनाथ में कई प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलती हैं। डियर पार्क, थाई मंदिर, चौखंडी स्तूप, सारनाथ म्यूजियम, काग्यु तिब्बती मठ आदि यहाँ के मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।

वृंदावन – वृंदावन हिन्दुओं का एक पवित्र धार्मिक स्थल है जो भगवान कृष्ण की लीला से जुडा हुआ है। कृष्ण बलराम मंदिर, गोविंद देव मंदिर, रंगजी मंदिर, शाहजी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, शीश महल, मदन मोहन मंदिर आदि यहाँ के मुख्य धार्मिक स्थल हैं जहाँ दूर दूर से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर