न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिवंगत एक्स हसबैंड को याद कर फिर से भावुक हुईं ‘अंगूरी भाभी’, सनी ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दी यह बड़ी Update

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ के रोल के चलते काफी मशहूर हो चुकी हैं। शुभांगी ने घर-घर के लोगों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 1:54:45

2 News : दिवंगत एक्स हसबैंड को याद कर फिर से भावुक हुईं ‘अंगूरी भाभी’, सनी ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दी यह बड़ी Update

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ के रोल के चलते काफी मशहूर हो चुकी हैं। शुभांगी ने घर-घर के लोगों के दिलों में जगह बना ली है। खूबसूरती और एक्टिंग दोनों मामलों में शुभांगी का कोई जवाब नहीं है। पिछले कुछ समय से शुभांगी की पर्सनल लाइफ भी हाईलाइट हो रही है। दरअसल फरवरी में पहले शुभांगी का तलाक हुआ और फिर लगभग दो महीने बाद अप्रैल में उनके एक्स हसबैंड पीयूष का लीवर सिरोसिस बीमारी से निधन हो गया। जब शुभांगी को यह बात पता चली तो वह टूट गईं और दुख जताया। अब शुभांगी ने एक बार फिर पीयूष को लेकर बात की है और इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गईं। उल्लेखनीय है कि शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में हुई थी।

शुभांगी ने मशहूर पैपराजी विरल भयानी की टीम से बात करते हुए कहा कि मैं यही कहूंगी कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन मुझे लगता है कि यह नशे की लत के कारण हुआ है। डॉक्टरों ने बहुत पहले ही बोल दिया था कि अगर पीयूष अपनी लाइफस्टाइल चेंज नहीं करेंगे, तो ये हो सकता है। इसलिए मुझे पता था कि ये होने वाला है, लेकिन इतनी जल्दी हो जाएगा, इसका मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। मैं उन्हें सभी अच्छी चीजों के लिए याद रखना चाहती हूं। मैं उनसे प्यार करती थी और मैं शायद कभी नहीं भूल पाऊंगी इस चीज को। तो मैं अच्छी यादों में याद रखना चाहती हूं पीयूष को और मैं आज भी यही बोलती हूं कि हमारी बेटी आशी को आशीर्वाद देते रहना।

हम दोनों को गाइड करते रहना और बस इतना ही। इससे पहले भी शुभांगी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि जब पीयूष अस्पताल में भर्ती थे, तब उन्होंने उनके निधन से दो दिन पहले उनसे बात की थी और उनके ठीक होने की प्रार्थना भी की थी। शुभांगी ने अपने करिअर की शुरुआत टेलीविजन से की और कई लोकप्रिय शो में काम किया। इनमें ‘कस्तूरी’, ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘दो हंसों का जोड़ा’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ शामिल हैं।

shubhangi atre,actress shubhangi atre,piyush poorey,shubhangi piyush,bhabhiji ghar par hai,angoori bhabhi,sunny deol,actor sunny deol,border 2,sunny border 2

सनी देओल ने कहा, ‘बॉर्डर 2’ को बनाने में बहुत मेहनत लग रही है और उम्मीद…

दिग्गज अभिनेता सनी देओल के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। बीते कई दिनों से वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे इसकी शूटिंग में बिजी हैं। अब सनी ने ‘बॉर्डर 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा की है। सनी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग चल रही है। निर्माताओं ने मन बनाया है कि वो 'बॉर्डर 2' को अगले साल 26 जनवरी 2026 यानी गणतंत्र दिवस पर रिलीज करेंगे। हम आने वाले 2 से 3 महीनों के अंदर फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

इस मूवी को बनाने में बहुत मेहनत लग रही है और उम्मीद कर रहे हैं कि यह एक अच्छी फिल्म बनेगी। ‘बॉर्डर 2’ में सनी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। रोमांचक युद्ध ड्रामा फिल्म में सनी एक निडर सैनिक का रोल निभाएंगे। इस मूवी का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं। जेपी दत्ता और निधि दत्ता निर्माता हैं। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह सनी की साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। हाल ही में रिलीज हुई सनी की फिल्म 'जाट' को भी लोगों ने खूब पसंद किया। सनी ने उन सबके प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने 'जाट' को जाकर थिएटर में देखा और उसे सराहा। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 'लाहौर 1947', 'सफर', 'रामायण पार्ट 1' और 'जाट 2' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी